Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • श्रृजन दिवस के मौके पर स्ट्रॉवेरी की खेती करने वाले किसान को किया

    जिला श्रृजन दिवस के मौके पर आत्म सभागार में कृषि विभाग द्वारा कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में स्ट्रॉवेरी की सफल खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया साथ ही उर्वरक निरीक्षक को उनके अधिकार व कर्तव्यों के बारे में जानकारी भी दी गई। कृषक गोष्ठी के दौरान सबसे पहले कृषि के अधुनिक प्रणाली पर चर्चा की गई तथा किसानों को परम्परागत खेती के अलावे अन्य खेती करने के लिए जागरूक करने पर चर्चा की गई। डीएओ संजय कुमार व अन्य अधिकारियों ने स्ट्रॉवेरी की खेती शुरूआत करने वाले नगरनौसा प्रखंड के अनुप कुमार को सम्मानित किया तथा कहा कि किसी भी नई फसल की खेती के लिए किसानों को हिम्मत करनी होगी। शुरूआती दौर में परेशानी आती है लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। वर्तमान समय में जिस प्रकार मौसम में परिवर्तन हो रहा है उस अनुसार जलवाुय अनुकूल खेती की आवश्यकता है। विशेष परिस्थिति में सलाह देने के लिए कृषि विशेषज्ञ उपलब्ध है।

    उन्होंने कहा कि अनुप कुमार ने जिस प्रकार स्ट्रॉवेरी की खेती का जिले का नाम बढ़ाया है। इसने दुसरे किसानों को भी प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस मौके पर सहायक कृषि पदाधिकारी संजय शर्मा, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण आनंद कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। अधिकार व कर्तव्यों की दी गई जानकारी कृषि समन्वयक को अब उर्वरक निरीक्षक की जिम्मेवारी दी गई है। इसके लिए सभी समन्वयकों को उनके अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी दी गई। सहायक कृषि पदाधिकारी संजय शर्मा ने कहा कि जिरो टॉलरेंस नीति को धरातल पर उतारने के लिए अपलोगों की जिम्मेवारी बढ़ गई है। किसी भी दुकान से उर्वरक का नमुना लेने के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई के लिए अनुशंसा करने का अधिकारी है। कहीं से अगर उर्वरक कालेवारी की शिकायत मिलती है तो जांच का स्पष्टीकरण मांग सकते हैं। रबी में उर्वरक का डिमांड बढ़ने लगा है। इसलिए अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

  • बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार बिहारशरीफ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे

    बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार बिहारशरीफ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अलग-अलग घटनाओं में मृतक के आश्रितों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिया। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कुल 6 आश्रितो के बीच कुल 12 लाख 60 हजार रुपये का अलग अलग चेक प्रदान किया।

    इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने 3 आश्रितों को आपदा के तहत चार चार लाख का चेक प्रदान किया। जबकि तीन आश्रितों को परिवारिक लाभ योजना के तहत 20-20 हजार का चेक प्रदान किया। इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आपदा पीड़ित परिवारों को सहायता के लिए उनकी रक्षा के लिए उनके परिवारजनों के संकट की घड़ी को सामना करने के लिए इस तरह की सहायता राशि दी जाती है। सरकार आपदा से जुड़े हर तरह की घटनाओं में हरसंभव सहायता लगातार करते आ रही है। इसके पिछले सप्ताह में भी बिहार सरकार के मंत्री सरवन कुमार के द्वारा तीन लोगों को आपदा के तहत आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया था।

  • आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद :-श्रवण कुमार।

    बिहार शरीफ के प्रखंड मुख्यालय में वार्ड नंबर 50 को शुभ निवासी मृतक सिंटू मांझी के आश्रित माता मुन्नी देवी को विजवनपर गांव निवासी मृतक शैलेंद्र यादव के आश्रित पत्नी रेणु देवी को चार चार लाख मघडा गांव निवासी मृतक नीतीश कुमार के आश्रित पिता मुरारी पांडे वार्ड नंबर 29 निवासी मृतक रागिनी कुमारी के आश्रित पिता सोनू कुमार वार्ड नं 44 पहडपुरा निवासी मृतक रघुनंदन प्रसाद की आश्रित पत्नी बच्ची देवी पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत बीस बीस हजार का चेक बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा प्रदान किया गया । इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद के लिए सरकार कृत संकल्पित है हमारे सरकार के मुखिया नीतीश कुमार जी कहते हैं कि राज सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवारों का है।

