फलका और पोठिया में स्पेशल ड्राइव चलाकर 30 शराबी को किया गया गिरफ्तार

IMG 20220827 WA0044 सुधांशु शेखर/  सिटी हलचल न्यूज़

सुधांशु शेखर/  सिटी हलचल न्यूज़

सरकार द्वारा दिये निर्देश के आलोक में एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर फलका व पोठिया ओपी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ स्पेशल ड्राइव चलाया गया। इस दौरान दोनो थाना क्षेत्र से 24 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर  सहित 30 शराबी को गिरफ्तार किया गया हैं।

IMG 20220803 WA0018 सुधांशु शेखर/  सिटी हलचल न्यूज़

थाना अध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि फलका व पोठिया ओपी पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर दोनों जगहों से 30 शराबी एक तस्कर को गिरफ्तार कर प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने जांच कर बताया की सभी व्यक्ति शराब का सेवन किये हुए है। 

IMG 20220803 WA0019 सुधांशु शेखर/  सिटी हलचल न्यूज़

बताते चलें कि इतनी बड़ी संख्या में शराबियों की हुई गिरफ्तार के कारण फलका थाना का हथकड़ी कम पड़ गया। वही पुलिस वाहन सहित एक निजी बस भाड़ा कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

See also  स्वतंत्रता सेनानी नक्षत्र मालाकार की 35 वीं पूण्यतिथि पर विशेष

Leave a Comment