उच्च विद्यालय बीएमपी 7 में श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

IMG 20220823 WA0035  

मनीष कुमार / कटिहार।

मंगलवार को शहर के उच्च विद्यालय बीएमपी 7 में संस्कृत महोत्सव की पूर्व श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के संस्कृत शिक्षक निकेश कुमार ठाकुर ने किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 54 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना के साथ की गई। वही निर्णायक मंडली में शिक्षक पंकज कुमार कर्ण, श्रीमती रत्ना, इशरत परवीन, श्रीमती सुगंधा मौजूद थीं। 

IMG 20220803 WA0013  

इस प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय बीएमपी 7 की 10वीं की छात्रा रक्षा कुमारी और विवेकानंद सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की तीसरी कक्षा की छात्रा अदिति कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं। हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय की छात्रा दृष्टि कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं। उमा देवी मिश्रा बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा प्रिया झा और बीएमपी उच्च विद्यालय के छात्र उज्जवल कुमार संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर ग्रुप में विवेकानंद सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की तीसरी की छात्रा अदिति कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं।

IMG 20220803 WA0010  

 छात्रों ने एक से बढ़कर एक संस्कृत के श्लोकों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। सभी चयनित प्रतिभागियों को 26 अगस्त को संस्कृत महोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं कई छात्र – छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद थे।

See also  पंत-द्रविड़ ने लगाए ठुमके, ऑस्ट्रेलिया में Team India ने जमाया रंग, Video वायरल

Leave a Comment