    हमारे सरकार को गरीबों की चिंता है तथा गरीबों के विकास के लिए सबसे ज्यादा कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने वाला बिहार पहला राज्य है। बिहार में न्याय के साथ विकास का कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है बिहार मॉडल का आज देश दुनिया कई राज्य का अनुशरण कर रहे हैं। बिहार में हुए कार्यों का डंका देश से लेकर प्रदेश तक बज रहा है।उन्होंने मृतक के आश्रितों को ढांढस बनाया सांत्वना दी धैर्य और हिम्मत से काम लेने की बात कही उन्होंने ने ईश्वर से मृतक आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें। इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद राजेश कुमार सिंह उर्फ राजु यादव प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजन दत्ता अंचलाधिकारी धर्मेन्द्र पंडित प्रखंड जदयू अध्यक्ष संजय कुशवाहा मुख्य प्रवक्ता डा धनंजय कु देव प्रखंड प्रमुख सुलेखा देवी उपप्रमुख इंदुबाला जगलाल चौधरी जीतन चौहान पं समीति रौशन कुमार सतेन्द्र पासवान धनंजय कु आर्यन राज अमित कुमार अविनाश सिंह आकाश कु काजल मुन्ना पासवान शैलेंद्र कुमार जयन्त शर्मा इंदु चौहान उपेन्द्र दिलवाला दिवाकर कुमार धर्मेन्द्र यादव दिनेश साव अमर चौहान रंजीत चौधरी नीतीश पाण्डेय बंटी यादव आशीष चंद्रवंशी विश्वास सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • चर्चित फोटोग्राफर राजीव रंजन उर्फ चुन्नू जी पर जानलेवा हमला

    बड़ा ही लोमहर्षक मामला सामने आया है समाज के प्रतिष्ठित पद डॉक्टर पर रहने के बावजूद उनके द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम देना बड़ा ही निंदनीय कार्य है बताया जाता है कि कल्याणपुर मोहल्ले के सूर्या अपार्टमेंट में राजीव रंजन उर्फ चुन्नू नामक फोटोग्राफर के साथ मारपीट की मामला सामने आया है| मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित फ़ोटोग्राफ़र ने बताया कि शाम में वे अपने आवास सौर वाटिका अपार्टमेंट के परिसर में टहल रहे थेकि इसी बीच अचानक डॉ लाला लाजपत राय और उनके पिता श्री ईश्वर प्रसाद दोनों ने अचानक गाली गलौज करते हुए मेरे साथ बेरहमी से मारपीट करने लगे, दाहिने हाथ मे ईश्वर प्रसाद ने कस कर अपने दांतो से काट लिया और साथ ही उनके पुत्र डॉ लाल लाजपत राय ने किसी धरदार हथियार से मेरे सर पर कस के हमला कर दियातथा जान मारने की नीयत से किसी धरदार हथियार से सर पर प्रहार कर दिया जिससे मैं वेहोश होकर गिर गया उसके बाद अपार्टमेंट के लोगो ने मुझे अस्पताल पहुचा कर मेरा इलाज कराया। बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन नालंदा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशाशन से उचित करवाई की मांग करती है

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का पुतला फूंका गया।

    अस्पताल चौराहा पर जनतांत्रिक विकास पार्टी एवं द ग्रेट भीम आर्मी के बैनर तले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का पुतला फूंका गया।इस पुतला दहन की अध्यक्षता कर रहे द ग्रेट भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार पासवान ने कहा कि द ग्रेट भीम आर्मी के राष्ट्रीय संयोजक जनतांत्रिक विकास पार्टी के बिहार प्रदेश के प्रधान महासचिव छात्र नेता अमर आजाद पासवान को महागठबंधन के कार्यकर्ता से उलझना महंगा पड़ गया। नीतीश कुमार की सरकार में सत्ता का दुरुपयोग किया जाता है।

    संविधान का खुले तौर पर उल्लंघन किया जा रहा है। महागठबंधन की सरकार में दलित, छात्र,गरीब पूरी तरह से असुरक्षित है। निर्दोष दलित छात्र नेता को झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया। सरकार ने अगर निर्दोष अमर आजाद पासवान को रिहा नहीं किया तो आंदोलन के गति को और भी तेज किया जाएगा। पुतला दहन के माध्यम से अमर आजाद पासवान को अभलंब रिहा करने का मांग किया गया। राज्य की सरकार हमेशा से दलित समाज के साथ भेदभाव करने का काम किया है,जो भारत के संविधान के विरोधी कार्य है। अगर अमर आजाद पासवान को अविलंब रिहा नहीं किया गया तो जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

  • बिहारशरीफ सिविल कोर्ट में 12 नवंबर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार बिहार शरीफ नालंदा के द्वारा बिहारशरीफ सिविल कोर्ट में 12 नवंबर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी सुलहनिय फौजदारी मामले, सभी तरह के सिविल मामले, बिजली विभाग के मामले,वन विभाग के मामले, वाहन दुर्घटना क्लेम, बैंक ऋण मामले, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के मामले, माप तौल अधिनियम मामले राजस्व मामले आपदा प्रबंधन मामले समेत कई मामलों का समझौता के आधार पर निस्तार किया जाएगा। उक्त बातों की जानकारी नालंदा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रचना अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर दिया। मुकदमों का निस्तारण आपसी सुलह मध्यस्ता के माध्यम से बिना किसी न्यायिक शुल्क के किया जाएगा।

    चलंत लोक अदालत न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत निस्तारित मुकदमों का फैसला अंतिम दिन होगा। इस फैसले के विरुद्ध कोई अपील मान्य नहीं होगा। चलंत लोक अदालत शिविर में भाग लेकर अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित मुकदमों का निस्तारण कराने में आपसी सौहार्द स्थापित कर सुलह करके चलंत लोक अदालत का लाभ उठाएं। 17 नवंबर को बिहार शरीफ व्यवहार न्यालय में, 18 नवंबर को अनुमंडल कार्यालय कैपस राजगीर में और 19 नवंबर को ब्लॉक कैंपस हिलसा चलंत लोक अदालत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधिक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो लोगों को घूम घूम कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी देगी।

  • विश्व चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ

    विश्व चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य बुद्धिजीवी एवं जिसका नालंदा का 10 वा लिए सम्मेलन जिसका यहाखंड सज्जनों विश्व भवन में आई थी मिल गई जिसका सुला स का उद्देश्य श्री वीके मेहता कोषाध्यक्ष बिहार राज्य अपराजिता मध्य बिहार प्रदेश मुरजज रखता श्री आनंद सिंह मंत्री संघर्ष सम्मिलित मी एवं जन लंबा वरी संघ एवं श्री रितेश रल संयुक्त मंत्री विधि एवं जन स्वास्थ्य संघ ने पुलिस की सख्त व 29 जहान लिया जिला यहां संग गंदा केसरी अवध जिला अध्यक्ष एवं श्रीमती ज्योति सिन्हा , संयोजिका ने भी अपना विचार लंप दिया लंबे समिति के नियमित प्रधानों का चालन लिया गया

  • ऐतिहासिक होगा बीएमएस का राष्ट्रीय अधिवेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्मय पण्ड्या ने किया सम्बोधित

    पटना : बिहार की धरती ऐतिहासिक है। यह धरती देश की दिशा और दशा तय करती है। ऐसी पवित्र धरती पर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन होना गर्व की बात है। श्रमिक आंदोलन की दृष्टिकोण से यह अधिवेशन यादगार होगा।
    उपर्युक्त बातें भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्मय पण्ड्या ने रविवार को कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।

    स्थानीय जीपीओ स्थित सभाकक्ष में अप्रैल, 2023 में पटना में प्रस्तावित बीएमएस के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं 17 नवम्बर, 2022 को दिल्ली में निजीकरण के खिलाफ प्रस्तावित महारैली के निमित्त भारतीय मजदूर संघ के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पण्ड्या ने कहा है कि संख्या और गुणवत्ता में भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। कार्यकर्ताओं के त्याग-तपस्या और बलिदान के बूते 07 से 09 अप्रैल, 2023 को प्रस्तावित त्रैवार्षिक अधिवेशन ऐतिहासिक होगा।

    भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गणेश मिश्रा ने कहा है कि त्रैवार्षिक अधिवेशन के उद्धाटन तिथि को श्रमिकों की रैली होगी, जिसमें प्रत्येक जिलों के श्रमिकों की भागीदारी होगी।

    बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार लाल ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री संजय कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर बीएमएस के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुरेश प्रसाद सिन्हा, प्रदेश मंत्री अशोक कुमार, विनोद कुमार, राकेश कुमार भारती व मुरारी प्रसाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कुमार आदि सहित विभिन्न संघों के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • उत्पाद विभाग के कर्मी वे गुनाह लोगों को नहीं पकड़ें और न हि उनके साथ मारपीट करें

    बिहारशरीफ–राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नालंदा के जिलाध्यक्ष राजकुमार पासवान ने कहा है कि–उत्पाद विभाग के वावूओं के द्वारा निर्दोषों को जवरण पकड़ कर शराब कांड में मुकदमा दर्ज कर वे वज़ह फंसाने का कार्य कर रहें जो वे वूनियाद गलत है।जव से विहार के मुख्यमंत्री शाराव कांड का अपराधीक जैसा कानून वनाए हैं इसमें क्रिमिनल लोग रोड पर घूम रहे हैं और अपराधिक पिस्तौल लेकर घूमने वाले एक भी क्रिमिनल को नहीं पकड़तें है और गरीव भोले भाले लोगो सलाखों भेजें जा रहें हैं।और सलाखों में बंद हैं।

