Category: Bihar News

  • पलायन की समस्या सबसे बड़ी, स्वास्थ और शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है

    प्रशांत किशोर ने 3500 किमी लंबी जन सुराज पदयात्रा के 200 किमी पूरे कर लिए। इस मौके पर बगहा के पतिलार स्थित पदयात्रा कैंप में उन्होंने मीडिया से बातचीत की। अबतक के पदयात्रा का अनुभव साझा करते हुए प्रशांत किशोर ने बताया कि वे पदयात्रा में रोज लगभग 15-20 किलोमीटर पैदल चलते हैं और जब 10-16 पंचायतों का भ्रमण हो जाता है, तब एक जगह रुकते हैं। ताकि जिन पंचायतों से पदयात्रा गुजरी है, वहां के स्थानीय जन समस्याओं पर लोगों से मिलकर उसे सुन व समझ कर उसे संकलन कर पंचायत आधारित ब्लूप्रिंट बना सकें।

    पलायन सबसे बड़ी समस्या, शिक्षा, स्वास्थ व्यवस्था और ग्रामीण सड़कों की हालत बेहद खराब, बिजली के बिल से परेशान है ग्रामीण जनता: प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा के दौरान सामने आई समस्याओं का ज़िक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जब पदयात्रा गांवों से गुजर रही है तो उन्हें ज्यादातर महिलायें, बच्चे और बुजुर्ग ही गांवों में मिलते हैं। यह साफ़ दिखता है कि पलायन ने विकराल रूप ले लिया है। गांवों के 70 प्रतिशत युवा रोज़ी-रोटी के लिए बाहर जा चुके हैं। शिक्षा व्यवस्था का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है, स्कूल की बिल्डिंग, शिक्षक और छात्र तीनों का समायोजन कहीं देखने को नहीं मिलता है। जहां बिल्डिंग है, वहां शिक्षक और छात्र नहीं हैं, जहां छात्र हैं वहां शिक्षक और बिल्डिंग नहीं है।

    ग्रामीण सड़कों का हाल भी लालू राज जैसा ही है, जैसे ही आप स्टेट और नेशनल हाईवे छोड़ कर ग्रामीण सड़कों पर आएंगे, आपको पता लगेगा की ग्रामीण सड़कों की स्थिति कितनी बेहाल है। प्रशांत किशोर ने कहा की जल्द हीं वह एक वीडियो भी जारी करेंगे जिसमे 200 किलो मीटर पदयात्रा के दौरान मिली ख़राब सड़कों का हाल दिखाया जायेगा। बिजली बिल की समस्या का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा की बिजली तो पहुंच गई है मगर लोग बिल से परेशान हैं। खुले में शौच की समस्या को गंभीर बताते हुए उन्होंने कहा कि ODF केवल कागजों पर हैं, जमीन पर स्थिति इसके ठीक उलट है।

    चंपारण में बारिश के पानी से आने वाले बाढ़ का ज़िक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा की बारिश के पानी से खेती का बहुत नुकसान होता है। सरकारी परिभाषा के अनुसार 3 दिन तक अगर पानी रुकता है तो उसे बाढ़ माना जाता है। लोगों ने बताया कि ऐसे 60-62 छोटी नदियां हैं, जिसमें नेपाल से बारिश का पानी आता है और कई गांवों को प्रभावित कर चला जाता है। पत्थर बालू की समस्या का ज़िक्र करते प्रशांत किशोर ने वन राज्य अधिनियम को लागू नहीं करने या आंशिक रूप से लागू होने से आने वाली परेशानियों का भी ज़िक्र किया। प्रशांत किशोर ने वृद्धा पेंशन के पैसे मिलने में आने वाली चुनौतियों का ज़िक्र किया साथ ही उन्होंने ने दलित और महदलित समाज की बदहाली पर बात करते हुए कहा कि बिहार में दलित-महादलित के नाम पर राजनीति हो रही है, मगर ज़मीनी स्तर पर हालात बेहद खराब है।

  • छठ घाटों पर की तैयारियों एवं विधि व्यवस्था के संबंध में शांति समिति की बैठक

    आज दिनांक 25.10 2022 को 4:00 अपराह्न में अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ के कार्यालय प्रकोष्ठ में छठ पर्व 2022 के अवसर पर छठ घाटों पर की जाने वाली आवश्यक तैयारियों एवं विधि व्यवस्था के संबंध में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है।

  • बुद्ध रविदास अंबेडकर विचार मंच के बैनर तले सविधान चर्चा की गई।

    बुद्ध रविदास अम्बेडकर विचार मंच अमेठ प्रखंड मोहनियाॅ जिला कैमूर बिहार के तत्वावधान में अम्बेडकर चौक अमेठ में संविधान चर्चा आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता एडवोकेट सुनील कुमार सिन्हा एवं संचालन अरविंद कुमार ने किया। संविधान चर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए डॉ दिनेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी ने आराम की जिंदगी जीने को त्याग कर संघर्ष का रास्ता अपनाया।

    वे अपनी व्यक्तिगत भलाई नहीं चाहते थे बल्कि अपने समाज का उत्थान चाहते थे। समाज के सभी वर्गों की महिलाओं, पिछड़े, दलित और वंचितों के उत्थान के लिए लिए उन्होंने शिक्षा पर जोर दिया। भारत में संविधान के कारण ही पिछडों, महिलाओं, दलितों एवं वंचितों की जिंदगी में कुछ सुधार हुआ है। संविधान चर्चा गाँव, शहर, चौक चौराहे पर करने की जरूरत है। हमारे संविधान की बिशेषताआओ की जानकारी लगभग 80 प्रतिशत लोगों को नहीं है।

    संविधान चर्चा होने से संविधान की जानकारी घर घर जन जन तक पहुंच जाएगी जिससे समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास एवं पाखंड से मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता-माननीय संजू देवी, उपेंद्र तिवारी, संजय राम, महेंद्र राम, भीम राम, विजय राम, महेंद्र सिंह कुशवाहा, शैलेंद्र कुशवाहा, वंशनारायण राम विनोद राम, अक्षय राम, बादल राम, सुरेंद्र राम आदि ग्रामीणों ने भाग लिया

  • दीपदान उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

    बिहारशरीफ के राहुई प्रखंड के गांव पचासा,मोड़ा,अमरपुर में महात्मा गौतम बुद्ध एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप जलाकर एवं लोगों के बीच मिठाई बांटकर दीपदान उत्सव डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के तत्वधान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झूठ/असत्य/ अन्याय के जितने विरोधी हैं उससे लाखों गुना सत्य/ न्याय की विरोधी इस देश में है जो इस महान देश के लिए अभिशाप बन चुके हैं हमारा मार्ग सत्य/ न्याय का है किसी की झूठी भावनाओं का बोझ उठाकर देश के साथ गद्दारी नहीं कर सकता। ये उपयुक्त युक्ति दीपदान उत्सव में रामदेव चौधरी ने कही।इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान ने कहा कि दीपदान उत्सव सर्वप्रथम 17 साल गृह त्याग के बाद सिद्धार्थ से गौतम बुद्ध बनने के बाद कपिलवस्तु लौटे थे उनके पिता राजा शुद्धोधन ने अपने प्रजा से कहे की हमारे पुत्र सिद्धार्थ के लौटने से पूरे नगरवासी खुशी में मेवा मिष्ठान बनाकर अपने अपने घरों में दीप जलाकर दीपदान उत्सव मनाए।दीपदान उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

    उनके पिता जान गए थे की हमारा पुत्र सिद्धार्थ नहीं रह गया वह दुनिया के लिए सिद्धार्थ से महात्मा बुध्द बन गया है जो दुनिया को प्रकाशित करेगा।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामदेव चौधरी ने कहा कि कलिंग युद्ध के बाद सम्राट अशोक बौद्ध बन गए थे और उन्होंने पूरे जम्मू दीप में 84000 धम्म बनाए थे जब उनको पता चला कि भगवान गौतम बुद्ध को 17 साल बाद लौटे गृह कपिलवस्तु के नगर वासी ने दीपदान उत्सव मनाए थे तब उन्होंने कार्तिक अमावस्या के दिन सम्राट अशोक ने 260 ईसा पूर्व दीपदान उत्सव पूरे जम्मू द्वीप में मनाने के आदेश दिए उस समय भारत पाटलिपुत्र से लेकर बर्मा श्रीलंका आफिगिस्तान भूटान नेपाल देश तक फैला था और जम्मू दीप से जाना जाता था तथा पूरे जम्मू द्वीप में दीपदान उत्सव बनाए गए स्कूल कॉलेज बनाए गए जानवर के लिए अस्पताल बनाएं दीपदान करना अर्थात प्रकाश को दान करना ज्ञान को दान करना दीपावली का मूल नाम दीपदान उत्सव है बाद में पुष्यमित्र शुंग ने मौर्य वंश के अंतिम शासक राजा बृहदत्त मौर्य की हत्या कर वैदिक धर्म की स्थापना की जिसने दीपदान उत्सव को बदलकर दीपावली के नाम से नवाजा जो आज तक चल रहा है। दीपावली मूल निवासियों का पर्व नहीं है

    दीपदान उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

    मूल निवासियों का दीपदान उत्सव है जो भगवान बुध्द के अपने गृह कपिलवस्तु के लौटने के क्रम में वहां के नगरवासी अपने घरों को दीपों से सजा कर दीपदान उत्सव मनाए थे।इस अवसर पर अति पिछड़ा दलित संघर्ष मोर्चा के संस्थापक बलराम दास ने कहा कि आओ आज से हम लोग मूल निवासी संकल्प लें की दीपावली के जगह पर दीपदान उत्सव मनाए।इस मौके पर जिला के महासचिव महेंद्र प्रसाद जिला उपाध्यक्ष लालती देवी उपाध्यक्ष नंदलाल दास सचिव संटू पासवान सुशील कुमार शिव शंकर दास शशिकांत जी शर्मिला देवी उषा देवी श्रीदेवी विजय दास जन रविदास आदि लोग उपस्थित थे।

  • दीपावली महज धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि अपने पुरखों को याद करने का पर्व है

     राकेश बिहारी शर्मा – भारत देश में अनेक प्रकार के त्यौहार मनाये जाते है लेकिन उन सभी त्योहारों में सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली या दिवाली का त्यौहार है। यह कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है। दीवाली अपने आगे पीछे कई त्योहारों को लेकर आती है। यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष बड़ी धूमधाम से भारत में मनाया जाता है। दीपावली का अर्थ होता है ”दीप” और ”आवली” अर्थात यह दो शब्दों से मिलकर बना है। दीपावली के यह दोनों शब्द संस्कृत भाषा के शब्द है, जिसका मतलब होता है दीपों की श्रृंखला, दीपों की पंक्ति। दीपावली भारत देश के सभी सनातनी नागरिकों का खुशियों का त्यौहार है, दीपावली के शुभ अवसर पर प्रत्येक सनातनी घरों में भगवान गणेश और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। भारत देश के निवासी दिवाली के त्यौहार को किसी अन्य देश में रहने पर भी बड़े धूमधाम से मनाते है। दिवाली को भारत में दो दिन मनाया जाता है।

    दीपावली महज धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि अपने पुरखों को याद करने का पर्व है

    दीपावली क्यों मनाई जाती है- दीपावली पर्व का सम्बन्ध कई पौराणिक, ऐतिहासिक गाथाओं से है। पौराणिक कथा के अनुसार जब राजा बलि ने अन्य देवताओं के साथ-साथ लक्ष्मीजी को भी बंदी बना लिया था, तब भगवान् विष्णु ने वामन का रूप धारण कर इसी दिन लक्ष्मीजी को छुड़वाया था। नरकासुर इसी दिन मारा गया था। लंकापति रावण को मारकर जब भगवान् राम 14 वर्षों के वनवास की अवधि पूरी कर लक्ष्मणजी, सीताजी सहित अयोध्यापुरी पहुंचे थे, तब अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था। इसी दिन राज्याभिषेक होने पर अयोध्यावासियों ने दीपकोत्सव मनाकर रामजी का अभिनन्दन किया था सरस्वती और स्वामी रामतीर्थ ने अपने पवित्र शरीर का त्याग किया और सहस्त्रों मनुष्यों को ज्ञान का प्रकाश दिया। आज से लगभग ढाई हजार पूर्व में पावापुरी कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को महावीर ने निर्वाण प्राप्त किया था। उस अंधेरी रात में सुर, मनुष्य, नाग, गन्धर्व ने रत्नों के दीपक जलाये। इस दिन ब्रह्ममुहूर्त में बुद्ध के प्रमुख शिष्य इन्द्राभूति गौतम ने ज्ञान लक्ष्मी प्राप्त की थी। दीपावली पर्व वैज्ञानिक दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि दीपक के प्रकाश से वातावरण की वायु शुद्ध हो जाती है। वर्षा के प्रभाव से बीमारी फैलाने वाले कीटाणु, कीट-पतंगे जलकर मर जाते हैं।

    दीपावली में किसकी पूजा की जाती है – दीपावली के शुभ अवसर में सनातनी कैलेंडर के अनुसार सूर्यास्त होने के पश्चात भगवान् गणेश और माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। यह पूजा धन की प्राप्ति और स्वस्थ जीवन के लिए की जाती है लक्ष्मी जी के आवागमन के लिए उस दिन घरों में रंगोली भी बनाई जाती है और लक्ष्मी जी की पूजा के लिए लक्ष्मी आरती की जाती है भगवान गणेश की पूजा करने के लिए गणेश आरती की जाती है। दीपावली त्यौहार देश में बच्चे और बड़े सभी लोगो का पसंदीदा त्यौहार है। दीपावली के बाद और उससे पहले अन्य प्रकार के त्यौहार भी भारत में मनाये जाते है। दीपावली अपने आगे पीछे कई त्योहारों को लेकर आती है।

    दीपावली महज धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि अपने पुरखों को याद करने का पर्व है

    दीपावली या लक्ष्मी पूजा – दीपावली में लक्ष्मी के साथ गणेशजी के पूजन का विधान इसलिए किया गया, क्योंकि केवल लक्ष्मी का आगमन मनुष्य को कुमार्ग पर भी ले जा सकता है। गणेशजी बुद्धि के देवता हैं। धन को बुद्धिपूर्वक उपयोग करने की प्रेरणा गणेशजी ही देते हैं। अतः दोनों को साथ-साथ पूजा जाता है। गणेशजी पार्वती माँ के पुत्र हैं तथा रामायण के अनुसार लक्ष्मीजी विष्णु पत्नी भगवान् श्रीराम का लंका विजय के पश्चात् अयोध्या में आगमन भी इसी दिन हुआ था। दीपावली के लिए तो साज-सज्जा पहले ही थी। भगवान् राम के स्वागत में तोपों की सलामी की तरह पटाखे चलाने की रीति और जुड़ गई। इस प्रकार दीपमाला सजाने तथा पटाखे छोड़कर स्वागत करने की परंपरा चलती आ रही है। इसी दिन महावीर स्वामी (जैन मत) तथा स्वामी दयानंदजी का निर्वाण दिवस भी मनाया जाता है। गुरुनानकजी का मुक्ति दिवस भी इसी दिन है। अतः समस्त सनातनी या हिंदू समाज इस पर्व को आनंदपूर्वक मनाता है।

