कटिहार में जम्मू कश्मीर ले जा रही 6 विदेशी लड़की सहित 2 दलाल गिरफ्तार

मनीष कुमार / कटिहार 

बांग्लादेश रिफ्यूजी कैंप से भगाकर भारत लायी गयी 6 रोहिग्या लड़कियों को बिहार के कटिहार रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन युवतियों के साथ मानव तस्कर के दो दलाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रेल एसपी डॉ संजय भारती ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा की प्रारंभिक जांच में फेक टिकट पर भारत में घुसपैठ करते हुए रेलयात्री के रूप में एक जगह से दूसरे जगह यात्रा करने के आरोप में दो दलालों के साथ रेल पुलिस ने सभी 8 लोगो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए मानव तस्कर को सभी लड़कियों को दिल्ली पहुँचाने के एवज में 12 हजार रुपया दिया गया था। जहाँ से लड़कियों को जम्मू कश्मीर भेजना था।

लड़कियों को जम्मू कश्मीर क्यों भेजा जा रहा था, इसकी जाँच की जा रही है। विदेशी लड़कियों के पकड़े जाने के बाद खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गई है और जम्मू कश्मीर जाने के मकसद के बारे में पूछताछ की जा रही है।बताते चलें कि कटिहार रेलवे स्टेशन पर आइबी के गुप्त सूचना पर पड़ोसी देश नेपाल के सटे कटिहार होकर गुजरने वाली संपर्कक्रांति एक्सप्रेस के B2 कोच से छह महिला रोहनिया के साथ दो मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है। सभी युवतियां वर्मा देश के मंयमार की बताई जा रही है, जो बांग्लादेश में शरणार्थी कैम्प में रह रही थी। जहाँ से एक दलाल के माध्यम से भागकर असम पहुँची। कई दिनों यहाँ रहने के बाद गुवाहाटी से ट्रेन के माध्यम से दिल्ली जा रहे थे।

मानव तस्कर एनामुल हक और शमशुल हक ने बताया कि बर्मा देश से इन से लड़कियों को दिल्ली ले जा रहे थे। तस्करों ने बताया कि इन सभी लड़कियों को पहुंचाने के एवज में उन्हें 12000 मिलेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *