ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर मे कंटेनर से कुचलकर महिला की मौत

 

IMG 20220824 WA0167  

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विक्रमपुर पंचायत अंतर्गत महेंद्रपुर छतिया गांव में बुधवार को तेज रफ्तार कंटेनर ने एक महिला को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गयी। वही ग्रामीणो ने भाग रहे कंटेनर चालक व खलासी को खदेड़ कर पकड़ लिया है। मृतका की पहचान महेन्द्रपुर छतिया गांव निवासी मो जमाल की पत्नी 25 वर्षीय मनोरा खातुन के रूप में की गई है

IMG 20220402 WA0072  

 वही घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है। हालांकि मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है

IMG 20211026 WA0046  

कि महिला सड़क के दूसरी तरफ कपड़ा सुखाने जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार की कंटेनर ट्रेक्टर को ओवरटेक करने के क्रम में सड़क किनारे खड़ी महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की मौत घटनास्थल पर हो गई।

See also  मृतक नीतीश कुमार के परिवार से मिले।

Leave a Comment