अपराध की योजना बनाते दो अपराधी को पिस्टल व गोली के साथ सहायक थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

IMG 20220818 WA0054  

मनीष कुमार/ कटिहार

कटिहार में अपराध का योजना बना रहे दो शातिर अपराधी को सहायक थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिस्टल और कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया। बताया जा रहा है कि कटिहार सहायक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टीवी टावर मोहल्ले के समीप अपराध की योजना बना रहे सोनू झा और मोती भगत को गिरफ्तार कर लिया है। 

IMG 20220803 WA0014  

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान 6 से 7 अपराधी पुलिस को देख कर भागने लगे। जिसमें दो शातिर अपराधी को पकड़ लिया गया। दोनों का अपराधिक इतिहास भी रहा है। फिलहाल दोनों को जेल भेजा जा रहा है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों अपराधी की तलाशी लेने पर एक ऑटोमेटिक पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, सहित तीन मोटरसाइकिल, एक कार, 3 मोबाइल और छह गोली का खोखा बरामद किया है।अपराधी सोनू झा का पूर्व में भी कई अपराधिक कांडों में वांछित था। 

IMG 20220803 WA0012  

फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रहे है। इस छापेमारी दिल में सहायक थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार के अलावा सहायक थाना के फुलेन्द्र कुमार, आलोक कुमार राय, गुड्डू कुमार, मुकेश कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

See also  फर्जी नर्स और पारा स्टाफ बनकर कर रहे थे काम, सुरक्षा अधिकारियों ने 11 लोगों को पकड़ा

Leave a Comment