Author: Biharadmin

  • फलका सभागार कक्ष में जातीय आधारित जनगणना को लेकर बैठक आयोजित की गई

    सुधांशु शेखर/ सिटी हलचल न्यूज़

    फलका प्रखंड मुख्यालय के सभागार कक्ष में जातीय आधारित जनगणना को लेकर सोमवार को बैठक हुई।बीडीओ मधु कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनगणना से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने इस कार्यक्रम में लगाए गए कर्मियों को सख्त निर्देश दिया। बताया कि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हो साथ ही ससमय कार्य पूरा करने को कहा। 

    बताया कि वार्ड स्तर पर जनगणना किया जाएगा। सात सौ से अधिक जनसंख्या वाले वार्ड में दो प्रगणक गणना का कार्य करेंगे। सात प्रगणक पर एक पर्यवेक्षक को नियुक्त किया गया है। इस बैठक में बीडीओ मधु कुमारी के अलावा प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी पंकज कुमार, अंचल निरीक्षक आरिफ हुसैन, राजस्व कर्मचारी प्रभात कुमार चौधरी, शिक्षक निरंजन कुमार, विकास मित्र शंकर कुमार, कोकिया देवी,टोला सेवक संजय कुमार दास सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

  • दबंग ने छह सात आदमी मिल मां बेटे को किया धारदार हथियार से घायल, रेफ़र

     

    पूर्णिया/ विकास कुमार झा

    अकबरपुर ओपी अंतर्गत बाकी गांव में एक दबंग व्यक्ति ने पांच छः व्यक्तियों के साथ मिलकर मोहम्मद अंसारुल की पत्नी सैरूण निशा व उनके पुत्र मोहम्मद कमरुल आलम को धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

    मामले के बाबत बताया जा रहा है मोहम्मद मुस्ताक एवं अंसारुल की पत्नी सैरुण निशा से 22 अगस्त के दिन में सैरुण निशा के घर के टाट में ट्रैक्टर ट्राली सट जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। यह बात मुस्ताक को नागवार गुजरा और वह अपने पांच छह सहयोगियों के साथ मिल मोहम्मद अंसारुल की पत्नी सैरुण निशा व उनके पुत्र मोहम्मद कमरुल आलम की पिटाई कर दी, जिसमें दोनों मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, दोनों जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।मामले के बाबत पीड़ित अंसारुल आलम ने बताया मोहम्मद मुस्ताक के पुत्र उंजाला मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जा रहा था, जिस क्रम में मेरे घर के टाट से ट्रॉली टकरा गई, जिस पर हम लोगों ने कहा ऐसे क्यों चलाते हो ट्रैक्टर इसी बात को लेकर हम दोनों के बीच बहस हुई 

    ,जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा समझा बुझा दिया गया। लेकिन शाम ढलते ही मोहम्मद मुस्ताक व उनके पुत्र उंजाला सहित छह सात आदमी मिलकर घर में घुसकर मेरी पत्नी अंसारुल व पुत्र कमरुल आलम के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से घायल कर दिया। अंसारुल ने बताया परिजनों की मदद से दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल रुपौली ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया था, वही पूर्णिया प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाए जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सिलीगुड़ी रेफर किया गया है ।मामले के बाबत अकबरपुर ओपी अध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी ने बताई आवेदन मिला है, मामले की जांच की जा रही है, जांच कराकर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

  • अमित शाह के बिहार दौरे पर बोले उपेंद्र कुशवाहा- आने दीजिये, यहां नहीं गलेगी उनकी दाल

    लाइव सिटीज, पटना: जब से बिहार में बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन टूटा है और महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से भारतीय जनता पार्टी के नेता सत्ता पक्ष पर हमलावर हैं. कभी जेडीयू के आरजेडी में विलय का दावा किया जा रहा है तो कभी जेडीयू को तोड़कर तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की जा रही है. इस बीच उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कितना भी नाक-पैर रगड़ लें, बिहार में अब दाल नहीं गलने वाली है

    जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “कितना भी नाक-पैर रगड़ लें, बिहार में अब इनकी दाल नहीं गलने वाली है. अमन-चैन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रह रहे बिहार के लोगों पर इनके कुत्सित प्रयासों का कोई असर नहीं पड़ने वाला.”

    असल में पिछले दिनों बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने एक अखबार की कटिंग ट्वीट करते हुए लिखा था कि “जदयू का राजद में होगा विलय या पार्टी ही नहीं बचेगी”. इसके जवाब में कुशवाहा ने भी एक लंबा सा चिठ्ठा लिख डाला है. इसमें उन्होंने सुशील मोदी के इस बयान को आपत्तिजनक और अपमानजनक बताया है. बीजेपी के नेता लगातार ये बोल रहे हैं कि उन्होंने हमारी पार्टी और नेता पर कृपा की है. केंद्र में मंत्री और मुख्यमंत्री बनाया. 

