Category: Bhagwanpur News

  • भगवानपुर : डेंगू से शिक्षक पीड़ित


    भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र में भी डेंगू के रोगी मिलने लगे हैं,इस संदर्भ में स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसे अपने प्रखंड में इसका मच्छर होने का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है, लेकिन रोगी मिल रहा है। इसपर विचार कर रहे हैं। पीछले दिनों प्रखंड क्षेत्र के राजाराम राय को डाक्टर ने डेंगू पीड़ित बताया था, जो इलाज के बाद स्वस्थ हैं।

    इसकी जानकारी उनकी पुत्री ने दी, वहीं प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मेंहदौली के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह ने दूरभाष पर बताया कि वे डेंगू से बुरी तरह पीड़ित हैं और पानी चढ़ रहा है।बुखार 104 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं हो रहा था लेकिन सोमवार को बुखार घटा है और 102 डिग्री सेल्सियस है। प्रखंड क्षेत्र में डेंगू के मरीज मिलने से लोगो में दहशत देखा जा रहा है।

    [rule_21]

  • सदस्यता अभियान को लेकर जदयू की बैठक आयोजित


    भगवानपुर (बेगूसराय) जदयू कार्यकर्ताओं की शनिवार को हुई बैठक में पार्टी के सदस्यता टीवी अभियान की समीक्षा की गई। उक्त बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है।कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी और संगठन मजबूत होता है। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए पार्टी तत्पर रहेगी।

    वक्ताओं ने सदस्यता अभियान में तेजी लाने का आह्वान करते हुए भगवानपुर प्रखंड से रिकार्ड सदस्य बनाए जाने की बात कही। जिला सचिव सुनील कुमार राय ने कहा कि पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार है।उनके नेतृत्व में सूबे में विकास की गंगा बह रही है।मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता सुमन राय, राजवंशी तांती, नीरज कुमार, मुन्ना सहनी, लक्ष्मी देवी, सुबोध कुमार, पिंकी देवी, राजीव कुमार महतो, संजय कुमार महतो, राकेश कुमार झा, अमरजीत महतो, मो अशरफ, रुदल सदा, रंजू देवी, पूनम देवी आदि मौजूद थे।

    [rule_21]

  • बहु ने दहेज को लेकर मारपीट का लगाया आरोप


    भगवानपुर( बेगूसराय) दहेज को लेकर मारपीट करने का आरोप बहु ने अपने ससुराल पक्ष पर लगाया है, उक्त बाबत बहु तेयाय ओपी क्षेत्र के तेयाय गांव निवासी सिम्पी देवी पति राजेश कुमार ने तेयाय ओपी में एक आवेदन देकर अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है।

    उक्त मामले में बहु सिम्पी देवी ने पति राजेश कुमार, ससुर शशिभूषण कुमार,सास विभा देवी सहित कन्हैया कुमार व इन्दू देवी पिता चंद्रकांत कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया है।तेयाय ओपी प्रभारी चन्द्रकांत कुमार ने आवेदन के आलोक थाना कांड संख्या 196/22 दर्ज कर अनुसंधान में जुट गए हैं।

    [rule_21]

  • बारहवीं की जांच परीक्षा 11 अक्टूबर से होगी


    भगवानपुर( बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र स्थित एम जे जे कॉलेज ममारकपुर बनवारीपुर के प्राचार्य सुरेश साह ने बताया कि कॉलेज में बारहवीं के आर्ट्स,साइंस एवं कॉमर्स की जांच परीक्षा दिनांक 11 अक्टूबर से होगी। उन्होंने कहा कि उक्त जांच परीक्षा में सभी विभागों की छात्र छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है।

    साथ ही उन्होंने कहा कि जो छात्र छात्राएं जांच परीक्षा में उपस्थित नहीं होंगे उन्हें आगे के परीक्षा में रोक लगा दी जाएगी। वहीं चुन्नी शारदा इंदिरा ज्योति परी. कन्या प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य डॉ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उच्च माध्यमिक द्वारा 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक सभी इंटरमीडिएट शिक्षण संस्थान को 12वीं का सेंटअप टेस्ट परीक्षा 2022 आयोजित करने का आदेश निर्गत किया है।

    इसके मद्देनजर परियोजना बालिका प्लस टू विद्यालय शेरपुर सहलोरी के प्राचार्य डॉ अखिलेश कुमार वर्मा ने अपने विद्यालय के कला विज्ञान एवं वाणिज्य के सभी 250 छात्राओं को परीक्षा में भाग लेने का विद्यालय स्तर से निर्देश जारी किया है परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्राओं का बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किया जाएगा इस इंटर विद्यालय में 120 कला, 120 विज्ञान और 10 वाणिज्य में छात्रा 12वीं कक्षा में अध्यनरत है।

    [rule_21]

  • शिक्षाविद् सारंगधर सिंह के सातवीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर आयोजित


    250 मरीजों की हुई मधुमेह जांच भगवानपुर। शिक्षाविद सारंगधर सिंह की सांतवी पुण्यतिथि के अवसर पर रिलायबल पैथो डाइग्नोस्टिक्स की और से सोमवार को दहिया गांव में निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में 250 से अधिक मरीजों की निःशुल्क मधुमेह जांच की गई।

    टेक्लोलॉजिस्ट साकेत कुमार ने कहा कि मधुमेह की लोगो में जागरूकता फैलाने के लिए यह शिविर का आयोजन किया गया है।अनियमित दिनचर्या और खानपान के कारण मधुमेह की बीमारी बढ़ रही है। लोगो में जानकारी के अभाव में यह दिन प्रतिदिन फैलता जा रहा है। इसकी नियमित समय पर जांच जरूरी है।मधुमेह से ग्रस्त मरीज फास्ट फूड को नही खाए। सादा भोजन, टहलना और नियमित रूप से चेकअप कराने से इस पर नियंत्रण संभव हो सकेगा।मधुमेह के रोगी ज्यादा समय तक भूखे नही रहे।दिन में 3से 4 बार हल्का भोजन लेते रहे।

    दिनचर्या और खानपान को नियमित करने से मधुमेह पर अंकुश लगाया जाएगा।मौके पर पैक्स अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, रामनरेश राय, कांग्रेस नेता इंद्रदेव राय, विनोद कुमार, नवीन कुमार, विवेक कुमार, अजीत कुमार, राजीव कुमार, रंजीत सिंह, कुमार उज्ज्वल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

    [rule_21]

  • बेगूसराय : सरकारी आदेश को ठेंगा, लखनपुर पंचायत में नहीं हुआ आमसभा


    भगवानपुर (बेगूसराय) पंचायती राज विभाग व जिला पदाधिकारी बेगूसराय के आदेश के आलोक में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में 2 अक्टूबर गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री गुदरी के लाल लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर आमसभा आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24 का पंचायत विकास कार्यों के लिए योजनाओं का चयन करना था, लेकिन प्रखंड क्षेत्र के लखनपुर पंचायत में उक्त आदेश को ठेंगा दिखा दिया गया।

    उक्त पंचायत के पंचायत भवन उक्त अवसर पर शूना शूना रहा, वहीं रसलपुर पंचायत भवन में आमसभा नहीं होने का कारण मुखिया व पंचायत सचिव पर प्राथमिकी दर्ज होना बताया गया है।भीठसारी पंचायत भवन भी शुना देखा गया। वहीं कई पंचायत में इसकी खानापूर्ति हुई ,जिसका कारण संबंधित पंचायत के सरकारी कर्मचारी की अनुपस्थिति बताया गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस पंचायत में आमसभा हुई है उस पंचायत में कहीं एक तो कहीं दो सरकारी कर्मी ही उपस्थित देखे गए। कुछ जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पर्यवेक्षक भी उक्त विशेष आमसभा में नहीं देखे गए। इतना ही नहीं लखनपुर पंचायत के एक वार्ड सदस्य ने बताया कि इसके लिए प्रचार प्रसार भी नहीं किया गया था।

    [rule_21]