    उत्पाद विभाग के अधिक्षक शाराव माफियों को नहीं पकड़तें हैंऔर गरीबों और निर्दोषों को पकड़ कर जेल भेंजने का कार्य करतें हैं और वे वज़ह गरीबों को मुकदमा कर फैन भरवातें हैं।जैसे-5-तारीख को दिपनगर थाना क्षेत्र में विजवन गांव के निर्दोष को जवरण पकड़ कर मारपीट किए और उत्पाद विभाग बिहारशरीफ लाकर अपनें थाना के सलाखों में बंद कर दिए और झूठे मुकदमे दर्ज कर फैन भरवाने पर मजवूर किए–ईसी के विरुद्ध दिपनगर थाना क्षेत्र में–NH..रोड पर जानताओं ने रोड जाम कर आगजनी किए.. अगर उत्पाद विभाग निर्दोषों को पकडना बंद नहीं करतें हैं तो उत्पाद विभाग नालंदा के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नालंदा कि ओर से आंदोलन छेड़ेगी। राजकुमार पासवान अध्यक्ष-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नालंदा।

  • तुलसी विवाह को लेकर युवा कलाकारों ने किया तुलसी गीत पर शूटिंग

    तुलसी विवाह को लेकर जिले के युवा कलाकारों में काफी उत्साह दिखा और युवा कलाकारों ने रामजी मिश्रा के निर्देशन में तुलसी विवाह गीत गाओ सखिया मैया तुलसी जी व्याहन चली मंगल गाओ सखिया पर बिहारशरीफ के स्थानीय गढ़पर दुर्गा मंदिर में एक लघु शूटिंग भी किया।शूटिंग पूरा होने पर जल्द ही इसे दर्शकों के विच लांच किया जाएगा।
    बताते चलें कि रामजी मिश्रा धर्म और संस्कार से जुड़े हुए थीम को लेकर लगातार लघु वीडियो एवं गीत संगीत के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति दर्शकों को उपलब्ध कराते रहते है । इनके साथ युवा कलाकारों की एक टीम है। जिस टीम ने तुलसी विवाह पर कार्यक्रम किया।
    आइए जानते हैं उन कलाकारों के बारे में

    मानसी शर्मा जो कि सुभाष शर्मा की पुत्री है ।और वे 12 वर्ष की उम्र से ही गायन कर रही है। बेटी बचाओ को लेकर उनका गाया गीत
    नारी शोषण भ्रूण हत्या सुनकर दहेज मैं रोती हूं,
    बंद करो अपमान हमारा मैं भी तेरी बेटी हू ।
    काफी लोकप्रिय हुआ। और मानसी जिले से लेकर राज्य स्तर तक कई कला महोत्सव में अपने आप को उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दिखा दिया कि नालंदा की बेटी में भी दम है। उन्हें कई भोजपुरी फिल्म में भी ऑफर आने लगा है।
    टीम में शामिल एक और युवा कलाकार
    स्नेहा कुमारी जो कि भैसासुर की रहने वाली है। और उनकी मां निशा कुमारी भी कत्थक की उत्कृष्ट कलाकार रही है। स्नेहा बचपन से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेती रही है। और कई कार्यक्रमों में उन्हें उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित भी किया गया है।
    कलाकार खुशबू कुमारी जिनके माता और पिता दोनों नहीं है। इसके बावजूद अपने मामा के घर रह कर काफी बुलंद इरादे के साथ प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से संगीत में सीनियर डिप्लोमा में प्रथम श्रेणी हासिल की है । और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनकी काफी रूचि है। इस कार्यक्रम में पुरुष कलाकार के रूप में आशा नगर के रहने वाले उत्तम मेहता जो कि शैलेंद्र कुमार जी के पुत्र हैं। और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर रुचि लेते हैं।
    एक और पुरुष कराकर सन्नी कुमार जो कि नालंदा जिले के हरनौत के रहने वाले हैं। इनके पिता का नाम फेकन महतो है। सन्नी कुमार बचपन से ही संगीत एवं नृत्य में काफी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं ।इनका चयन जिला से लेकर राज्य स्तर तक युवा महोत्सव में अनेकों बार हो चुका है ।और वह अपनी प्रतिभा से कई मंचों पर दर्शकों का मन मोह लिया है ।