    गोवर्धन पूजा (अन्नकूट ) – दीपावली के अगले दिन कार्तिक शुक्ला प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा का पर्व होता है। कभी यह इंद्रपूजा के रूप में था। श्री कृष्णजी ने ब्रजवासियों से गोवर्धन पर्वत पुजवाया तथा स्वयं प्रत्यक्ष होकर सब प्रकार के व्यंजनों का भोग ग्रहण किया। तब से इंद्र पूजा की जगह गोवर्धन पूजा होने लगी। इस दिन घरों में गोबर से मानव आकृति बनाकर उसकी पूजा तथा परिक्रमा श्रीकृष्ण मानकर करते हैं। मंदिरों में कढ़ी, चावल, पूरी, सब्जी (सब मिलाकर) मिष्ठान आदि छप्पन प्रकार के व्यंजन मिलाकर प्रसाद वितरण किया जाता है। इसे अन्नकूट भी कहा जाता है।
    भैया दूज पूजा – कार्तिक शुक्ला द्वितीया तिथि को भैया-दूज का त्योहार मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। भाई-बहनों के घर जाकर टीका करवाते हैं। भाई यथाशक्ति दक्षिणा भेंट करते हैं। यम और यमुना (नदी) दोनों सूर्य के पुत्र पुत्री हैं। यम को बहन यमुना के घर आने की कभी फुरसत नहीं मिलती थी। एक बार यम इसी द्वितीया को यमुना के पास आए। यमुना ने भाई का जोरदार स्वागत किया। तिलक लगाकर नारियल भेंट किया। अपने हाथ से तरह-तरह के व्यंजन बनाकर खिलाए। प्रसन्न यमराज ने बहन से वरदान माँगने को कहा। यमुना ने यह वरदान माँगा कि भैया-दूज को प्रतिवर्ष आप अवश्य मेरे घर आएँ तथा मेरा आतिथ्य स्वीकार करें। जो भी बहने अपने भाइयों को टीका करें, वे सभी बहन-भाई यम यातना से संतृप्त न हों। मथुरा में यम घाट पर इस दिन साथ-साथ स्नान करने पर भाई-बहन पुनर्जन्म में भी भाई-बहन ही बनें। यमराज ने बहन को वरदान दे दिया। यमराज से यह वरदान पाकर यमुना ने सभी बहन-भाइयों का उपकार किया।

    दीपावली महज धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि अपने पुरखों को याद करने का पर्व है

    दीपावली का प्रतीकात्मक महत्त्व- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा भी जाता रहा है कि लक्ष्मी देवी इस दिन भ्रमण करते हुए जिस भी स्थान को स्वच्छ, सुन्दर व आकर्षक देखती हैं, वहीं निवास करती हैं। गन्दे मलिन स्थानों की ओर वह ताकती भी नहीं। यह सत्य है कि समृद्धि और सम्पन्नता का वास स्वच्छ स्थानों पर होता है। प्रतीकात्मक रूप से हमारे देश में समाज में व्याप्त दरिद्रता का कारण बाहरी वातावरण में व्याप्त वह गन्दगी है, जो घुस आयी है हमारे शरीर में मानस में विकृतियों के रूप में, असत्य कपटाचरण. भ्रष्टाचार की वह गन्दगी, जो हमें श्रीहीन अकर्मण्य बना रही है। यदि हमारा शरीर स्वच्छ नहीं, तो स्वास्थ्य पर कुप्रभाव पड़ेगा ही, रोग उत्पन्न होंगे, शरीर आलस्य व प्रमाद से भरा होगा, क्रियाशीलता का अभाव होगा, कुछ मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी होंगे। दीपावली में की जाने वाली स्वच्छता का महत्त्व आन्तरिक एवं बाह्य दोनों प्रकार से है। नरकासुर के मारे जाने का अर्थ गन्दगी के असुर के मारे जाने से है।

    दीपावली सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और आर्थिक महत्व का पर्व – इसी दौरान धनवंतरी की पूजा यानि औषधि का आह्वान बैल-हल की पूजा यानि खेती-किसानी की तैयारी पौष्टिक भोजन यानि शरीर को मेहनत के लिए तैयार करना-कुल मिला कर दीपावली का पर्व एक सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और आर्थिक महत्व का पर्व है। यह जान लें कि दीपावली पर परंपराओं के नाम पर कुछ घंटे जलाई गई बारूद कई-कई साल तक आपकी ही जेब में छेद करेगी, जिसमें दवाइयों व डॉक्टर पर होने वाला व्यय प्रमुख है। इसकी मूल आत्मा सभी के कल्याण की है और आतिशबाजी का प्रयोग समाज, प्रकृति और परिवेश को नुकसान पहुंचाने वाला है। दुनियाभर में दीपावली भारतीयता का पर्व है, न कि किसी जाति-धर्म का। देश की अस्मिता यहां के लोक, पर्यावरण और आस्था में निमित्त है। जरूरत है कि आम लोग दीपावली की मूल भावाना को समझें और आडंबर रहित, सर्वकल्याणक और अपनी आय में समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति की हिस्सेदारी की मूल परंपराओं की तरफ लौटें।

    दीपावली महज धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि अपने पुरखों को याद करने का पर्व है

