न्यूज नालंदा – किशोर की हत्या के बाद सड़क जाम कर लोगों ने काटा बवाल ….

लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी पास बुधवार की रात जख्मी हालत में किशोर को बरामद किया गया था। उसके सिर पर चोट के गहरे जख्मे थे। पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आयी। वहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रात को ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सुबह घरवालों को घटना की जानकारी मिली तो सदर अस्पताल पहुंचे।

न्यूज नालंदा – किशोर की हत्या के बाद सड़क जाम कर लोगों ने काटा बवाल ….

किशोर के चाचा छोटू पासवान ने बताया कि वह बुधवार को ताजिया का मेला देखने निकला था। रात भर घर नहीं लौटा। सुबह घर के लोग खोजबीन करने लगे। तभी सूचना मिली कि सदर अस्पताल में अज्ञात शव है। इसके बाद उसकी पहचान हुई। बदमाशों ने सिर को पूरी तरह से कुचल दिया है। इसके बाद लोग सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। परिजन बदमाशों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। परिजन आरोप लगा रहे हैं। लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *