बिहारशरीफ प्रखंड आपूर्ति प्राधिकारी का प्रभार हटाने की मांग की है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार पासवान ने आज जिलाधिकारी नालंदा को एक आवेदन देकर सरमेरा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को बिहारशरीफ प्रखंड आपूर्ति प्राधिकारी का प्रभार हटाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि बिहारशरीफ से सरमेरा की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है इतने दूरी पर रहने वाले प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को बिहारशरीफ का भी प्रभार देना उचित नहीं है क्योंकि गरीबों का अनाज वितरण में अनुश्रवण हो करने में कठिनाई होगी।

उन्होंने कहा कि बिहारशरीफ के अगल बगल के प्रखंड में पदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को बिहारशरीफ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का प्रभार देने की मांग की है।
राजकुमार पासवान अध्यक्ष-राष्ट्रवादी कांग्रेंस पार्टी नालंदा।

See also  दलहन के बीच पर 80% सरकार दे रही है सब्सिडी

Leave a Comment