न्यूज नालंदा – करंट से मौत का सिलसिला जारी …..

हरनौत थाना क्षेत्र के मकुंदीपर गांव में रविवार को करंट से बालक की मौत हो गयी। मृतक रामज्योत यादव का आठ वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है। परिजन ने बताया कि बच्चे की मां का निधन पिछले साल हो गया था। पिता दिल्ली में प्राइवेट काम करते हैं। बच्चे अपने चाचा मदन यादव के घर पर रहता था। रविवार को खेलने के दौरान स्वीच बोर्ड से सट गया। बोर्ड में करंट आ रही थी। इससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है।

न्यूज नालंदा – करंट से मौत का सिलसिला जारी …..

See also  पर्यावरण संरक्षण हेतु फलदार पौधा विधालय में वाटी गई।

Leave a Comment