    The post अमित शाह के बिहार दौरे पर बोले उपेंद्र कुशवाहा- आने दीजिये, यहां नहीं गलेगी उनकी दाल appeared first on Live Cities.

  • खेल दिवस के अवसर पर नालंदा कॉलेज में बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न

    हॉकी के जादूगर मेजर ध्यांचंद के जन्मदिवस के अवसर पर खेल दिवस के दिन नालंदा कॉलेज में बैडमिंटन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज के खेल समिति ने बीसीए और एमसीए विभाग के छात्रों के लिया किया था। उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अरविंद कुमार सिन्हा एवं डॉ अश्विनी कुमार वर्मा जबकि समापन समारोह में मुख्यालय डीएसपी ममता प्रसाद उपस्थित रहीं।

    पुरुष एकल में आर्यन राज, महिला एकल में सुमन भारती, पुरुष युगल में आशीष राज एवं शिवालकर, महिला युगल में आरती कुमारी एवं आरती, मिक्स युगल में अंबुज कुमार एवं आरती कुमारी की जोड़ी विजेता बनी। इस बारे में बताते हुए प्राचार्य डॉ राम कृष्ण परमहंस ने कहा की कॉलेज खेल गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दे रहा है जिससे छात्रों का सर्वांगीन विकास हो सके।

    खेल समिति के अध्यक्ष डॉ उपेन मंडल ने कहा की अभी तक दो विभागों का प्रतियोगिता संपन्न हो चुकी है और बाकी बचे विभागों के लिए भी जल्द आयोजन किया जायेगा। विभाग के समनव्यक डॉ शशांक शेखर झा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा की पढाई के साथ साथ खेलकूद युवा वर्ग के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर खेल शिक्षक दिलीप कुमार पटेल, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ मंजु कुमारी, सचिव डॉ रतनेश अमन, शिक्षक डॉ श्रवण कुमार, डॉ अनिर्बांन चटर्जी, बीसीए विभाग के शिक्षक जितेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद थे।

  • प्रमुख ने मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

    सुधांशु शेखर/ सिटी हलचल न्यूज़

    फलका प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में रविवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए उद्देश्य जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला अधिकारी उदयन मिश्रा के निर्देश पर एलईडी जागरूकता रथ को प्रमुख दीपशिखा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रमुख ने बताया कि एलईडी जागरूकता रथ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों का 2 दिन तक भ्रमण कर निर्वाचक सूची से संबंधित कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कर मतदाताओं को जागरूक करेगा। 

    लोगों को मतदान करने का महत्व बताएगा। बीडीओ मधु कुमारी ने बताया कि यह रथ वोटरों को अपना आधार मतदाता सूची से लिंक कराने के लिए जागरूक करेगा। आगे उन्होंने बताया कि अब साल में 4 बार नाम जुड़वाया जा सकता है। इसकी भी जानकारी देंगे इस रथ पर एलइडी स्क्रीन लगा है जिसके माध्यम से वोटरों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा 17 साल से ऊपर के लड़के एवं लड़कियों के बीच पंपलेट भी वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं का आधार वोटर लिस्ट से जोड़ा जाना है। इसको लेकर अभियान चलाया जा रहा है वह अपने बीएलओ के माध्यम से अपना आधार कार्ड मतदाता सूची से जुड़ वाले।इसके अलावा ऑनलाइन भी अपना आधार कार्ड लिंक करा सकते हैं

     मतदाता सूची की शुद्धता के लिए आधार से लिंक कराने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अब 1 जनवरी 1 अप्रैल 1 जुलाई और पहला अक्टूबर को 18 साल आयु पूरी करने वाले मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं। पहले साल में मात्र 1 जनवरी को ही निर्धारित आयु करने वाले का नाम जोड़ा जाता था। अब 17 साल आयु पूरी करने वाले व्यक्ति भी अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 18 वर्ष पूरा होने पर अपने आप जुड़ जाएगा।

  • साखरेचं उत्पादन कमी करा, ऊर्जा क्षेत्राला पूरक ठरणारी शेती करा, नितीन गडकरींचं शेतकऱ्यांना आवाहन

    हॅलो कृषी ऑनलाईन : मुंबई येथे राष्ट्रीय सहनिर्मिती पुरस्कार २०२२ चे वितरण केंद्रीय रस्ते वाहतूक, महामार्ग मंत्री नितीन गडकरींच्या हस्ते करण्यात आले. यावेळी बोलताना ऊस उत्पदक शेतकऱ्यांना उद्देशून गडकरींनी महत्वाचे विधान केले आहे देशातील साखरेचं अतिउत्पादन ही अर्थव्यवस्थेसाठी समस्या असल्याचे मत त्यांनी व्यक्त केले आहे.

