न्यूज नालंदा – मासूम समेत तीन की गई जान, जानें घटना…

हिलसा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में खेलने के दौरान पानी भरे गड्‌ढ़े में डूबकर 3 साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतका गया जिला के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कुर्कीहार गांव निवसी दीपक कुमार की पुत्री विशाखा कुमारी है। घटना सोमवार की शाम हुई। एक माह पहले बच्ची मां के साथ ननिहाल आई थी। जहां हादसा हुआ। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

न्यूज नालंदा – मासूम समेत तीन की गई जान, जानें घटना…

वहीं, रहुई थाना क्षेत्र के इंदवास गांव के समीप सोमवार की शाम अज्ञात वाहन से कुचलकर महिला की मौत हो गई। मृतका गोखुलपुर ओपी क्षेत्र के तिसकुरवा गांव निवसी सत्येंद्र चौधरी की 45 वर्षीया पत्नी उषा देवी अपनी बहन के घर से लौट रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ।
महिला की मौत इलाज के दौरान विम्स में हुई। थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

See also  न्यूज नालंदा – विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब, जानें कारण  ….

Leave a Comment