पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र में शान लहराया गया तिरंगा

 

IMG 20220816 WA0052  

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के आसपास सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में आन बान शान से 76वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को  तिरंगा फहराया गया।  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली तथा गगनभेदी नारे लगाऐ। मौके पर सभी संस्थानो मे जिलेवी वितरण किया गया।  झंडोतोलन के बाद विद्यालय मे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित भी किया गया। 

IMG 20220803 WA0020  

प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख जियाउल हक ने झंडोत्तोलन किया।मौके पर बीडीओ अमित आनंद, सीओ जयंत कुमार गौतम, राजस्व पदाधिकारी मुन्ना कुमार, मनरेगा पीओ शिव प्रकाश, सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित प्रखंड कर्मी मौजूद थे।वहीं मुफस्सिल थाना में थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, उच्च विद्यालय भोगा भटगामा में प्रधानाध्यापक अनवारूल हक,  

IMG 20220812 WA0035  

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूर्णिया पूर्व मे डाॅ शरद कुमार, डिमिया छतरजान पंचायत में मुखिया अंगद मंडल,चांदी पंचायत में मुखिया प्रियंका वर्मा व रजीगंज पंचायत में मुखिया नगमा देवी ने ने झंडोत्तोलन किया साथ हीं सभी सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थान व अन्य संस्थानों में 76वें स्वतंत्रता दिवस का झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चो द्वारा विभिन्न विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।वहीं डिमिया छतरजान पंचायत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

See also  3 नेपाली लड़की की हत्या कर पेड़ में लटकाया

Leave a Comment