    उद्योगाने साखरेचं उत्पादन कमी केले पाहिजे

    आपण पेट्रोलियम उत्पादनांच्या आयातीसाठी दरवर्षी 15 लाख कोटी रुपये खर्च करतो. त्यामुळं ऊर्जा आणि ऊर्जा क्षेत्राला पूरक ठरणारी कृषी उत्पादने घ्यायला हवीत. कृषी क्षेत्रामध्ये तशी विविधता आणण्याची गरज असल्याचं मत गडकरी याणी व्यक्त केलं. आपली 65 ते 70 टक्के लोकसंख्या शेतीवर अवलंबून आहे. आपला कृषी विकासदर केवळ 12 ते 13 टक्के आहे. ऊस उद्योग आणि शेतकरी हे आपल्या उद्योगवाढीचे इंजिन आहेत. त्यामुळं उसापासून महसूल वाढवण्यासाठी पुढील वाटचाल सहनिर्मिती असावी. उद्योगाने साखरेचं उत्पादन कमी केले पाहिजे. जास्तीत जास्त सहउत्पादनं, उपउत्पादनं घेतली पाहिजेत, भविष्यातील तंत्रज्ञानाची दृष्टी आत्मसात केली पाहिजे. नेतृत्वबळाच्या आधारावर ज्ञानाचं संपत्तीमध्ये रुपांतर केलं पाहिजे. यामुळं शेतकरी केवळ अन्न उत्पादकच नव्हे तर ऊर्जा उत्पादकही बनतील, असंही गडकरी म्हणाले.

    इथेनॉल निर्मितीवर भर दिला पहिजे

    पुढे बोलताना त्यांनी इथेनॉल निर्मितीवर भर दिला ते म्हणाले, इथेनॉलची गरज खूप जास्त असल्यानं आपल्याला साखरेपेक्षा इथेनॉल उत्पादनावर भर द्यावा लागेल असे गडकरी म्हणाले. गेल्या वर्षी इथेनॉल निर्मितीची क्षमता 400 कोटी लिटर इतकी होती. इथेनॉलचं उत्पादन वाढवण्यासाठी आम्ही खूप उपाय केले आहेत. बायोइथेनॉल वर चालवल्या जाणार्‍या पॉवर जनरेटरसारख्या तंत्रज्ञानाचा वापर करून इथेनॉलची गरज भागवण्यासाठी नियोजन करण्याची उद्योगासाठी ही वेळ असल्याचं गडकरी म्हणाले. सरकारने भारतात फ्लेक्स इंजिन सुरु करण्याचा निर्णय घेतला असल्याची माहिती यावेळी गडकरी यांनी उद्योग जगताला दिली. बजाज, हिरो आणि टीव्हीएस यांनी आधीच फ्लेक्स इंजिन बनवायला सुरुवात केली आहे. अनेक कार उत्पादकांनीही फ्लेक्स इंजिनवर चालणारी कार मॉडेल्स बनवण्याचे आश्वासन दिले असल्याचे गडकरींनी सांगितलं.

    ऊस तोडण्यासाठी कापणी तंत्रज्ञानाचा वापर करण्यास वाव आहे. कापणी यंत्रे इथेनॉलचा इंधन म्हणून वापर करू शकतात, त्यामुळे अर्थव्यवस्थेतलं एक वर्तुळ पूर्ण होणं शक्य होईल अशी माहिती गडकरींनी यावेळी दिली. साखर उद्योगाला अनेक समस्या भेडसावत आहेत. वीज खरेदीचे दर तर्कसंगत करण्याची गरज आहे. काही राज्ये, केंद्र सरकारच्या धोरणानुसार दर देत नाहीत, हे ऊस उद्योग आर्थिकदृष्ट्या परवडणारा नसण्याचं एक कारण असल्याचे गडकरी यावेळी म्हणाले.

     

  • दिलासादायक ! रब्बी हंगामासाठी पिकविमा मंजूर

    हॅलो कृषी ओनलाईन : परभणी

    परभणी रब्बी हंगाम सन २०२१ – २२ मधील पिकांचे नैसर्गीक आपत्तीमुळे झालेल्या नुकसानी पोटी शेतकऱ्यांनी काढलेला पीक विमा शासनाने देऊ केला आहे. राज्य शासनाच्या हिश्याची १८७ कोटी १५ लाख ६५ हजार ७३ रुपये शासनाने विमा कंपन्यांना दिले आहेत. यामुळे शेतकऱ्यांना रब्बीतील पीक विमा मिळणे निश्चीत झाले असून सद्यस्थितीला आर्थिक संकटात उभे असलेल्या शेतकऱ्यांना हा दिलासा मिळाला आहे.