    दीपावली का सन्देश और पनपते गलत परम्परा – उत्तर वैदिक काल में शुरू हुई आकाश दीप की परंपरा को कलयुग में दीवाली के रूप में मनाया जाता है। श्राद्ध पक्ष में भारत में अपने पुरखों को याद करने के बाद जब वे वापस अपने लोकों को लौटते थे, तो उनके मार्ग को आलोकित करने के लिए लंबे-लंबे बांसों पर कंदील जलाने की परंपरा बेहद प्रचीन रही है। फिर द्वापर युग में राजा राम लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे तो नगरवासियों ने अपने-अपने घर के दरवाजों पर दीप जला कर उनका स्वागत किया। हो सकता है कि किसी सैनिक परिवार ने कुछ आग्नेय अस्त्र-शस्त्र चलाए हों, लेकिन दीपावली पर आतिशबाजी चलाने की परंपरा के बहुत पुराना होने के कोई प्रमाण मिलते नहीं हैं। हालांकि अब तो उच्चतम न्यायालय ने इस साल भी कड़ा संदेश दे दिया कि दूसरों के जीवन की कीमत पर आतिशबाजी दागने की छूट नहीं दी जा सकती है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हम जश्न मनाने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम दूसरों के जीवन की कीमत पर जश्न नहीं मना सकते हैं। पटाखे फोड़कर, शोर और प्रदूशण करके उत्सव मनाया जाए? हम बिना शोर-शराबे के भी जश्न मना सकते हैं। जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने सांसद मनोज तिवारी की याचिका पर स्पष्ट कर दिया कि अकेले दीवाली ही नहीं, छट, गुरूपर्व और नए साल पर भी आतिशबाजी पर पूरी पाबंदी रहेगी, यहां तक कि ग्रीन आतिशबाजी भी नहीं। विदित हो अदालत के जरिये आतिशबाजी पर रोक की कोशिशें कई साल से चल रही हैं, अदालतें कड़े आदेश भी देती हैं, कुछ लोग खुद ब खुद इससे प्रभावित हो कर पटाखों को तिलांजलि भी दे रहे हैं, लेकिन ऐसे लोगों की संख्या भी कम नहीं है जो कुतर्क और अवैज्ञानिक तरीके से अदालत की अवहेलना करते हैं। यह कड़वा सच है कि पुलिस या प्रशासन के पास इतनी मशीनरी है नहीं कि हर एक घर पर निगाह रख सके। असल में हमारा प्रशासन ही नही चाहता कि अदालत के आदेशों से वायुमंडल शुद्ध रखने की कोशिश सफल हो। विभिन्न धार्मिक ग्रंथों से यह स्पष्ट हो चुका है कि बारूद के पटाखे चलाना कभी भी इस धर्म या आस्था की परंपरा का हिस्सा रहा नहीं है। लेकिन यह भी जानना जरूरी है कि समाज व संस्कृति का संचालन कानून या अदालतों से नहीं, बल्कि लोक कल्याण की व्यापक भावना से होता रहा है और यही इसके सतत पालन व अक्षुण्ण रहे का कारक भी है। दीपावली की असल भावना को ले कर कई मान्यताएं हैं और कई धार्मिक आख्यान भी। यदि सभी का अध्ययन करें तो उनकी मूल भावना भारतीय समाज का पर्व-प्रेम, उल्लास और सहअस्तित्व की अनिवार्यता है। विडंबना है कि आज की दीपावली दिखावे, परपीड़न, परंपराओं की मूल भावनाओं के हनन और भविष्य के लिए खतरा खड़ा करने की संवेदनशील औजार बन गई है।

    दीपावली महज धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि अपने पुरखों को याद करने का पर्व है
    दीपावली हमारे लिए कर्मठता और जागरूकता का सन्देश भी लाती है। शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति लक्ष्मीजी का पूजन नहीं करता, आलस्य व प्रमाद में रमा रहता है, उसके घर लक्ष्मी नहीं आतीं। लक्ष्मी के वास के लिए जहां आन्तरिक, बाह्य शुद्धता का महत्त्व है, वहीं लक्ष्मी प्राप्त करने के लिए न्याय एवं श्रमपूर्वक उसकी उपासना भी करनी होती है। पूजा-पाठ की स्वच्छता के साथ नित्यापयोगी वस्तुओं की शुद्धता का ध्यान रखना, मन को छल-कपट, द्वेष-दम्भ, मिथ्या एवं घृणित प्रवृत्तियों से दूर रखना, यह सब आवश्यक है। जब समुद्र मन्थन से लक्ष्मीजी प्रकट हुई थीं, तब उनके साथ कुछ बुराइयों का समावेश भी था। जैसे-चन्द्रमा के साथ टेढ़ापन, उच्चैश्रवा: घोड़े के साथ चंचलता, कालकूट के साथ मोहनी शक्ति मदिरा से मद और कौस्तुभ मणि के साथ निष्ठुरता थी। अतः लक्ष्मी के आगमन के साथ-साथ मानव चित्त में यह बुराइयां समाविष्ट हो सकती हैं, अतः ऋषियों ने लक्ष्मीजी के साथ शुद्धता का दृष्टिकोण रखा। हमें अपने घर के साथ-साथ गली, गुहल्ले और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता पर भी ध्यान देना चाहिए, जो समाज व राष्ट्र के लिए भी उपयोगी होगी; क्योंकि समृद्धि और सम्पन्नता शुचिपूर्ण, स्निग्ध वातावरण में ही फैलती है। हमारे देश में दीनता, दरिद्रता का जो वास है, उसका कारण पूर्णरूपेण आन्तरिक एवं बाह्य अस्वच्छता से है, गन्दगी से है। जनमानस में फैली हुई अनैतिकता व धूल-कचरे को हटाना होगा। दीपावली का त्योहार आर्थिक उत्थान का सामूहिक प्रयत्न भी है। इस दिन सभी व्यापारी साल भर में होने वाले लाभ-हानि का विचार करते हैं। लाभकारी योजनाएं बनाते हैं। धन समाज व राष्ट्र का मेरुदण्ड है। इस प्रकार दीपावली पर्व ही नहीं पर्व पुंज है। लगातार त्योहार सारे समाज को उत्साहित करते हैं और खुशी की लहर दौड़ाते हैं। कुछ लोग इस त्योहार पर जुआ खेलकर इसकी पवित्रता को नष्ट करते हैं। जुआ और शराब जैसी बुरी आदत कभी भी कल्याणकारी नहीं होती। हमें ऐसी बुरी आदतों से सदा दूर रहना चाहिए। अपने परिवार और मित्रों को भी इस सामाजिक पाप से बचाना चाहिए।

  • नालंदा पुलिस ने एक बड़े साइबर ठग को पकड़ने में सफलता हासिल की।

    एक बड़े साइबर ठग को पकड़ने में सफलता हासिल की।मामला मानपुर थाना क्षेत्र के पलनी गांव का है।पुलिस के गिरफ्त में आया आरोपी स्वर्गीय ओम प्रकाश महतो का पुत्र मनोज कुमार उर्फ बैदा है।सदर डीएसपी डॉ मोहम्मद शिबली नोमानी ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।डीएसपी ने बताया कि साइबर फ्रॉड करने की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई।इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक नालंदा के दिशा निर्देशन में मानपुर थाना अध्यक्ष ने साइबर ठग के घर की घेराबंदी कर गहनता से जांच पड़ताल की।

    इसके उपरांत मौका ए वारदात से मोबाइल सेट,दो लैपटॉप, एक प्रिंटर एवं ग्राहकों के नाम,पता एवं मोबाइल नंबर अंकित कुल 27 पेज वाला दस्तावेज सहित 6 लाख 70 हजार रुपए नगद एवं जमीन खरीदने के कुल 15 निबंधित डीड एवं अन्य सामान बरामद किए गए। इस मामले में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। मनोज कुमार उर्फ बैदा घर पर मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन देकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था।

    डीएसपी ने कहा कि साइबर ठग के पास से जप्त हुए डीड के संदर्भ में पीएमएलए के तहत कार्यवाही की जाएगी।इसके अलावे अपराधिक इतिहास भी सायबर ठग का खंगाला जा रहा है।जप्त किए गए डीड के दाम करोड़ो रुपये में है।जिसकी जांच जारी है।छापेमारी टीम में सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी के अलावे सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार,मानपुर थाना अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थी।

  • दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर कार्यशाला तथा रंगोली प्रतियोगिता

    बिहारशरीफ के सुंदरगढ़ स्थित ब्रिलियंट कान्वेंट में दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर कार्यशाला तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस शुभ अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने लव कुश प्रसंग “हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की” मैं राम की भूमिका आरव दयाल, सीता की भूमिका श्रेया मिश्रा, लक्ष्मण की भूमिका अनिकेत, हनुमान की भूमिका रणवीर सिंह, ऋषि मुनि की भूमिका अंकुश राज एवं लव-कुश की भूमिका आर्यन पटेल एवं धनुष कुमार ने निभा कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

    इस गीत पर छोटे बच्चों का प्रदर्शन मंत्रमुग्ध करने वाला था। कुछ बच्चों ने छठ पूजा का गीत गाकर सभा को और शुभ व पावन बना दिया। विद्यालय के चेयरमैन सर ने कैसे दिवाली मनाए, पटाखों का उपयोग ना करें, अपने आसपास गरीब लोगों की दिवाली मनाने में मदद करें, एक सुखमय वातावरण बनाए जैसी बातें बताई। इस कार्यक्रम में बच्चों ने डांस व गीत गाकर इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश दिया।

    इस कार्यक्रम के बाद विद्यालय के प्रांगण में वर्ग पंचम से लेकर वर्ग दशम तक रंगोली की प्रतियोगिता रखी गई। इस प्रतियोगिता में चेयरमैन सर, प्राचार्य महोदया ने वर्ग दशम के विद्यार्थियों के द्वारा बनाई गई रंगोली जिसका मूल विषय “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” पर चेयरमैन सर एवं प्राचार्य महोदया ने बताया कि वर्ग दशम के विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से समाज में बेटियों की अस्तित्व को बनाए रखने का संदेश दिया है और इसलिए वर्ग दशम के विद्यार्थियों को प्रथम पुरस्कार देने की घोषणा की।

    विद्यालय के इंचार्ज रंजय सिंह एवं अन्य शिक्षक विजय प्रसाद, गांगुली सर, पवन कुमार, किशोर कुमार पांडे एवं राजकुमार सिंह ने बच्चों को दीपावली एवं छठ के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं बच्चों के द्वारा प्रस्तुत की गई कला की सराहना करते हुए कहा कि सभी एक से बढ़कर एक हैं। सभी बच्चे विजेता हैं किंतु क्योंकि यह स्पर्धा है तो विजेता किसी एक को ही चुनना होगा।

  • डेंगू जागरूकता रैली सह स्वच्छता जागरूकता अभियान का किया आयोजन ।

    डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुवे अंतराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर, सिलाव के बाद अब अंतराष्ट्रीय पर्यटक स्थल नालन्दा में भी नगर पंचायत नालन्दा के द्वारा डेंगू के रोकथाम के लिए जन जागरूकता रैली सह स्वच्छता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व नगर पंचायत सिलाव एवम नगर परिषद राजगीर के ब्रांड एम्बेसडर लोक गायक भैया अजीत ने किया तथा इस रैली का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर नगर पंचायत सिलाव एवम नालन्दा के कार्यपालक पदाधिकारी श्री राजेश कुमार ने किया।

