Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • डेंगू प्रभावित पंचायत क्षेत्रों के जल-जमाव में छोड़ा जा रहा गंबूसिया मछली।

    डेंगू के खिलाफ चलाये जा रहे महाभियान के तहत राजगीर के सभी वार्डों तथा डेंगू प्रभावित पंचायत क्षेत्रों के सभी छोटे-बड़े जल-जमाव में डेंगू फैलाने बाले मच्छर के लार्वा को खत्म करने के लिए गंबूसिया मछली को छोड़े जाने का कार्य प्रारंभ किया गया।

    इसकी शुरुआत माननीय सांसद नालन्दा तथा जिला पदाधिकारी नालन्दा के द्वारा राजगीर स्थित लेनिन नगर तालाब में गंबूसिया मछली छोड़कर किया गया।जिला पदाधिकारी ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी, राजगीर को निदेश दिया कि जिला मत्स्य पदाधिकारी से समन्वय कर सभी जल-जमाव में मछली छोड़ें।

  • अनुमंडल कार्यालय राजगीर परिसर से डेंगू के विरुद्ध शुरू हुआ महाभियान।

    अनुमंडल कार्यालय,राजगीर से डेंगू के रोकथाम हेतु महाभियान की शुरुआत हुई।जिले के सभी नगर निकाय से आये सफाई कर्मियों को राजगीर के सभी वार्डों तथा प्रभावित पंचायत क्षेत्रों में फॉगिंग तथा एन्टी लार्वा स्प्रे करने के लिये वार्ड आबंटित किये गए हैं।आज वे दिन भर राजगीर के सभी वार्डों तथा पंचायत क्षेत्रों में फॉगिंग तथा स्प्रे का कार्य करेगें।
    आज से शुरू हुआ यह महाभियान अगले 3-4 दिनों तक चलेगा।

    लोगों में डेंगू से बचाव की जानकारी देने के लिए माइक लगी वाहनों को घुमाया जा रहा है।नुक्कड़ नाटक की टोली से भी जन-जागरूकता फैलायी जा रही है।महाभियान की शुरुआत में माननीय मंत्री ग्रामीण विकास तथा जिला पदाधिकारी ने लोगों को संबोधित किया तथा महाभियान की जानकारी दी।

    हर वार्ड में कम से कम 2 फॉगिंग कर्मी तथा 2 एन्टी लार्वा स्प्रे कर्मी को कार्य में लगाया गया है।डेंगू फैलाने बाले मच्छर के लार्वा को खत्म करने के लिये हरेक छोटे-बड़े जल-जमाव में गंबूसिया मछली को छोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है।डेंगू से पीड़ित लोगों में मच्छरदानी का भी वितरण किया जा रहा है।

  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल कतरी सराय कमेटी की सम्मेलन संपन्न।

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल कमेटी कतरी सराय का 15 वा सम्मेलन संपन्न अंचल मंत्री डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि कॉमरेड अलाउद्दीन एवं शशि भूषण कुमार मुखिया ग्राम पंचायत कटौना की अध्यक्षता में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कतरी सराय का 15 सम्मेलन ग्राम पंचायत पैक्स कटौना के परिसर में संपन्न हुई सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए जिला सचिव रामनरेश प्रसाद ने बताया कि हिंदुस्तान के अंदर राजनैतिक परिस्थिति देश की जनता के लिए घातक प्रमाणित हो रही है

    संविधान को ताक पर रखकर सारे निर्णय लिए जा रहे हैं बरसों से आ रहे कानून को रद्द कर मनमानी तरीके से किसानों मजदूरों नौजवानों के हकों को मटिया मेट कर रही है समाज के अंदर समाज को बांटने की साजिश की कई षड्यंत्र किए जा रहे हैं जिसे इस लाल झंडा की एकता और इसका लाल कारवां को आगे बढ़ा कर हम रोक सकते हैं उसे नेस्तनाबूद कर सकते हैं ऐसी कूवत हमारे अंदर है सम्मेलन को संबोधित करते हुए सत्येंद्र कृष्ण राज कमेटी सदस्य ने बताया कि यह भगवा धारी ये चाय बेचने वाले तुम देश के राष्ट्रीय परिसंपत्तियों को कौड़ी के भाव बेचने वाले कौन हो तुमने बनाया

    क्या देश की जनता को यह बताना चाहिए था लेकिन तुमने बताया नहीं बल्कि देश की जनता के सामने ₹1500000 से लेकर 2 करोड नौकरी देने की वादा करके 5 किलो गेहूं पर अटक गया इसे हम चलने नहीं देंगे और 2024 में तुझे मसलकर बाम जनवादी ताकते मिलकर तुमको उखाड़ फेंक देंगे इस सम्मेलन में इसी बात का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ने की योजना हम बनाएंगे सम्मेलन में जिला सम्मेलन जो 12–13 सितंबर 22 को कटौना में होगा

    उसके लिए 25 सदस्य प्रतिनिधि को चुना गया 3 प्रतिनिधि हुए तथा 31 सदस्यों की लोकल कमेटी बनी अंचल मंत्री मनोज कुमार के अलावे राज कमेटी सदस्य सत्येंद्र कृष्ण महेश्वरी प्रसाद सिंह सीताराम कुमार पवन कुमार सुधीर कुमार अनिल कुमार श्याम किशोर प्रसाद बॉक्स आशीष कैलाश सिंह बदामिया देवी मोहन रविदास श्यामसुंदर दुबे मनोरंजन सिन्हा ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए संकल्प लिया कि हम इस कारवां को आगे बढ़ाते हुए देश को तोड़ने वालों को करारा जवाब देंगे।

  • प्राईवेट स्कूल संस्थापक भारत मानस के घोटाले का पर्दाफाश करेगी

    बिहारशरीफ –राष्ट्रवादी कांग्रेंस पार्टी नालंदा.के कार्यलय में मोहल्ला सिंगारहाट में–10 सितम्बर को वैठक हुआ। जिसमें पार्टी के द्वारा निर्णय लिया गया और सभी पदाधिकारीयों ने कहा कि सरकार के सभी नियमों को खुलेआम धज्जियां उडा रहें हैं।निजी प्राईवेट विधालय के संस्थापक और सभी पढ़ने वालें निजी विद्यालयों में..BPL–के दलितों के बच्चों को मिलने वाले राशियों को जिला शिक्षा पदाधिकारी और फर्जी संस्थान के संस्थापक भारत मानस ने फर्जी तरीकों से लगभग …200/दो सौ से ऊपर फर्जी तरीकों से स्कूलों का निवंधन कराए हुए हैं।और शिक्षा पदाधिकारी और भारत मानस…मिलकर सभी मिलने वाले सरकार के राशियों को दोहन कर रहें हैं। इसी के विरोध में..16/09/2020..को शिक्षा पदाधिकारी और फर्जी संस्थान के संस्थापक भारत मानस के विरुद्ध 16/09/2022 को अर्थी जूलुस निकाला जाएगा। जिसमें सैकड़ों एन.सी.पि.पदाधिकारी मौजूद रहेगें।…राजकुमार पासवान अध्यक्ष-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नालंदा।

  • महज 12 घंटे के अंदर दो लोगों की गोली मारकर हत्या

    महज 12 घंटे के अंदर दो लोगों की गोली मारकर हत्या के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशसन शब्द पर विराम लगा दिया है। गौरतलब है कि मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के मकदुआने गांव में भतीजे सुनील यादव ने अपने चाचा बुधन यादव को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी रीना देवी ने बताया कि बुधन यादव का अपने भतीजे सुनील यादव से 1 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

    बताया जाता है कि रीना देवी की पहली शादी बुधन यादव के बड़े भाई राजेंद्र यादव से हुई थी। जिसकी मौत बिमारी के कारण हो गई थी। पहले पति राजेंद्र यादव की मौत के बाद परिजनों ने रीना देवी का विवाह राजेंद्र यादव के छोटे भाई बुधन यादव से कर दिया । सुनील यादव एक बीघा जमीन के ऊपर नजर लंबे समय से था। राजेंद्र यादव की मौत के बाद सुनील यादव को लगा कि जमीन उसके नाम से हो जाएगी लेकिन परिजनों ने रीना देवी का विवाह राजेंद्र यादव के छोटे भाई बुधन यादव से कर दी। जिससे जमीन हड़पने के ऊपर सुनील यादव का पानी फिर गया।

    इसी से खुन्नस खाए सुनील यादव अक्सर रीना देवी एवं उनके परिवार के साथ झगड़ा किया करता था। आज भी इसी जमीन को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद सुनील यादव ने पिस्टल निकालकर बुधन यादव के ऊपर गोली चला दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस में घटना के पीछे जमीनी विवाद बता रही है।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

  • राजद के बिहारशरीफ प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया।

    दीपनगर स्थित एक सभागार में शुक्रवार को राजद के बिहारशरीफ प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। आमोद यादव को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव प्रखंड प्रभारी कल्लू मुखिया व सह प्रभारी आबिद हुसैन की देखरेख में हुआ।

    निर्वाचित होने के बाद सदस्यों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने के बाद अमोध मुखिया ने कहा कि जिस विश्वास के साथ पार्टी ने मुझे राजद प्रखंड अध्यक्ष पद पर दोबारा चुनने का काम किया है मैं उन सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं मैं हमेशा पार्टी के लिए एक सिपाही के रूप में सच्चे मन से कार्य करूंगा और दबे कुचले लोगो की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को दूर करने का काम करूंगा।

    वर्तमान में महागठबंधन की सरकार है इसलिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी डोर टू डोर हटने का काम करूंगा। कल्लू मुखिया ने कहा कि राजद गरीब-गुरबों की आवाज है। हमेशा उनके हक की लड़ाई लड़ता है। आज गरीबों की सरकार है तो भाजपा नेताओं को दर्द हो रहा है। पार्टी की नीतियों के तहत नियम के अनुसार चुनाव कराये जा रहे हैं। युवा राजद के जिलाध्यक्ष विजय मुखिया ने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को मौका मिलता है। नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है,

  • नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की नारकीय स्थिति

    आम आदमी पार्टी, नालंदा. शहर में नगर निगम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण शहर की सफाई बाधित हो रही है और शहर के स्थिति नारकीय बनते जा रही है . आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल सफाई कर्मचारियों से मुलाकात किए , उन्होंने अपनी समस्याओं को बताते हुए कहा कि हमारे 11 कर्मचारी साथियों को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि 478 कर्मचारियों को सर्विस ब्रेक कर दिया गया है. जबकि सफाई कर्मचारी के संगठन के द्वारा 6 सितंबर को सरकार से वार्ता हुई जिसमें सहमति बनी थी सभी दंडात्मक कार्रवाई समाप्त कर दिया जाएगा और हड़ताल अवधि का वेतन दे दिया जाएगा. लेकिन इसके बावजूद भी सरकार के द्वारा 11 कर्मचारियों को बर्खास्तगी का पत्र निर्गत कर दिया गया है. इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पूर्व सचिव शाहनवाज जी, जिला प्रवक्ता प्रोफेसर स्वधर्म कुमार, सादिक अजहर, रामदेव चौधरी , महेंद्र प्रसाद, तमाम कार्यकर्ता गण सफाई कर्मचारियों के बीच उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए सरकार से वार्ता करने का ऐलान किया है.

  • बेन प्रखंड में आयोजित किया गया जनता दरवार।

    आज दिनांक 09/09/2022 को बेन प्रखंड के सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
    जिला पदाधिकारी नालन्दा श्री शशांक शुभंकर सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी जनता दरबार में रहे उपस्थित।
    जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में आये लोगों के पास जा-जाकर लोगों की शिकायतें सुनीं तथा आवेदन पर संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया।

    प्राप्त आवेदनों को यहीं डिजिटाइज्ड किया गया ताकि संबंधित विभागों को भेजकर इसका फॉलो अप किया जा सके।
    आज के आयोजित जनता दरबार में कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए जो राजस्व,नल-जल,आंगनवाड़ी,पंचायत,लोक शिकायत निवारण,जमावंदी, सड़क निर्माण,आवास निर्माण,जमीन रसीद कटवाने इत्यादि से संबंधित थे।

  • राजगीर में हुआ बाल संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन

    किसी भी समाज की परिकल्पना बच्चों के बिना नहीं की जा सकती है। और जब बच्चों की बात आती है तो जाहिर तौर पर उनसे जुड़े कुछ शोषण, सामाजिक कुरीतियां और फिर अधिकार की बात आती है। बिहार जहां कुल जनसंख्या का 46 प्रतिशत बच्चे हैं ये बात और भी अहम हो जाती है कि बच्चों के हितों के लिए एक सुदृढ़ वयवस्था हो। क्यूँकी यही बच्चें कल सभ्य समाज का निर्माण करेंगे।

    जब उनका बचपन बाल दासता और बाल विवाह मे जकड़ा नहीं हो और साथ ही उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, बेहतर देखरेख और अन्य सेवाओं से जोड़ते हुए उन्हें सर्वांगीण विकास का अवसर मिले। लेकिन ये सब तभी सुनिश्चित होगा जब समाज के विभिन्न घटक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। समाज के सभी वर्ग के लोगो को आगे आना होगा, तभी बच्चो के जीवन में खुशहाली आएगी। इसी उद्देश्य को लेकर बच्चे की सुरक्षा एवम उनके उचित देखभाल हेतु नालंदा जिले के राजगीर मे प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति एवं बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन हेतु प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स के प्रतिनिधियों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    इस कार्यशाला की अध्यक्षता संयुक्त रुप से सीडीपीओ राजगीर कंचन कुमारी गिरी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजगीर सुरेंद्र कुमार शर्मा एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजगीर अमृता कुमारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सेव द चिल्ड्रन के जिला समन्वयक श्री आभाष कुमार ने उपस्थित लोगो का स्वागत किया।मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने अपनी बात रखते हुये बाल संरक्षण पर सामूहिक भागीदारी जिसमें समुदाय, परिवार की भी महती भूमिका हो पर जोर दिया।
    कार्यक्रम मे मुख्य रूप से बाल संरक्षण सम्बंधित कानून एवं मुद्दे पर सेव द चिल्ड्रेन के पियूष कुमार, रवि कुमार, आभाष कुमार एवं राज अंकुश शर्मा द्वारा विस्तारपुर्वक जानकारी दी गई ।

    उनके द्वारा बाल संरक्षण समिति के उद्देशय, कार्य और संरचना की विस्तृत जानकारी देते हुए बच्चों के मुद्दों और उनको खतरों से निजात दिलाने हेतु विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर प्रधानाध्यापक छोटेलाल दास, सेव द चिल्ड्रन संस्था के अन्य साथी विक्की कुमार,अमरेंद्र कुमार, पंकज कुमार एवं सुषमा कुमारी के अलावा पंचायत प्रतिनिधिगण सहित महिला पर्यवेक्षिका आदि उपस्थित थे। कार्यशाला का समापन प्रखंड समन्वयक राजगीर अच्युतानंद पांडे द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर किया गया।

  • राष्ट्रीय राजपूत महासभा के कोर कमेटी की एक विशेष बैठक

    राष्ट्रीय राजपूत महासभा के कोर कमेटी की एक विशेष बैठक स्थानीय कार्यालय उदंतपुरी बिहार शरीफ में सम्पन्न हुआ।
    इस बैठक में नुरसराय प्रखंड के पपरनौसा पंचायत भवन निर्माण श्मशान भूमि पर किये जाने पर कड़ा विरोध एवं रोष व्यक्त किए।

    राष्ट्रीय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जीतेंद्र कुमार सिंह जी ने जिलाधिकारी नालन्दा से अविलंब रोक लगाने की मांग की है।
    उन्होंने ने कहा कि विगत 6 सितंबर को ही पंचायत के लोगों ने जिलाधिकारी नालन्दा को एक आवेदन देकर पपरनौसा पंचायत भवन का निर्माण श्मशान भूमि खाता संख्या -125, प्लौट नम्बर -12 एवं थाना संख्या-84 में किये जाने पर तत्काल रोक लगाने की मांग किया था।
    परन्तु अभी तक प्रशासन के मौन रहने से तनाव चरम सीमा पर व्याप्त है।

    ग्रामीणों ने आवेदन देकर पपरनौसा पंचायत के सबसे बड़े गांव सकरौढ़ा में पंचायत भवन हेतु प्रयाप्त सरकारी जमीन उपलब्ध की जानकारी भी दी है।

    राष्ट्रीय राजपूत महासभा ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में श्मशान भूमि पर पंचायत भवन निर्माण करने के जगह सकरौढ़ा गांव के सरकारी जमीन पर करवाने की मांग किया है।

    इस अवसर पर संतोष सिंह अधिवक्ता, निरंजन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह अधिवक्ता,विनय कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।