Category: Bihar News

  • उप डाकपाल सोहसराय नालंदा को दी गयी सम्मान पूर्वक विदाई।

    उप् डाकपाल श्री प्रेम कुमार को जिले के डाक कर्मियों एवं अभिकर्ताओ ने सम्मान पूर्वक पुष्प गुच्छ देकर विदाई दी एवं नये उप डाकपाल श्री अशोक कुमार ने पदभार ग्रहण किया।इस मौके पर केंद्रीय डाक निरीक्षक श्री सुरेन्द्र झा ने किये गये कार्यों को याद किया एवं उनके द्वारा किये गये कार्यों को नालंदा मंडल के लिए यादगार् बताया।

    उप डाकपाल सोहसराय नालंदा को दी गयी सम्मान पूर्वक विदाई।

    उन्होंने बताया की सेवकाल आज् समाप्त्त हो गया है डाक बिभाग मे इनकी अद्वितीय छाप रह गयी है। इस मौके पर मंडलीय कर्मचारिओ द्वारा इन्हे सम्मान पूर्वक अंग बस्त्र देकर बिदाई दी गयी। इस मौके पर नालंदा मंडल के पूर्व डाकपाल् बिहारशरीफ़ अमलेश कुमार,डाक निरीक्षक पश्चिमी संतोष कुमार तिवारी, डाक निरीक्षक केंद्रीय सुरेंद्र कुमार झा,राजीव कुमार, रौशन कुमार, अमिताभ कुमार, उपेंद्र कुमार सहित सभी कर्मचारी एव अभिकर्ता मौजूद रहे।।।

  • रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रधान डाकघर बिहारशरीफ़ मे लगाए गए

    रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रधान डाकघर बिहारशरीफ़ मे लगाए गए स्पेशल काउंटर
    आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी स्वतंत्रता दिवस एवं भाई बहन की पवित्रता का पर्व रक्षाबंधन को लेकर प्रधान डाकघर मे बिशेष काउंटर लगाए गए है Iइसकी जानकारी देते हुए डाक अधीक्षक श्री मनोज कुमार पांडे ने बताया की रक्षाबंधन को लेकर काफी भीड़ देखी जा रही है एवं बहने अपने भाइयों को स्पीडपोस्ट या रजिस्ट्री के माध्यम से राखी भेजने मे लगी है Iकच्चे धागे के अटूट बंधन, रक्षाबंधन के पर्व पर दूर शहरों में रह रहे भाइयों के लिए बहनों को राखी भिजवानी होती है। इसके लिए डाक विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। प्रधानडाकघर में अतिरिक्त काउंटर शुरू किया गया है।

    डाकघर में 5 रुपए में मिलेगा वाटर प्रूफ लिफाफा, विदेशों में भी समय पर और सुरक्षित पहुंचेंगी राखियां

     

    राखी के लिए वाटर प्रूफ लिफाफा 5 रुपये का है जो पूरे भारतवर्ष में कहीं भी भेजा जा सकता है। डाक विभाग ने इस साल सुरक्षित राखी पहुंचाने की व्यवस्था की है। यहां जिला मुख्यालय पर डाकघर में 5 रुपए में विशेष वाटर प्रूफ लिफाफा उपलब्ध है। इसके लिए विशेष काउंटर की व्यवस्था भी की गई है। विभाग ने डाकघरों में राखी भेजने के लिए स्पेशल लिफाफे की बिक्री शुरू कर दी गई। यह लिफाफा वाटर प्रूफ है। इसमें रखी राखी खराब नहीं होगी। डाक विभाग ने एक लिफाफे की कीमत 5 रुपए रखी है।

    डाकघर से 25 रुपए में खरीद सकते हैं तिरंगे का खादी ध्वज
    हर घर तिरंगा अभियान में डाक विभाग भी हर घर तिरंगा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। डाक विभाग के डाक अधीक्षक श्री मनोज कुमार पांडे ने बताया की कि प्रधान डाकघर में 1 अगस्त से बिक्री के लिए तिरंगा उपलब्ध रहेगा। जिसे लोग मात्र 25 रुपए में खरीद सकते हैं। इसे अपने घर पर लगाया जा सकता है। शीघ्र ही इसे अन्य डाकघरों में भी बिक्री हेतु उपलब्ध कराया जाएगा।इसके अलावा, राज्य सरकारों ने झंडे की आपूर्ति और बिक्री के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ करार किया है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को GeM पोर्टल पर भी पंजीकृत किया गया है। भारत सरकार ने ध्वज की आपूर्ति की प्रक्रिया को कारगर बनाने के लिए विभिन्न ई-कॉमर्स वेबसाइटों और स्वयं सहायता समूहों के साथ भी करार किया है। इसके अलावा खादी ग्रामोद्योग आयोग से तिरंगे झंडे लेने और उन्हें व्यापार संघों को उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है।

