पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा खाद और अतिक्रमण का मामला

IMG 20220903 WA0116 पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया पूर्व प्रखंड सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख जियाउल हक कर रहे थे। वही बैठक में मुख्य रूप से उपप्रमुख ललन कुमार सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार भारती, राजस्व पदाधिकारी मुन्ना कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी शिव प्रकाश, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदित्य कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष अंगद मंडल सहित पंचायत समिति सदस्य वह मुखिया गण मौजूद थे। बैठक की शुरुआत में सभी विभाग से संबंधित पदाधिकारी द्वारा पंचायतों में चल रहे योजनाओं की जानकारी दी गई। वही बैठक में कई पदाधिकारी अनुपस्थित थे जिसको लेकर प्रखंड प्रमुख व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की पंचायत समिति की बैठक में सभी पदाधिकारी का उपस्थित नहीं होना यह गंभीर मामला है

IMG 20220402 WA0072 पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

जिसको लेकर हम लोग जिला पदाधिकारी से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे और अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। वही प्रखंड प्रमुख ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों पर स्पष्टीकरण का प्रस्ताव लिया। वही बैठक को आगे बढ़ाते हुए मुखिया संघ के अध्यक्ष अंगद मंडल ने कृषि पदाधिकारी के कार्यकलापों पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानों को कृषि अधिकारियों के द्वारा सही जानकारी नहीं मिल पाता है और ना ही सरकार के द्वारा दी जाने वाली किसी भी लाभ को सही किसानों तक पहुंचाया जाता है। वहीं उन्होंने कृषि सलाहकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि कृषि सलाहकार पंचायत के जनप्रतिनिधियों को कोई भी जानकारी नहीं देते हैं जिसके कारण पंचायत के किसान लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। वहीं उन्होंने प्रखंड परिसर में सरकारी आवास को अवैध रूप से अन्य लोगों के द्वारा कब्जा किए जाने की बात करते हुए कहा कि सरकारी आवास को वैसे लोगों ने कब्जा कर रखा है जिसे प्रखंड से कोई मतलब ही नहीं है। जो बहुत पहले रिटायर कर गए हैं वैसे लोग भी सरकारी आवास पर कब्जा किए हुए हैं

IMG 20211103 WA0102 पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

इसलिए जल्द से जल्द सभी आवास को अवैध कब्जा धारियों से मुक्त करा कर जो भी कर्मी प्रखंड व अंचल में नियुक्त हैं वैसे लोगों को आवंटित किया जाए। वही कवैया पंचायत के मुखिया फजलुर रहमान ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से सवाल करते हुए कहा कि पंचायत में जितने भी विद्यालय हैं वहां शिक्षक पढ़ाते कम और मटरगश्ती ज्यादा करते हैं। लेकिन शिक्षा पदाधिकारी द्वारा कभी भी जांच नहीं किया जाता है और अगर जांच किया भी जाता है वह खानापूर्ति कर दी जाती है। वहीं उन्होंने वर्षों से जमे शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग करते हुए कहा कि वैसे शिक्षक जो अपने घर के आस-पास के विद्यालय में नियुक्त हैं वह कभी भी विद्यालय पढ़ाने नहीं जाते। बैठक में मुखिया मो हबीब, डोमन राम, इशरत बानो, नगमा देवी, प्रियंका वर्मा, फजलुर रहमान, मो असलम, पंचायत समिति सदस्य चांदनी देवी, आइसुर रहमान, रेणु देवी सहित प्रखंड के सभी पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

See also  दलालों और RTO का चक्कर खत्म! अब घर बैठे आसानी से बनाए Driving License, जानिए- पूरा प्रोसेस…

Leave a Comment