    केंद्र व राज्य शासनाच्या संयुक्त भागीदारातुन प्रधानमंत्री पीक विमा योजना राबविल्या जाते. ज्या शेतकऱ्यांनी आपल्या पिकांचा विमा भरला आहे अशांना नुकसानीच्या प्रमाणात विम्याचा मावेजा दिला जातो. सन २०२१-२२ मधील रब्बी हंगामातील पिकांवर गारपीट त्याचप्रमाणे पावसाचे संकट ओढावले होते. अनेक पिकांचे शेतकऱ्यांच्या रब्बी हंगामातील अतोनात नुकसान झाले होते.

    त्यामुळे झालेले नुकसान भरपाई व पीक विमा मिळाला पाहिजे अशी अपेक्षा शेतकऱ्यांमधुन व्यक्त करण्यात राजकीय पक्षांनी शेतकऱ्यांच्या पीक विमा प्रश्नावर आवाज उठविला होता. शासनाने झालेल्या नुकसानीचा विचार करता खरिपातील पाठोपाठ आता रब्बी हंगाम २०२१ – २२ मधील पीक विमाही देऊ केला आहे . यासाठी राज्य शासनाच्या हिश्याची असलेली १८७ कोटी १५ लाख हजार ७३ रुपयांची रक्कम भारतीय कृषी विमा कंपनी, इक्फो टोकीयो जनरल इन्शुरस कंपनी लि., भारती अॅक्सा जनरल इन्शुरस कं.लि., बजाज अलियान्स इन्शुरस कंपनी, एचडीएफसी अग्रो इन्शुरस कंपनी लि . या कंपन्यांना वितरीत करण्यात आली आहे. त्यामुळे येत्या काळात शेतकऱ्यांना रब्बी हंगामातील पीक विमा मिळणार आहे. ३० सप्टेंबर २०२२ अखेरपर्यंत या पीक विमा रक्कमेचे वाटप होणार असन येत्या रब्बी हंगामातील पेरणीसाठीबळीराजास या पीक विम्यातुन मोठा आधार मिळणार आहे .

    शेतकऱ्यांना कार्यवाहीची प्रतिक्षा

    राज्य शासनाने रब्बी हंगामातील पीक विमा देऊ केला आहे . त्यामुळे ज्या मागील वर्षी आपल्या पिकांचा विमा काढला आहे असे शेतकरी आता मिळणाऱ्या विम्याच्या प्रतिक्षेत आहेत . सततच्या पावसामुळे व पावसाच्या उघडीपीमुळे सुगीवर दुष्काळाचे सावट घोंगावत असल्याने आर्थिक संकटाची भिती शेतकरी बाळगत आहे . दरम्यान , शासनाकडून पीक विम्या संदर्भात कार्यवाहीला करुन शेतकऱ्यांना मोठा दिलासा दिला आहे.

  • बिहार में गंगा के जलस्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, लोग परेशान

    लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार में गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद गंगा के किनारे क्षेत्रों में परेशानी बढ़ गई है. बिहार के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है. जल संसाधन विभाग के मुताबिक, रविवार को बिहार में गंगा बक्सर से लेकर पटना तक खतरे के निशान को पार कर चुकी है. विभाग के मुताबिक गंगा नदी पटना के गांधीघाट, हाथीदह, भागलपुर के कहलगांव में खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी.

    इधर, मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को बिहार के सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. संभावना है कि गंगा के जलस्तर में अगले तीन दिनों तक वृद्धि जारी रहेगी. बिहार की अन्य प्रमुख नदियों में कोसी नदी सुपौल के बसुआ और कटिहार के कुरसेला में तथा बागमती सीतामढ़ी के सोनाखान में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. बूढ़ी गंडक खगड़िया में खतरे के निशान को पार कर गई है.

    इस बीच, गंगा के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ की गंभीर स्थिति से निपटने के लिए पटना जिला प्रशासन ने मनेर, दानापुर, पटना सदर, फतुहा, बख्तियारपुर से लेकर मोकामा तक सभी पदाधिकारियों को अलर्ट कर दिया है. पटना जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक बचाव-राहत कार्य के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है.