    ऑनलाइन भी ले सकते हैं हिस्सा

    ऐसे लोग जो किसी कारणवश घर पर तिरंगा नहीं फहरा पा रहे हैं, वो इस अभियान में ऑनलाइन भी जुड़ सकते हैं। संस्कृति मंत्रालय ने एक वेबसाइट https://harghartirang.com/ लॉन्च की है, जहां कोई भी ‘झंडा लगा सकता है’ और अपनी देशभक्ति दिखाने के लिए ‘फ्लैग के साथ सेल्फी’ भी पोस्ट कर सकता है।

  • भोजपुरी फ़िल्म प्यार काहे बनाया राम ने भव्य पैमाने पर रिलीज हो रही है।

    5 अगस्त को भोजपुरी फ़िल्म प्यार काहे बनाया राम ने भव्य पैमाने पर रिलीज हो रही है। फ़िल्म को ले कर बिहार विधानसभा सदस्य व प्रसिद्ध गीतकार संगीतकार विनय बिहारी के आवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। फ़िल्म के विषय मे विनय बिहारी ने अपने संबोधन में कहा विडंबना है हमारी इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार आज इसे गर्त में ले के जा चुके हैं।इन लोगो ने गंदगी का सहारा ले स्टारडम पाई है इसीलिए इन्हें इसकी कद्र नही है। इन्ही बातों से आहत हो हमने कई वर्षों बाद एक ऐसी फिल्म बनाई जिससे मैं पूरी तरह संतुष्ट हूँ। दावे के साथ कह सकता हूँ फ़िल्म पूरी परिवार के साथ देखने लायक है साथ भोजपुरी दर्शको को इस फ़िल्म पर गर्व होने वाला है। इस फ़िल्म के जरिये भोजपुरी इंडस्ट्री में हो रहे असली बदलाव को महसूस किया जा सकता है।

    भोजपुरी फ़िल्म प्यार काहे बनाया राम ने भव्य पैमाने पर रिलीज हो रही है।

    विधायक विनय बिहारी ने बिहार के थिएटरों के प्रति सरकार की उदासीनता पर भी सवाल खड़े किए हैं। सड़क, बिजली और शिक्षा के अलावे मनोरंजन भी समाज के प्रगति का एक अहम हिस्सा है। सूबे के युवाओं के चहुमुखी विकास हेतु सरकार को थियेटर, नाट्य संस्था, फ़िल्म पॉलिसी आदि पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जब मैं कला संस्कृति मंत्री था सिर्फ इन्ही विषयो पर काम करता रहा। कभी मनोरंजन का हव था ये राज्य आज कई जिले थियेटर विहीन हो चुके हैं। आज बिहार में चालू सिनेमाघरों की संख्या 100 भी नही रहा , अकेले हैदराबाद में शहर में 122 थियेटर हैं। नीतीश की हम तो आग्रह कर सकते हैं कि इस ओर ध्यान दीजिए नही तो वो दिन दूर नही जब आपको यहाँ के कलाप्रेमी आपको अपने से दूर कर देगी। इतनी विषम परिस्थिति में भी हमने एक साफ सुथरी और उम्दा फ़िल्म बनाई है और भव्यता के साथ रिलीज करने की योजना है। ट्रेलर और गानों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं उम्मीद है फ़िल्म यहाँ की सबसे बड़ी साबित होने वाली है। फ़िल्म में निर्माता अमित कुमार सिंह, संयोग कुमार व लेखक निर्देशक राजीव मिश्रा,पीआरओ सर्वेश कश्यप भी मौजूद रहें। फ़िल्म में राकेश मिश्रा, अविनाश शाही,हॉट केक अंजना सिंह,विनय बिहारी,पायल बंसल प्रसिद्ध खलनायक संजय पांडे,देव सिंह,आर.के.बाबा, सुवंती बनर्जी, रूपा सिंह, पिंकी सिंह ,जयंत सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगे। फ़िल्म 5 अगस्त को वैशाली मोशन पिक्चर्स द्वारा रिलीज की जा रही है।