    मौके पर उपस्थित नगर पंचायत नालन्दा सिलाव के कार्यपालक पदाधिकारी श्री राजेश कुमार ने कहा कि बिना जन सहयोग के कल्याणकारी योजना या अभियान संम्भव नही है नालन्दा में भी डेंगू के मरीजो की संख्या बढ़ने लगे है डेंगू तब होता है,जब वायरस वाला एडीज मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है।डेंगू ज्यादातर साफ पानी के जमा रहने से पनपता है साथ ही उन्होंने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि भैया अजीत जी जैसे ब्रांड एम्बेसडर हमसब के साथ है जो समाज के प्रति सेवा भाव से रात दिन लगे रहते है निश्चित रूप से इनकी मेहनत और आपसब का सहयोग एवम जागरूकता ही डेंगू से निजात दिलाएगा। यह रैली विद्यापीठ विद्यालय परिसर से नालन्दा मोड़,कपटिया मोड़,नालन्दा खण्डर होते हुए बड़गांव तालाब तक किया गया जहाँ सृजन के कलाकारों के द्वारा गीत , संगीत एवम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को डेंगू बीमारी के प्रति जागरूक किया गया।

    वही एन. सी. सी. के जवानों के साथ सृजन के कलाकारों एवम कार्यकताओं के द्वारा बड़गांव तालाब के चारो ओर दीपावली एवम छठ के मद्देनजर साफ सफाई का कार्य कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।मौके पर उपस्थित नगर पंचायत सिलाव एवम नगर परिषद राजगीर के ब्रांड एम्बेसडर लोक गायक भैया अजीत ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता एवम डेंगू बीमारी के प्रति जागरूक करते हुवे कहा कि हम सब मध्यम परिवार के लोग है अर्थात कमाने खानेवाले लोग है परन्तु हमारे कमाई का बहुत बड़ा हिस्सा बिमारी के कारण डॉक्टर के पास चला जाता है इस लिए हमे आसपास के परिवेश को साफ सुथरा रखना चाहियें साथ ही भैया अजीत ने कहा कि जिस प्रकार राजगीर एवम सिलाव के लोगो ने डेंगू से डट कर मुकाबला किया है ठीक उसी प्रकार हमे भी डेंगू से मुकाबला कर डेंगू को हराना है

    डेंगू बहुत बड़ी बीमारी नही है परन्तु हम सावधानी नही बरतेंगे तो जान भी जा सकती है सरदर्द, वदन दर्द, शरीर में ऐठन, जोड़ो में दर्द, तेज बुखार, जी मचलना, उल्टी आना, इत्यादि प्रमुख लक्षण है व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिये स्वास्थ्य केंद्र या डॉक्टर के पास जानी चाहिए स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क जांच एवं उपचार की व्यवस्था रहती है ।उपचार के पश्चात समय पे दवा एवम नारियल पानी ,अनार का जूस, तुलसी का काढ़ा, कीवी फल, गिलोय आदि का सेवन करना चाहिए साथ ही नगर पंचायत नालन्दा, नालन्दा विद्यापीठ , संत जेवियर्स स्कूल, आदर्श मध्य विद्यालय,न्यू टैलेन्ट कोचिंग सेंटर के छात्र छात्राओं को धन्यवाद देते हुए भैया अजित ने बुद्धिजीवी समाजसेवी , जन प्रतिनिधि शिक्षक, उपस्थित छात्र छात्राओं एवम आम जनो से सहयोग करने के लिए आग्रह किया। इस रैली में सरकारी एवम गैर सरकारी विद्यालय, कोचिंग संस्थान, कंप्यूटर सेंटर के छात्र छात्रा,एन.सी. सी. कैडेस , प्रेस मीडिया एवम सृजन के कलाकार के साथ साथ नालन्दा के बुद्धिजीवी समाजसेवी सम्मानित जनता भी भाग लिया।

  • रंगोली दिये आतिशबाजी एवं मिठाई के साथ मनी दिवाली

    नालंदा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तरफ दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। प्रकाश के इस पर्व के अवसर पर परिसर में साज सज्जा की गई एवं लोगों के बीच मिठाईयाँ बांटी गयी। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ बिनीत लाल ने कहा की कॉलेज में छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन में भाग लिया।

    पूरे परिसर को पिछले सात दिनों में इनलोगों ने सफाई की। हमारे जीवन में दिवाली का महत्व यह है कि यह हमें जीवन की एक नई दिशा की ओर ले जाती है। चूंकि यह प्रकाश का त्यौहार है इसलिए रंगोली के साथ दिये से भी सजावट की गयी। डॉ लाल ने कहा की दीया ज्ञान, विश्वास, सद्भाव, संतुष्टि, सफलता, भलाई और सच्चाई का प्रतीक है।

    प्राचार्य डॉ राम कृष्ण परमहंस ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा की इसमें अँधेरे को दूर कर प्रकाश किया जाता है एवं हमें इसी तरह अपने अन्दर के बुराईयों के अन्धकार को धो कर अपने अन्दर अनुशासन सत्य और सदाचार रुप प्रकाश करते रहना चाहिए।

    उन्होंने कहा की एनएसएस के इस पहल से निश्चित रूप से कॉलेज समुदाय में एक सकरात्मक ऊर्जा आयेगी। इस अवसर पर शामिल बीएड विभाग की संगीता कुमारी एवं उर्दू विभाग के डॉ शाहिदुर् रहमान ने भी कॉलेज परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं दी। दीपोत्सव को आयोजित करने में शामिल सुभाषनी, सौम्या, शिशुपाल, कृजीत, पीयूष, सोनी, राजरंजन, ज्योति, अंकित आदि छात्रों ने कहा की कॉलेज में इस तरह का यह पहला आयोजन है और सभी लोगों ने पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने इस आयोजन के लिए एनएसएस को धन्यवाद दिया।

  • आम आवाम की आवाज वनेगी नालन्दा टुडे रणविजय

    वर्तमान युग को सूचना और ज्ञान के क्रांति का युग माना जाता है। समाज हित में सम्यक प्रकाशन को पत्रकारिता कहा जा सकता है। अर्थात लोक मानस की अभिव्यक्ति की जीवंत विद्या ही पत्रकारिता है ।जिससे सामयिक सत्य मुखरित होते हैं। समय और समाज के संदर्भ में सजग रहकर नागरिकों में दायित्व बोध कराने की कला को भी पत्रकारिता कहते हैं ।अतः व्यक्ति के मानसिक एवं बौद्धिक तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पत्रकारिता अनिवार्य है। यूरोप में हुई औद्योगिक क्रांति के बाद छापाखाना और कागज ने पत्रकारिता के नए युग का शुभारंभ किया था।
    पर आज की पत्रकारिता का स्वरूप बदल गया है ।अब डिजिटल पत्रकारिता का युग है ।
    उक्त बातें पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सह प्रधान संपादक रणविजय सिंह ने लोकार्पण के मौके पर कही ।

    नालंदा टुडे दैनिक डिजिटल अखबार का विधिवत लोकार्पण

    बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव प्रोफेसर प्रेम कुमार, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव ,समाजसेवी मनोज ताती, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सह प्रधान संपादक रणविजय सिंह,राज शेखर सहित समाजसेवी दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से बिहारशरीफ बड़ी पहाड़ी स्थित अंश मैरेज हॉल में किया ।
    इस मौके पर मनोज बेदी,विनय कुमार,अरुणेश यादव ,पर्वतारोही प्रिया रानी ,हेमलता सिन्हा सहित समाजसेवी ,बुद्धिजीवी एवं कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
    मौके पर पूर्व एमएलसी राजू यादव ने कहा कि नालंदा टुडे दैनिक डिजिटल अखबार का प्रकाशन नालंदा के लिए गर्व की बात है।उन्होंने संपादक मंडल को इसके लिए बधाई दिया।समाजसेवी मनोज ताती ने लोकार्पण के मौके पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नालंदा सदियों से ज्ञान की भूमि रही है ।और नालंदा टुडे समाचार पत्र के माध्यम से प्रतिदिन अपने अपने घरों में बैठे बैठे ही लोग समय पर उचित समाचार पढ़ पाएंगे।

    वही समाजसेवी दीपक कुमार ने पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारिता सामाजिक बदलाव का एक सशक्त माध्यम है। पत्रकारिता के मुख्य रूप से चार प्रमुख उद्देश्य माने गए हैं ।किसी घटना के विषय में जानकारी देना, शिक्षित करना, पाठकों में किसी विषय को लेकर जागृति लाना और उनका मनोरंजन करना। सामाजिक विकास में पत्रकारिता का अहम भूमिका सदा से रही है। पत्रकारिता का मूल धर्म समाज का चित्र खींचना और समाज का मार्गदर्शन करना है। पत्रकारिता अर्थात आमजन तथा प्रशासन के बीच की कड़ी ।पत्रकारिता की यथार्थता पर विहंगम दृष्टि डालें तो पता चलता है कि पत्रकारिता लोकतंत्रीय व्यवस्था की रीढ़ है, समाज रूपी घोड़े की लगाम है। वहीं यह जनता की आंख और जनता की उत्सुकता का समाधान भी है ।वह पत्रकारिता क्या जिससे सरकार डरे नहीं और समाज के शोषित वर्ग को कोई को मुक्ति का कोई रास्ता नहीं मिले।

    पत्रकारों में कवि की कल्पना शक्ति न्यायाधीश की विशेषता वैज्ञानिक की स्वच्छता और कंप्यूटर मशीन जैसी गति होना चाहिए और पत्रकार का नैतिक बल इतना अधिक होना चाहिए कि कैची टूट जाए लेकिन पत्रकार को कोई काट ना पाए।
    संपादक राज शेखर ने मौके पर उपस्थित लोगो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक सफल पत्रकार पूरे समाज और विश्व को बदल सकता है।
    पत्रकारिता खबरों की सौदागर नहीं है और ना ही उसका काम सत्ता के साथ शयन है। उसका काम जीवन की सच्चाई को सामने लाना है।

    चौथा स्तंभ को निष्पक्ष होना जरूरी- प्रेम कुमार
    नालंदा टुडे डिजिटल अखबार का लोकार्पण बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पटना के महासचिव गांधीवादी प्रेम कुमार ने बिहार शरीफ के अंश मैरेज हॉल में बटन दबाकर किया । उन्होंने कहा कि न तीर निकालो न तलबार निकालो परिवर्त्तन चाहते हो तो अखबार निकालो । मीडिया को हमेशा निर्भीक और निष्पक्ष होना चाहिए। पत्रकारिता एक तपस्या है और यह आम आवाम की आबाज है। डीजल क्रांति के युग में डिजिटल इंडिया में डिजिटल अखबार समय की मांग है नालंदा टुडे ऊँची मुकाम हासिल करेगा। उन्होंने पत्रकारों से अपील किया की खबर की तह तक जाकर रिपोर्टिंग करे और पित्त पत्रकारिता से बचें । बिहार में आये दिन पत्रकारों पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई और सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा उपलव्ध कराने की मांग की ।