राज्यस्तरीय मेजर ध्यानचंद हॉकी बालिका यू 17 प्रतियोगिता 2022 का आयोजन

 

IMG 20220818 WA0014  

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

राज्यस्तरीय मेजर ध्यानचंद हॉकी बालिका यू 17 प्रतियोगिता 2022  का उद्घाटन गर्ल्स स्कूल पूर्णियाँ  में उद्घाटन किया गया। जिसमें वर्तमान में 8 जिले के स्कूलों की छात्राओं ने भाग लिया। आगे राज्य के अन्य जिलों से भी बालिकाओं के शामिल होने की संभावना है।

IMG 20220803 WA0013  

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी श्री सुहर्ष भगत, आरक्षी अधीक्षक श्री दयाशंकर, नगर आयुक्त श्री आरिफ अहसन, डीडीसी श्री मनोज कुमार मौजूद थे।जिलाधिकारी श्री सुहर्ष भगत ने हॉकी स्टिक से बॉल को मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 8 जिले के स्कूल्स ने भाग लिया है । जिनमे पूर्णियाँ, भागलपुर, रोहतास, कैमूर, पटना, सहरसा आदि जिलों से बालिकाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

IMG 20220803 WA0014  

मंच का संचालन के नगर प्रखंड की फिजिकल टीचर सुचित्रा कुमारी ने किया। जिले के 15 फिजिकल टीचर इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।

See also  विद्यालय का अधूरा भवन बना रैन बसेरा पठन पाठन बाधित

Leave a Comment