  • सृजन प्रतिभा खोज 2022 के प्रथम चरण प्रतियोगिता में बेटियों दिखाया जलवा।

    सृजन एवम गुडफील प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में सृजन प्रतिभा खोज 2022 के प्रथम चरण का प्रतियोगिता हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन गुडफील प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री धर्मेंद्र कुमार, गुडनेचर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री चंद्र भूषण प्रसाद एवम सृजन के अध्यक्ष व नगर पंचायत सिलाव , राजगीर के ब्रांड एम्बेसडर भैया अजीत जी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी कुर्जी पटना द्वारा दलित बस्तियों में संचालित हमारी पाठशाला एवम विभिन्न क्षेत्रों से चुने गए 60 प्रतिभागियो के बीच गायन एवम नृत्य प्रतियोगिता कराया गया जिसमे तीन से अठरह वर्ष के बच्चों ने भाग लिया और अपने कला के माध्यम से लोगो को खूब झुमाया। एकल नृत्य प्रतियोगिता ग्रुप-ए (3-6वर्ष) में प्रथम स्थान प्रज्ञा कुमारी तथा द्वितीय स्थान ऋषभ कुमार,  एकल नृत्य प्रतियोगिता ग्रुप-बी (6- 12वर्ष) में प्रथम स्थान दिव्या कुमारी , द्वितीय स्थान वैष्णवी कुमारी तथा तीसरी स्थान रचना कुमारी ने प्राप्त किया।

    सृजन प्रतिभा खोज 2022 के प्रथम चरण  प्रतियोगिता में बेटियों दिखाया जलवा।

    ग्रुप – सी(12-18वर्ष से ऊपर ) में प्रथम स्थान प्रिया कुमारी , द्वितीय स्थान अंकिता कुमारी और निशु कुमारी तीसरी स्थान प्राप्त की। ग्रुप डांस ग्रुप-बी (7 -12वर्ष) मे प्रथम स्थान माधोपुर सिलाव, द्वितीय स्थान रामहारिपिण्ड राजगीर एवम तृतीय स्थान गंधुपुर सिलाव की बालिकाओं ने प्राप्त किया।
    ग्रुप डांस , ग्रुप – सी (12 -18वर्ष+) मे प्रथम स्थान मोहनपुर नालन्दा, द्वितीय स्थान मिर्जा बिगहा सिलाव एवम तृतीय स्थान माधोपुर,सिलाव की बालिकाओं ने प्राप्त किया। एकल गायन ग्रुप – ए में प्रथम स्थान ऋषभ कुमार , द्वितीय स्थान प्रज्ञा कुमारी ने प्राप्त कि। एकल गायन ग्रुप – बी में प्रथम स्थान सौम्या राज, द्वितीय स्थान लक्ष्मी कुमारी एवम तृतीय स्थान विवेकानंद कुमार ने प्राप्त किया। एकल गायन ग्रुप – सी मे प्रथम स्थान रौनक कुमार, द्वितीय स्थान आयुषी कुमारी एवम तृतीय स्थान राधा कुमारी ने प्राप्त किया। जब की समूह गान में ग्रुप सी मोहनपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।निर्णायक मंडल के रूप में मो0 शाहिद रफ़ी (प्लेबैक सिंगर),श्री पिंटू कुमार (प्लेबैक सिंगर) ,राजू कुमार (कोरियोग्राफर)नालन्दा । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पृथिवि राज,प्रहलाद कुमार,निशा कुमारी कोमल कुमारी,कृति कुमारी,रविरंजन,अरविन्द कुमार,सेवक कुमार,दिनेश कुमारएवम मुन्ना कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

  • न्यूज नालंदा – जीपीएस हैक कर सरकारी अनाज की कालाबाजारी का खुलासा… –

    [


    ]

