भाजपा महिला मोर्चा कर्नाटक के अध्यक्ष ने किया कुरसेला का दौरा

कुरसेला /मणिकांत रमन 

कटिहार : भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में बरारी विधानसभा अन्तर्गत कुरसेला मंडल के देवीपुर गांव में शुक्रवार को महिला मोर्चा के तत्वावधान में संयुक्त मोर्चा का जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष गौतम महतो की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्षा गीता विवेकानंदा, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा सुनीता दांगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा झा, महिला मोर्चा महामंत्री प्रियंका सिंह, जिला मंत्री पूनम उपस्थित थीं

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विवेकानंदा ने देवीपुर के महिलाओं से संवाद कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया तथा जनकल्याणकारी योजना जैसे उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन खाता, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, अटल पेंशन योजना आदि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने लोगों से पुनः 2024 में मोदी सरकार बने उसके लिए समर्थन मांगा। इस दौरान कई महिलाओं को सदस्यता भी दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा शहीद स्थल देवीपुर पहुंच कर वृक्षारोपण किया गया

कार्यक्रम में सेमापुर मंडल प्रभारी राघवेंद्र प्रताप, जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर मण्डल, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक पवन सिंह, मंडल महामंत्री पंकज पासवान, गुलशन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विजय जयसवाल, मृत्युंजय सिंह, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुंदन पासवान, युवा मोर्चा अध्यक्ष केम्पु मंडल, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष दिलीप मंडल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमृता गुप्ता, प्रमोद महलदार, मत्स्य जीवी सहयोग समिति अध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह, अनिल मंडल, मदन मंडल, अगस्त कुमार, मिथुन कुमार चौधरी, उपप्रमुख रंजीत महतो मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *