सुधांशु शेखर/ सिटी हलचल न्यूज़
फलका प्रखंड मुख्यालय के परिसर में अंचल निरीक्षक आरिफ हुसैन के नेतृत्व में सद्भावना दिवस मनाया गया। सद्भावना दिवस के मौके पर फलका प्रखंड मुख्यालय एवं अंचल कार्यालय एवं थाना के सभी पदाधिकारियों द्वारा प्रतिज्ञा समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मौके पर सामूहिक सभी पदाधिकारी को अंचल निरीक्षक आरिफ हुसैन के द्वारा शपथ दिलाया गया कि हम सभी जाति संप्रदाय क्षेत्र धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारत वासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा। और हिंसा का सहारा लिए बिना किसी भी प्रकार का मतभेद और संवैधानिक माध्यम से सुलझाऊगा। इस दौरान पदाधिकारी ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन जाति धर्म से ऊपर उठकर कार्य करने तथा आम नागरिक से अच्छा व्यवहार बनाते हुए भेदभाव किए बिना लोगों को पदक पदाधिकारियों की व्यवस्था से संतुष्ट कराने आदि की शपथ ली गई।
मौके पर फलका थाना अध्यक्ष उमेश पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार राय, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि कंचन मंडल, उप प्रमुख प्रतिनिधि मोहम्मद इरशाद, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष शंभू नाथ चौधरी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष विपिन मंडल, नाजिर हुसैन, उप मुखिया शेरउद्दीन सहित पुलिस बल मौजूद थे।
Leave a Reply