मछली पकड़ने के चक्कर में धान की फसल को किया बर्बाद।

IMG 20220827 WA0051  पूनम कुमारी /डंडखोरा।

 पूनम कुमारी /डंडखोरा।

डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सौरीया शिव भट्टा के समीप शेख इश्तियाक के खेत में लगे धान की फसल को गांव के ही कुछ लोगों ने मछली पकड़ने के चक्कर में पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। वहीं जब इसकी जानकारी खेत के मालिक शेख इश्तियाक को पड़ी तो जैसे ही वह खेत पहुंचे दृश्य देखकर वह चकित रह गए,

IMG 20220812 WA0035  पूनम कुमारी /डंडखोरा।

 वही अगल-बगल के लोगों ने उन्हें बताया कि दस – बीस की संख्या में कुछ युवक खेत में मछली पकड़ रहे थे। मगर उनका नाम किन्हीं को नहीं पता है। जिसके बाद पूरी खेत को मछली पकड़ने के चक्कर में बर्बाद कर दिया। उन्होंने आगे अधिकारी से शिकायत की बात कही है। वही पैसा बर्बाद होने से शेख इश्तियाक काफी मायूस है।

See also  सरमेरा उप डाक घर के नये बिल्डिंग का किया गया उद्घाटन।

Leave a Comment