देश के प्रति सम्मान तथा आजादी का अमृत महोत्सव

राष्ट्र प्रेम का जज़्बा , देश के प्रति सम्मान तथा आजादी का अमृत महोत्सव सब एक साथ मिले तो सबके दिल कुछ कर गुजरने का मन तो करता ही है। हर घर तिरंगा फहरे इसी चाहत को दिल में रखकर हनी हर्बल ब्यूटी पार्लर की संचालिका मधु कंचन , रोटरी क्लब तथागत के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अशोक कुमार तथा वार्ड नंबर 23 के लोकप्रिय वार्ड पार्षद दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से अपने मुहल्ले में मुहल्ले वशिओ के बीच और हनी हर्बल ब्यूटी पार्लर में कस्टमर के बीच राष्ट्रीय तिरंगे का वितरण आज किया गया। इस मौके पर तिरंगा लेने वाले लोगों के चेहरे पर खुशियां देश के प्रति प्रेम दिखाने के लिए काफी था।

See also  खड़ाहरा पॉवर ग्रिड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Leave a Comment