तालाब पर फहराया तिरंगा, जल बचाने का लिया शपथ

 

 

IMG 20220816 WA0051  

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर जहां देश भर में अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा था, वही दुसरी तरफ तालाब व जल बचाने को लेकर पूर्णिया सहित सिमाचंल के सभी जिलों में 76वें  स्वतंत्रता दिवस पर तालाब झंडोत्तोलन कर तालाब व जल बचाओ अभियान को सफल बनाने को लेकर शपथ भी लिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर सोमवार को समता ग्रामीण विकास के बैनर तले महेन्द्रपुर काली स्थान के समीप तालाब में उपसरपंच मदन लाल मंडल, समाजसेवी मो हबीब ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया।

IMG 20220812 WA0034  

 मौके पर समता ग्रामीण विकास के सचिव किशोर कुमार मंडल ने कहा कि पुरे बिहार मे तालाब व जल बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। जल से बढ़कर कुछ और अमृत नहीं है। हमें चाहिए जल की पूर्ण मात्रा में उपलब्धता की स्वतंत्रता। नहीं तो हमारा समाज एक कठिन संघर्ष के दौड़  में प्रवेश कर रहा है। सरकारी रिपोर्ट  के मुताबिक बिहार के 21 जिलों के जलस्तर में 10 फूट तक गिरावट आई है। 

IMG 20220803 WA0011  

ऐसी परिस्थिति में जल संरक्षण हेतु हमें अपने सभी जलश्रोतों को बचाना होगा।  तालाब पर तिरंगा फहराकर तालाब और जल बचाने का आह्वान किया गया है। झंडोत्तोलन के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा जल और तालाब बचाने का शपथ ग्रहण किया गया।

See also  इन लोगों को मिलेंगे ₹15000 रुपये, हो गया ऐलान, जानें- कैसे करे अप्लाई?

Leave a Comment