    सूरज – 7903735887 

    ग्रामीणों के सहयोग से जीपीएस हैक कर सरकारी अनाज की कालाबाजारी का खुलासा शनिवार की रात दीपनगर के देवीसराय मोड़ के समीप हुई। सूचना पाकर आई पुलिस चावल लोड ट्रक जब्त कर ली। वाहन पर 600 बोरा चावल लोड था। रामचंद्रपुर स्थित एसएफसी के गोदाम से चावल लोड कर ट्रक एकंगरसराय के लिए 29 को निकला था। धंधेबाज वाहन में लगे जीपीएस को हैक कर ट्रक को देवीसराय मोड़ के समीप लगाए था। जहां से अनाज को कालाबाजारी के लिए ले जाने की तैयारी थी। संदेह होने पर ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया। हालांकि, चालक-खलासी फरार हो गया।
    थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि एसएफसी के आधिकारी जांच में जुटे हैं। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।




    6

  • न्यूज नालंदा – सिर में सटाकर मार दी गोली , मौत , जानें मामला ….. –

    [


    ]

    राज – 7903735887 

    जेल से रिहा हुए बदमाश ने युवक के सिर में गोली मार दी। गोली सिर को चीरती हुई पार हो गई। जिससे युवक की जान चली गई। घटना करायपरुसराय थाना अंतर्गत पकरी बिगहा पुल के पास शनिवार की रात हुई। गाली-गलौज के विराेध पर सनकी ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हाल में जमानत पर रिहा हुआ था। मृतक टोला जोगन विगहा गांव निवासी सरयुग यादव का 25 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार है। परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम पटना में कराया गया।

    खेत पटवन के बाद युवक पिता और चाचा विनोद याव के साथ पकड़ी बिगहा पुल के समीप बैठा था। उसी दौरान नेसरा गांव निवासी संजय यादव का पुत्र कुंदन उर्फ कुन्ना अपने सहयोगी विक्की समेत अन्य के साथ वहां पहुंच गया। सभी बदमाश तीनों को गाली-गलौज करने लगें। गाली देने के विरोध करने पर कुंदन ने युवक के सिर में गोली मार उसकी लाश गिरा दी। बदमाश को शाहजहांपुर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोप में गिरफ्तार की थी। छह माह पहले वह जमानत पर छूट आया था। बदमाश वर्चस्व जमाने के लिए अक्सर लोगों से झगड़ा करता था। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि पटना में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुट गई है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।




    0

  • सरमेरा प्रखंड के डाक बंगला मैदान से विशाल रैली निकाली जाएगी।

    संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा 31 जुलाई को देशव्यापी चक्का जाम को सफल बनाने हेतु आज सरमेरा प्रखंड के डाक बंगला मैदान से विशाल रैली निकाली जाएगी। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक चंद्रशेखर प्रसाद एवं जिला प्रवक्ता रामदेव चौधरी ने बयान जारी कर कहा कि जो किसान की बात करेगा वही देश पर राज करेगा सभी किसान मोर्चा के द्वारा 31 जुलाई 2022 को देशव्यापी चक्का जाम को सफल बनाने हेतु सरमेरा प्रखंड के 27 जुलाई को डाक बंगला मैदान से विशाल रैली निकाली जाएगी आगे आप जानते हैं कि विश्व ऐतिहासिक आंदोलन के बल पर हम किसानों ने तीनों काला कृषि कानून की वापसी की लड़ाई जीती लेकिन केंद्र सरकार वादा से मुकर रही है जिसे क्षुब्ध होकर देश के किसान आंदोलित है ना एमएसपी पर कानूनी गारंटी मिली ना किसानों पर से झूठे मुकदमे वापस लिए गए और ना ही किसी भी समस्या निदान हेतु किसान संगठनों को लेकर कोई कमेटी बनाई गई बिहार के अंदर अभी तक किसानों के बदहाली चरम पर है फलस्वरुप अन्य राज्यों की तुलना में पालन सबसे ज्यादा बिहार में है गांव खंडहर में तब्दील है सरकारी मंडी बंद कर दिया गया है फैक्स द्वारा खरीदारी कागजी बनकर रह गई है बिहार में किसानों की खुशहाली के लिए किसानों को सभी तरह के कर्ज की माफी कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली तथा किसानों के दाखिल खारिज रसीद कटवाने एवं जमीन परिवारजन तथा शुद्धिकरण के कार्य हेतु सरमेरा में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु यह विशाल रैली आयोजित है अतः तमाम किसान भाइयों से अनुरोध है कि भारी संख्या में उपस्थित होकर किसान के तमाम मांगों की पूर्ति के लिए साथ-साथ सरमेरा प्रखंड को अकाल क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर हासिल करें।