  • प्रखंड क्षेत्र में मनाये गये गांधी जयंती


    भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड जदयू ने प्रखंड अध्यक्ष डॉ सुन्देश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया। उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी जी के सपनों का भारत बनाने के लिए हमसब़ों को काम करना है।

    उक्त अवसर पर उपस्थित अतिपिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष सीताराम ठाकुर ने प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्षों को सर्टिफिकेट दिया, जिसमें उक्त प्रकोष्ठ के बरौनी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, तेघरा के रमेश कुमार, बछबाडा़ के बैजनाथ महतो,मन्सूरचक के राधे महतो, भगवानपुर प्रखंड के अमरनाथ शाह , जिला सचिव महेन्द्र सहनी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, महासचिव हीरालाल महतो,जगदीश सहनी, अमरजीत पंडित सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    सीताराम ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को सदस्यता रसीद देते हुए अतिपिछड़ा समाज को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का आह्वान किया, वहीं प्रखंड क्षेत्र के महेशपुर गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार साह की अध्यक्षता में गांधी जयंती मनाई गई जिसमें उपस्थित शिक्षकों ने गांधी व गुदरी के लाल पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन चरित्र की चर्चा की।

    [rule_21]

  • अलग अलग मामलों के तीन अभियुक्त गिरफ्तार


    भगवानपुर (बेगूसराय) थाना क्षेत्र के मखवा गांव से दो अलग अलग कांडों के महिला सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर थाना के ए एस आई सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में अन्य महिला व पुरुष बल ने थाना क्षेत्र के मखवा गांव में छापामारी कर भगवानपुर थाना कांड संख्या 163/22 के फरार अभियुक्त सह उक्त गांव निवासी बिजली पासवान के पुत्र अजय पासवान एवं बिजली पासवान की पत्नी बबिता देवी को गिरफ्तार किया।

    वहीं एक अन्य मामले में थाना कांड संख्या 71/22 के फरार अभियुक्त उक्त गांव निवासी नुनुलाल महतो के पुत्र राम लगन महतो को भी गिरफ्तार किया है। उपरोक्त सभी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है।

    [rule_21]

  • नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मिला शव को लेकर मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई


    भगवानपुर ( बेगूसराय) पिछले दिनों थाना क्षेत्र के बनवारीपुर पंचायत के बदिया गेहूनी गांव में हुई एक नव विवाहिता की षडयंत्र के तहत हत्या करने के मामले में विवाहिता के पिता समस्तीपुर जिला के मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी रितन पासवान ने भगवानपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाया है ।

    जिसमें उन्होंने ससुराल पक्ष के 8 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। इसमें मृतिका प्रीति कुमारी के पति कौशल पासवान,ससुर नंद कुमार पासवान,पति के भाई राहुल पासवान,चचेरा भाई नीरज पासवान,सुधीर पासवान,ननकी पासवान,पति के बहन फूलो देवी व सोनी देवी को नामजद आरोपी बनाया है। प्राथमिकी के अनुसार प्रीति की शादी 3 मार्च 21 को गेहूनी बदिया निवासी नंद कुमार पासवान के पुत्र कौशल पासवान के साथ हुई थी।

    सामर्थ्य अनुरूप उपहार भी शादी में दिया गया था।शादी के कुछ दिनों के बाद से ही रुपये को लेकर प्रीति को प्रताड़ित किया जाने लगा। 25 सितंबर को फोन कर बोला गया कि आपकी बेटी का तबियत बहुत खराब है।उसके बाद जब मैं अपने परिवार के लोगों के साथ गेहूनी बदिया पहुंचा तो मेरी बेटी पलंग पर मृत पड़ी थी। उसके गले में काला निशान था।आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

    [rule_21]

  • भगवानपुर : शराबी गिरफ्तार


    भगवानपुर ( बेगूसराय) बिती शाम गस्ती के दौरान तेयाय ओपी प्रभारी चन्द्रकांत कुमार के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल ओपी क्षेत्र स्थित अतरूआ तेघड़ा पथ पर चिमनी के करीब से एक शराबी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी राजकुमार साह के पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। ओपी प्रभारी चन्द्रकांत कुमार ने गिरफ्तार शराबी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    [rule_21]