निजी विद्यालय में भी धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

IMG 20220816 WA0004 मनीष कुमार/ कटिहार।

मनीष कुमार/ कटिहार।

पूरे हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय में भी बड़े ही सान के साथ छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक कर्मियों ने तिरंगा फहराया। शिक्षा जगत से जुड़े मौजूद लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया। इसी क्रम में महिपाल नगर तेजा टोला स्थित आवासीय गोल्डन वैली इंग्लिश स्कूल में भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया। 

IMG 20220727 WA0041 मनीष कुमार/ कटिहार।

वहीं विद्यालय के छात्र – छात्रा एवं शिक्षक कर्मियों ने प्रभात फेरी भी निकाला।  विद्यालय के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य, कविता,नाटक, चुटकुले एवं भाषण प्रस्तुत किया। मौके पर विद्यालय के निर्देशक मनीष कुमार ठाकुर, प्राचार्य जूही लाल, शिक्षिका स्वीटी कुमारी, चांदनी कुमारी, सोनी कुमारी, 

IMG 20220730 WA0017 मनीष कुमार/ कटिहार।

नंदिनी प्रिया एवं विद्यालय के गोलू कुमार, बादल कुमार, अमोली कुमारी, काव्या शर्मा, धर्मवीर कुमार, अभिषेक कुमार, देव कुमार, मनीष कुमार, मोहम्मद अशरफ, कुर्बान, कमरान,  राजवीर कुमार, सुमित्रा कुमारी, सोना कुमारी, शिवानी कुमारी, राधा कुमारी, राधिका कुमारी, देव कुमार, अंशु कुमार, आयुष कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में स्कूल के छात्र – छात्राएं शिक्षक कर्मी एवं अभिभावक गण मौजूद थे।

See also  जिला पदाधिकारी ने समीक्षा की शुरुआत कार्मिक कोषांग के समीक्षा से किया।

Leave a Comment