  • नालन्दा:- जदयू के द्वारा नालन्दा में मनाया गया कार्यकर्ता सम्मान समारोह

    जदयू के द्वारा नालन्दा में मनाया गया कार्यकर्ता सम्मान समारोह, मंत्री से लेकर विधायक हुए शामिल। नालंदा जिला अंतर्गत रहुई प्रखंड के एक निजी विद्यालय में रविवार को जदयू रहुई प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार पटेल उर्फ राकेश मुखिया के द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता हरनौत के पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार सह वर्तमान राष्ट्रीय महासचिव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार, नालन्दा सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं हरनौत विधायक हरिनारायण सिंह रहें।

    सबसे पहले जदयू कार्यकर्ताओं ने अपने मंत्री और विधायकों को फूल मालाओं से स्वागत किया। जिसके उपरांत वक्ताओं ने अपनी अपनी बातों को कार्यकर्ताओं के सामने रखा।

    नालन्दा:- जदयू के द्वारा नालन्दा में मनाया गया कार्यकर्ता सम्मान समारोह  नालन्दा:- जदयू के द्वारा नालन्दा में मनाया गया कार्यकर्ता सम्मान समारोह

    इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि रहुई प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार पटेल उर्फ राकेश मुखिया के द्वारा रहुई के सभी पुराने और नए जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ साथ जिले के जितने भी हमारे जनप्रतिनिधि है। चाहे मंत्री हो, विधायक हो, पूर्व विधायक हो चाहे त्रिस्तरीय पंचायत के जिला परिषद सदस्य हो, सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को आज मिलन समारोह में आमंत्रित किया है। यह बहुत ही खुशी की बात है। हर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्षों को यह पहल करनी चाहिए ताकि पार्टी मजबूत हो। बिहार की सरकार और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो काम किया है। उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमारे कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएंगे। हर टोला हर मोहल्ला तक पहुँचायेगे। बिहार के द्वारा किए गए कार्यों को अन्य प्रदेश आज अनुकरण कर रहे हैं। आज जो सुखाड़ की स्थिति बन रही है। उसे लेकर जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने का, बंद नलकूप को चालू करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है एवं इस स्थिति में किसान भाई कैसे वैकल्पिक खेती करें उसके लिए भी इंतेजाम किया जा रहा है।

    इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार ने कहा कि वह अब भी खुद को आम कार्यकर्ता ही मान रहे है। जो विश्वास हम पर पार्टी ने जताया है उस पर खरा उतरने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने एवं उनके द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। संगठन की मजबूती पर बल देंगे ताकि जदयू बिहार में और मजबूती हो।

    इस मौके पर पूर्व मंत्री नीरज कुमार, एमएलसी रीना यादव, अस्थावां विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार, हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण, राजगीर विधायक कौशल किशोर, इस्लामपुर के पूर्व विधायक चंद्रसेन कुमार, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, जिला अध्यक्ष शियशरण ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी असगर शमीम मौजूद रहें।

  • बिहारशरीफ के ए आई एम हॉल में बौद्ध मिलन का आयोजन किया गया।

    बिहारशरीफ के ए आई एम हॉल में बौद्ध मिलन का आयोजन किया गया जिसका अध्यक्षता भारतीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने की मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने दूसरे धर्म को छोड़कर बौद्ध धर्म ही क्यों अपनाए थे क्योंकि दूसरे धर्मों में पाखंडवाद अंधभक्त छुआछूत जात पात का बोलबाला था। दूसरे धर्म पाखंडवाद अंधभक्त छुआछूत जात पात अशिक्षा की ओर ले जाता है लेकिन बौद्ध धर्म विज्ञान की ओर ले जाता है विज्ञान से ही देश का विकास होता है आज तक किसी भी देश विकास विज्ञान से हुआ है ना कि धर्म से देश विज्ञान से चलता है ना कि धर्म से जिस देश में धर्म की राजनीति हो वह देश कभी विकास नहीं कर सकता है आज भीमराव अंबेडकर के बनाए गए संविधान खतरे में है ए आईं एम हॉल में उपस्थित लोगों ने शपथ लिए की बुध की मार्ग पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है

