पानीटंकी से मिला 11 वर्षीय बालक का शव

IMG 20220826 WA0135 पूर्णिया/विष्णुकांत

पूर्णिया/विष्णुकांत

धमदाहा:शुक्रवार की अहले सुबह धमदाहा थानाक्षेत्र के धमदाहा मध्य में पानी के टंकी से 11 वर्षीय बालक के मिलने से समूचे गांव में सनसनी फैल गई। बच्चें की पहुँचान धमदाहा मध्य निवासी सुभाष कुमार यादव उर्फ जिमिदार यादव के 11 वर्षीय पुत्र ध्रुव कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से पुरे परिवार में मातमी सन्नाटा छा गया है, मृतक घर का एकलौता चिराग था

IMG 20211026 WA0046 पूर्णिया/विष्णुकांत

 स्थानीय लोगो ने बताया कि घटनास्थल के नजदीक गुरुवार की देर शाम तक मृतक को देखा गया था।घटना की जानकारी मिलते ही धमदाहा प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव  को पोस्टमार्टम हेतु पूर्णियाँ भेज दिया

FB IMG 1640250351290 पूर्णिया/विष्णुकांत

धमदाहा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है हालांकि हत्या के सम्बंध में कोई ठोस कारण का पता नही चल पाया है। धमदाहा थानाध्यक्ष ने बताया कि दो लोगो को पूछताछ के लिए लाया गया है।

See also  बिहार स्टेट वुसु चैम्पियनशिप में कटिहार जिले का किया नाम रोशन

Leave a Comment