न्यूज नालंदा – महिला की सड़ी लाश की गुत्थी सुलझी, कातिल बहू पति संग गिरफ्तार

दीपनगर थाना पुलिस ने सोमवार की रात मानपुर थाना क्षेत्र के प्रभु बिगहा गांव में छापेमारी कर हत्यारिन बहू और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित महिला ने तकिया से गला घोंट सास को मौत की नींद सुला दी। फिर बेटे ने मां की लाश को ठिकाना लगा दिया। दीपनगर थाना पुलिस 20 अगस्त को पावा गांव के साेयबा नदी किनारे स्थित कुआं से महिला की सड़ी-गली लाश बरामद किया। मृतका मानपुर के प्रभु बिगहा निवासी स्व. सिकिन्दर चौधरी की 55 वर्षीया पत्नी सरबुजा उर्फ मानो देवी है। जिसके बाद गोकुलपुर ओपी क्षेत्र के बोधनगर गांव निवासी मृतका की पुत्री गुलाबो देवी ने भाई व भाभी को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई।
गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पुत्र धर्मदेव कुमार और उसकी पत्नी सोनी देवी है। पुत्र की निशानदेही पर पावा गांव के झाड़ी से तकिया भी बरामद कर लिया गया। जिससे महिला की हत्या की गई थी। तकिया पर खून लगा है। पटना में शव का पोस्टमार्टम करा, बेटी ने उसका दाह संस्कार कर दिया। संपत्ति के लिए बेटे-बहू ने हत्याकांड को अंजाम दिया।
कार्रवाई सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी के नेतृत्व में हुई। छापेमारी टीम में दीपनगर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद, दारोगा अभिषेक प्रताप सिंह समेत अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे।
थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि महिला पावा गांव में बेटी के साथ रहती थी। पुश्तैनी मकान को वह बेचना चाहती थी। जिसका विरोध उसके बेटे-बहू करते थे। 14 को वह मकान में ताला लगाने गई। जहां बहू ने तकिया से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर बेटे ने सहयोगियों के साथ मिलकर मां के शव को पावा गांव के कुआं में फेंक दिया। फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

न्यूज नालंदा – महिला की सड़ी लाश की गुत्थी सुलझी, कातिल बहू पति संग गिरफ्तार

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *