Bihar Police में 44000 नई बहाली का रास्ता साफ – ये रही योग्यता और सैलरी की जानकारी..

न्यूज डेस्क : बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। राज्य सरकार की ओर से बिहार पुलिस में बंपर भर्ती की घोषणा की गई। बता दें कि बीते बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस में 44000 पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी है। सीएम ने इन भर्तियों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिया है।

बिहार पुलिस में नई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। हालांकि, बिहार पुलिस में यह 44 हजार की भर्ती किन पदों के लिए की जाएगी, यह नहीं बताया गया है। सीएम नीतीश ने कहा कि राज्य में कानून का राज है और इसे बनाए रखना नए पुलिस कर्मियों का काम है।

राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10,459 नए पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र देने पटना के गांधी मैदान पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि पुलिस बल की जितनी जरूरत होगी उतनी बहाली की जाएगी। 2010 में सर्वे कराकर 1,52,232 पद भरने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 1,08,000 पदों पर भर्तियां की गई हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि मेरा ध्यान हमेशा से नई भर्तियों पर रहा है। प्रदेश में पुलिस बल की कमी न हो इसके लिए समय-समय पर नई बहाली की जाती रही है। साथ ही बताया कि अब प्रदेश में एक लाख की आबादी पर 115 की जगह 160 से 170 पुलिसकर्मियों की बहाली की जाएगी। नई भर्तियों को पूरा करने के लिए प्रस्ताव भर्ती बोर्ड को भेजे जाएंगे।

See also  हाईवा ट्रक के चपेट में आया मोटरसाइकिल, मोटरसाइकिल चालक के पत्नी की मौत,आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Leave a Comment