न्यूज नालंदा – तेजतर्रार पदाधिकारियों को मिली राजगीर-बिहार थाना की कमान

पटना के वरीय अधिकारियों के मौखिक आदेश पर एसपी अशोक मिश्रा ने बिहार और राजगीर थाना में बुधवार को नए थानेदारों की तैनाती की। हिलसा के अंचल इंस्पेक्टर विरेंद्र यादव को बिहार थाना की कमान दी गई है। हिलसा इंस्पेक्टर के पहले श्री यादव लहेरी थानाध्यक्ष थे। इनकी गिनती तेजतर्रार शालीन पदाधिकारी के रूप में की जाती है।

न्यूज नालंदा – तेजतर्रार पदाधिकारियों को मिली राजगीर-बिहार थाना की कमान

सोहसराय के दारोगा चंद्रमौली वर्मा को कल्याण बिगहा ओपी की कमान मिली। इनके अलावा चंडी इंस्पेक्टर कन्हैया सिंह को हिलसा अंचल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार और दीपक कुमार को सस्पेंड किए जाने के बाद राजगीर और बिहार थानाध्यक्ष की कुर्सी खाली थी। एसपी ने नवनियुक्त अधिकारियों को यथाशीघ्र योगदान का आदेश दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *