Category: हीर रांझा

  • चोरी छुपे प्रेमिका से मिलने पहुंचता था प्रेमी, गांव वालों को जब पता चला तो दोनों की करा दी शादी

    स्मार्टफोन और सोशल साइट्स प्रेम में पींगे बढ़ाने के लिए मौका उपलब्ध कराते हैं। इन्हीं चीजों का प्रभाव जहानाबाद के हुलासगंज परखंड में दिखा। जहां एक अनोखी घटना लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां छुप-छुपकर मिलने की सजा एक प्रेमी जोड़े को गांव वालों ने दी और वह यह कि दोनों की शादी करा दी।

    मामला सुकियावा गांव का है। प्रेमी गया जिले के मानपुर का रहने वाला है, जबकि प्रेमिका सुकियावा गांव की। प्रेमी बहाने बना कर अकसर गांव अपने दूर के रिश्तेदार के यहां आया करता था। फोन और सोशल साइट से मन नहीं भरता तो प्रेमी प्रेमिका के गांव पहुंच जाता था।

    प्रेमी और प्रेमिका दोनों के चोरी चोरी मिलने की खबर पूरे गांव को हो गई। शुक्रवार को जब प्रेमी मिलने पंहुचा तो गांव वालों ने प्रेमी को प्रेमिका के साथ ही पकड़ लिया। गांव घर के लोग जुट गए और फिर ग्रामीणों ने यह फैसला लिया कि दोनों की शादी करा दी जाए।

    फिर क्या था चट मंगनी और पट ब्याह की तर्ज पर गांव के ही मंदिर में शादी की रस्में पूरी कर ली गई। गांव भर के लोग इस अनोखी शादी का गवाह बने।

  • घरवालों से परेशान होकर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, प्रेमी के घर रहने की जिद पर अडी

    सीवान के मैरवा की घटना है, जहां प्रेमिका अपने घर वालो से परेसान होकर प्रेमी के घर पहुंच गई और प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। यह हम नहीं कह रहे हैं जबकि यह कहना है प्रेमिका का।

    दरअसल मामला मैरवा थाना क्षेत्र का है। प्रेमी मैरवा थाना क्षेत्र के उपाध्याय छापर गांव के रहने वाला राम लखन है जिसके घर पहुंच गई प्रेमिका। बताया जा रहा है कि इन दोनों में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और लड़की के घर वाले को यह बात मंजूर नहीं थी।

    बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष वाले द्वरा थाना में आवेदन दीया है।तो वह अब लड़की लड़के के साथ रहने की जिद कर रही है और लड़के के घर पहुची हुई है।अब ये बात चर्चा का विषय बना हुआ है।

    अब देखना है कि लड़की अपने घर जाती है या प्रेमी के घर ही रहती है।

    The post घरवालों से परेशान होकर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, प्रेमी के घर रहने की जिद पर अडी appeared first on Bihar News in Hindi: The BiharNews Post – Bihar No.1 News Portal.