पूर्णिया में कब्र खोदकर 5 शव की हुई चोरी

IMG 20220826 WA0110 पूर्णिया/धर्मेंद्र कु लाठ

पूर्णिया/धर्मेंद्र कु लाठ

पूर्णिया जिला में फैली अव्यवस्था के बीच इंसान की क्या बिसात, बल्कि अब तो यहां मुर्दे भी महफूज नहीं है। घरो में तो चोरी होनी की काफी ख़बरों को आपने सुना और पढ़ा होगा, लेकिन क्या कभी आपने कब्र से शव चोरी होने की ख़बर पढ़ी है। नहीं ना। आज हम आपको ऐसी ही ख़बर बता रहे है जहां चोर कब्रिस्तान और श्मशान से शवों की चोरी कर रहे है। जी हां कब्रिस्तान से चोरी हो रहे शवों की बढ़ती घटनाओं ने लोगों को हैरत में डाला दिया है। हालात ये है कि अपनो के शवों की सालमती के लिए लोग काफी तनव में है

IMG 20220803 WA0051 पूर्णिया/धर्मेंद्र कु लाठ

आखिर क्या है मामला ?

पूर्णिया जिला के कसबा थाना क्षेत्र के नॉलखा श्मशान घाट से कई लाशों की चोरी हो गई है। बुधवार रात्रि की बताई जा रही है।बुधवार की रात्रि कुल 5 लाशें चोरों द्वारा गायब कर दी गई है।नॉलखा श्मशान घाट में वैसे हिन्दू जाति मरे हुए शव दफनाते है, जिनके पास शव को जलाने पैसे नहीं होते है।लाशों की चोरी खुलासा तब हुआ जब ग्रामीण श्मशान घाट पहुंचे थे।ग्रामीणों का कहना है कि  जब वह श्मशान घाट पहुंचा तो देखा कि वँहा से पांच लाशें गायब है।ग्रामीणों ने तीन वर्ष पूर्व में भी यंहा से लाशें की चोरी हुई थी।लेकिन कही कुछ पता नहीं चल पाया।यह दूसरी घटना है।लोगों का कहना था कि आखिर चोरी की गई लाशें जाती कंहा है।इस बात को लेकर लोगों में संशय बकरार है।यंहा के ग्रामीण तथा अंतररास्तीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष बमबम साह ने बताया कि पहले भी इस श्मशान घाट से पहले भी लाशें चोरी हुई थी

IMG 20220730 WA0122 पूर्णिया/धर्मेंद्र कु लाठ

इसी घटना को बुधवार रात्रि पुनः चोरों के द्वारा दोहराया गया है।उन्होंने कहा कि अब मुर्दे भी सुरक्षित नहीं है।घरों में चोरी होती ही है।लेकिन अब शमशान से शव की चोरी हो रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि गरीबी चलते जो लोग पैसे के आभाव में शव को जलाने के जगह दफना देते है।उसकी शव चोरी हो रही है।लोगों ने श्मशान घाट की घेराबंदी की मांग की है।इधर कसबा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि  कोई लिखित सूचना नहीं मिली है मिलते ही घटना की जांच की जाएगी।जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा

IMG 20220310 WA0038 पूर्णिया/धर्मेंद्र कु लाठ

तांत्रिक क्रिया का शक

See also  राजगीर को जानलेवा डेंगू से मुक्ति दिलाने को लेकर जन जागरण-पदयात्रा निकाली

वहीं लोगों का कहना है कि कब्रों से शवों को चुराकर उनके साथ तांत्रिक क्रिया की जा रही है। साथ ही लोगों का मानना ये भी है कि लाशों की तस्करी कर उसे मेडिकल कॉलेज या मानव अंगों की तस्करी के लिए चोरी किया जा रहा है। खैर कब्र से शव चोरी होने के बाद लोगों को डर सताने लगा है कि कहीं कोई उनके अपने का भी शव कब्र से निकाल कर न ले जाए। 

पहले भी कसबा में हुई है घटना

ज्ञात हो कि 21 दिसंबर 2014 को अज्ञात चोरों ने मदारघाट स्थित शमशान घाट में दफनाए गए पांच कब्रों से मुर्दे गायब कर दिए थे। इससे पूर्व इससे पूर्व 24 नवंबर 2014 को चोरों ने नौलखा मंदिर स्थित श्मशान घाट में पांच कब्रों को उखाड़कर पांच मुर्दो की चोरी कर ली थी। इस दोनों घटनाओं में एक समानता रही कि सिर्फ पांच मुर्दे ही चुरा रहा है।

Leave a Comment