    आपको बता दें की पटना मौसम विभाग ने बिहार में अगले 24 घंटों के लिए बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने पटना समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन 17 जिलों में पटना, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, गपालगंज, सिवान, सहरसा, सुपौल, पूर्वी चंपारण, सीतामढी, वैशाली, रोहतास, भोजपुर, जहानाबाद और बेगूसराय शामिल है. लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगा.

    The post बिहार में गंगा के जलस्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, लोग परेशान appeared first on Live Cities.

  • PM Kisan : योजनेसंदर्भांत वाचा महत्वाची अपडेट; अन्यथा मिळणार नाहीत योजनेचे पैसे

    हॅलो कृषी ऑनलाईन : केंद्र सरकारची अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना म्हणजे पीएम किसान (PM Kisan)  योजना होय. देशभरातील शेतकरी या योजनेच्या १२ व्या हप्त्याच्या प्रतीक्षेत आहेत. असे असताना केंद्र सरकारने या योजनेत पारदर्शकता यावी याकरिता इ के वाय सी करणे बंधनकारक केले आहे. इ केवाय सी करण्याची अंतिम मुदत् 31 ऑगस्ट 2022 आहे. त्यापूर्वी शेतकऱ्यांनी ई केवायसी करणे बंधनकारक आहे. अन्यथा या योज़नेचे पैसे शेतकऱ्यांना मिळणार नाहीत.

    सदर योजनेअंतर्गत पात्र लाभार्थ्यांना पुढील लाभ प्राप्त होण्यासाठी ई केवायसी (PM Kisan)  प्रक्रिया 31 ऑगस्ट 2022 पर्यंत कण्याचे बंधनकारक करण्यात आले आहे. सदर मुदतीत ई- केवायसी प्रमाणीकरण प्रक्रिया पूर्ण न करणाऱ्या लाभार्थीस पी एम किसान सन्मान निधीच्या पुढील हप्त्याचा लाभ दिला जाणार नाही.

    तरी सर्व लाभार्थी यांनी www.pmkisan.gov.in या website ला जाऊन farmer corner या टॅब मध्ये किंवा pmkisan मोबाईल ऍप मध्ये OTP द्वारे मोफत e -KYC करता येईल(सोबत लिंक दिली आहे) किंवा नजिकच्या CSC केंद्राशी संपर्क साधुन आपली e-KYC तात्काळ करुन घ्यावी. अधिक माहितीसाठी (PM Kisan) कृषी विभागातील कृषी सहाय्यक,कृषी पर्यवेक्षक,मंडळ कृषी अधिकारी ,तालुका कृषी अधिकारी यांचेशी संपर्क करावा. सोबत e-KYC करण्यासाठी लिंक दिलेली आहे.

    https://exlink.pmkisan.gov.in/aadharekyc.aspx

  • फोरलेन कंस्ट्रक्शन कार्य में लगे यूपी के मजदूर की मिट्टी में दबने से मौत, अभी तक कंपनी की तरफ से कोई सहयोग नहीं

    लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: जिला मुख्यालय स्थित एनएच 31 पर सद्भावना चौक के समीप रविवार को देर रात्रि फोरलेन सड़क निर्माण में लगे 25 वर्षीय एक मजदूर की मिट्टी से दबने के कारण मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार सद्भावना चौक के समीप आरओबी चैनीज 86 पर पाईल गाबड़ कंपनी द्वारा फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा था. निर्माण कार्य के दौरान रोड की मिट्टी एक मजदूर पर गिर गई. जिससे वह मजदूर मिट्टी के नीचे दब गया.

    इसके बाद साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने आसपास के लोगों के सहयोग से मिट्टी के नीचे दबे मजदूर को किसी तरह बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल लाया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई.मृत मजदूर का नाम संत कुमार है, जो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिलांतर्गत खुदागंज भगौतीपुर निवासी महेश शर्मा का पुत्र बताया जाता है.मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया है.

    निर्माण कार्य में लगे कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक कर्मी ने बताया कि कंपनी की लापरवाही के कारण सड़क किनारे की मिट्टी मजदूर पर गिरी है, जिसके कारण उसे अपनी जान गंवानी पड़ी. संवेदनहीनता का आलम यह है कि अभी तक कंपनी की तरफ से किसी तरह का सहयोग नहीं मिल पाया है. गत रविवार की रात्री 11 बजे से ही शव के साथ सहयोगी नवादा सदर अस्पताल में बैठे हैं. मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है.

    The post फोरलेन कंस्ट्रक्शन कार्य में लगे यूपी के मजदूर की मिट्टी में दबने से मौत, अभी तक कंपनी की तरफ से कोई सहयोग नहीं appeared first on Live Cities.