    बिहारशरीफ के ए आई एम हॉल में बौद्ध मिलन का आयोजन किया गया।

    पहले भी हमारा देश भारत बौद्ध मय था एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए पूरे देश को बौद्ध मय बनाना है और आगे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के लिखे संविधान की रक्षा करने के लिए भी संकल्प लिए। इस मौके पर उपस्थित कुशीनगर के भिक्खू उपाली भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उज्जवल कांत हुंकार इंजीनियर अनिल कुमार भारतीय बौद्ध महासभा के जिला के कार्यकारिणी अध्यक्ष रामदेव चौधरी जिला महासचिव रंजीत कुमार चौधरी जिला प्रभारी अनिल पासवान महेंद्र प्रसाद अधिवक्ता आशुतोष कुमार मुखर्जी अधिवक्ता अनिल क्रांति जन कल्याण संघ एक आवाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र पासवान दी ग्रेट भीम आर्मी के जिला संयोजक रजनीश पासवान अंबेडकरवादी सुधीर दास रविदासिया धर्म के जिला अध्यक्ष बलराम दास विजय कुमार समाजसेवी दिलीप कुमार अमोद कुमार मोहम्मद जाहिद अंसारी मोहम्मद अब्दुल्ला मोहम्मद चांद दामोदर दास लल्लू दास प्रोफेसर किशोरी चौधरी प्रमोद पासवान रौशन कुमार अशोक कुमार सूर्यभूषण प्रसाद मनोज मांझी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

  • सावन महोत्सव में खूब जम के झूमी प्रदेश भर की महिलाएं

    पिछले दस वर्षों से लगातार महिलाओं व पुरुषों पे हो रहे अत्याचार के खिलाफ उठा रहे संगठन महिला विकास मंच द्वारा
    रविवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। रविवार को पटना में आयोजित सावन महोत्सव में संगठन से जुड़ी हुई प्रदेश भर से लगभग 500 महिलाओं ने हिस्सा लिया । मौजूद सभी महिलाएं खूब जम कर नाच गा कर सावन का स्वागत किया। बैठक में संगठन की संरक्षक वीणा मानवी की अगुवाई में पूरे प्रदेश से आये महिलाओं द्वारा एक से एक प्रस्तुत दी गयी। मौजूद तमाम महिलाओं के बीच कई तरह की प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें सावन क्वीन का खिताब श्वेता कृष्ना के हाथ रहीं। सावन क्वीन प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर नेहा सलूजा और तीसरे स्थान पर रूपम रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। मुख्य अतिथि के रूप में पी के चौधरी, नीतीश कृष्णा व विमल प्रकाश ने दीप जला कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत किया।

    सावन महोत्सव में खूब जम के झूमी प्रदेश भर की महिलाएं

     

    संगठन की संरक्षक वीणा मानवी के अनुसार आज प्रदेश भर से लगभग 500 महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम खूब सफल रहा। कोविड आपदा के बाद ये पहला मौका है जब खुल के तमाम महिलाओ ने इंजॉय किया । हम और हमारे सहयोगी पिछले 10 वर्षों में महिला विकास मंच द्वारा लगभग 500 से अधिक मामलों का निष्पादन किया गया है। पिछले कुछ महीनों से संगठन के प्रति सूबे के लोगो का विस्वास और बढ़ा है। वीणा मानवी आगे कहती हैं बिहार में अभी तक महिला आयोग का गठन नही हो पाने से महिला विकास मंच में शिकायकर्ताओ की भीड़ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौजूदा सरकार से अनुरोध है इस ओंर भी ध्यान दे। सरकार महिलाओ की सुरक्षा के प्रति थोड़ा कम ध्यान दे रही है जरूरत है सरकार इस ओर कठोर कदम उठाए।कार्यक्रम का संचालन पूनम सलूजा, फाहिमा खातून द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिला विकास मंच की संरक्षक वीणा मानवी,राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणिमा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निशि जैसवाल,राष्ट्रीय प्रवक्ता उषा सिन्हा, दिल्ली की अध्यक्ष कुमकुम,यूपी की अध्यक्ष अमिता गुप्ता,केरल की अध्यक्ष अटल गुप्ता व झारखंड अध्यक्ष सहित देश भर से सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहे।