न्यूज नालंदा – किसान की हत्या कर पईन में फेंका , जानें मामला ….

हिलसा थाना क्षेत्र के चंदौत-गन्नीपुर पईन में सोमवार की सुबह अधेड़ का शव उपला रहा था। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गयी। मृतक की पहचान गजेन्द्र बिगहा गांव निवासी स्व. सीताराम प्रसाद के 55 वर्षीय पुत्र रवीन्द्र यादव उर्फ बघवा के रूप में की गयी है। वह शनिवार की शाम से ही लापता थे। परिजन हत्या कर शव को पईन में फेंकने की आशंका जता रहे हैं। हत्या में शराब के धंधेबाजों का हाथ होने की चर्चा है।

न्यूज नालंदा – किसान की हत्या कर पईन में फेंका , जानें मामला ….

See also  बबूरबन्ना और सोसराय थाना के समीप भव्य जागरण का आयोजन किया गया।

Leave a Comment