बाबा गणिनाथ महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई,नई कमेटी का भी हुआ गठन।

 

IMG 20220903 WA0032  

मनीष कुमार / कटिहार।

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कटिहार के हवाई अड्डा चौक स्थित बाबा गणिनाथ महाराज के मंदिर परिसर में जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गणिनाथ महाराज की वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान के साथ लोगों ने पूजा – अर्चना किया। मंदिर में पूजा अर्चना कर समाज के लोगों ने सुख – समृद्धि की कामना की। कमेटी से जुड़े लोगों ने कहा कि इस महोत्सव को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है, जिसमें समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर अपने कुलदेवता के चरणों में माथा टेका और हाजिरी लगाई। साथ ही सामाजिक एकता पर भी बल दिया। इस दौरान महायज्ञ का भी आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। पूजा – अर्चना के बाद लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

IMG 20220803 WA0010  

इस दौरान बाबा गणिनाथ के दर्शन के लिए दिन भर लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। गौरतलब है कि, इस दो दिवसीय आयोजन में हवाई अड्डा चौक स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहता है। वहीं इस मौके पर नई कमेटी का भी गठन किया। जिसमें कई लोगों को विशेष जिम्मेदारियां दी गई। मौके पर अजय साह, मोहन कुमार गुप्ता, सिकंदर साह, वैद्यनाथ साह, आदित्यनाथ साह, डॉक्टर किशोर साह, वेद सिंगेश्वर साह, सत्यनारायण साह, रामचंद्र साह, चंद्रशेखर प्रसाद साह, अमरेंद्र गुप्ता, दिलीप साह,मनोज साह, संतोष गुप्ता, सुरेंद्र साह, पूरन प्रसाद यादव, अर्जुन साह, वकील प्रसाद सिंह, सुनीता देवी, मंजू देवी, मोनिका देवी, आशा देवी, मीरा देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

See also  सोनेली रेलवे स्टेशन के समीप ट्रांसफार्मर के नीचे लगी आग मचा अफरा-तफरी।

Leave a Comment