लहेरी थाना अंतर्गत बड़ी मोहल्ला में भीड़ ने छेड़खानी का अारोप लगाकर एक युवक की धुनाई कर दी। दर्जनों लोग युवक पर लात-घूंसा बरसा रहे थे। युवक पिटाई से बचने के लिए हाथ जोड़ खुद को निर्दोश बता रहा था। कुछ तमाशबीन घटना का वीडियो बना रहे थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस किसी युवक को भीड़ के कब्जे से रिहा करा, उसे अस्पताल लाई।
लोगों ने बताया कि युवक अक्सर मोहल्ला में आकर छेड़खानी करता था। रंगेहाथ पकड़े जाने पर उसकी पिटाई की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
Category: Bihar
-
न्यूज नालंदा – छेड़खानी के आरोप में भीड़ ने युवक को पीटा, जानें घटना…
-
न्यूज नालंदा – महापर्व छठ: केले के पात पर भगवान सूर्य को भोग लगा , व्रतियों ने किया खरना …
छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने देर शाम केले के पात पर भगवान भास्कर को लोहंडा के प्रसाद का भोग लगाया। इसके उपरांत व्रतियों प्रसाद ग्रहण किया।
न्यूज नालंदा – महापर्व छठ: केले के पात पर भगवान सूर्य को भोग लगा , व्रतियों ने किया खरना …
-
न्यूज नालंदा – जदयू कार्यकर्ता के बेटे की हत्या, चश्मदीद ने किया कारणों का खुलासा…
तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के दनियावां खंधा में शुक्रवार की रात बदमाशों कॉल कर जदयू कार्यकर्ता के बेटे को बुलाया। फिर गोली मार व चाकू से गोदकर उसकी हतया कर दी। गोली की आवाज से हत्या का खुलासा हुआ। मृतक जदयू कार्यकर्ता संजय प्रसाद का 24 वर्षीय विद्युतकर्मी पुत्र सोनम भारती उर्फ बिट्टू पटना के गायघाट में टेक्निशियन के पद पर कार्यरत था। कॉल आने पर युवक अपने दोस्त नवीन के साथ गया था। घटना का चश्मदीद होने के कारण पुलिस युवक को हिरासत में ले ली। पुछताछ में चश्मदीद ने खुलासा किया कि प्रेम प्रसंग में घटना हुई।
न्यूज नालंदा – जदयू कार्यकर्ता के बेटे की हत्या, चश्मदीद ने किया कारणों का खुलासा…
घटना की सूचना के बाद डीएसपी व थानाध्यक्ष दलबल के साथ गांव पहुंचकर जांच में जुट गए। चश्मदीद नवीन को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई। युवक ने खुलासा किया कि प्रेम प्रसंग में वारदात को अंजाम दिया गया। अगली सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां सासंद कौशलेंद्र कुमार पहुंचे। सांसद ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।
हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक ने खुलासा किया कि प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। -
बिहार का ऐसा मंदिर जो है विश्व का पहला राम जानकी मंदिर साथ ही साथ जो शाप मुक्ति स्थल के नाम से भी प्रसिद्ध है
बिहार अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक समृद्धि के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्धि प्राप्त करता रहा है। लेकिन यहां की खासियत के ऊपर खुश हुआ जाए या दुर्दशा पर रोया जाया। बहुत बड़ा प्रश्न है। विहार सनातन धर्म के प्रति आस्था रखने वाले लोगों के लिए एक से पूजनीय स्थलों की कृतियों को संजोए हुए है। लेकिन इनके जीर्णोद्धार का वादा प्रतिवर्ष किया जाता है। बिल्कुल चुनावी वादों की तरह लेकिन काम के नाम पर कुछ भी नहीं होता। ऐसा ही एक धार्मिक स्थल है जिसे की शाप मुक्ति स्थल साथ ही साथ भारत के पहले राम जानकी मंदिर के नाम से जाना जाता है।
कमतौल की अहिल्या नगरी में है पहला राम जानकी मंदिर अवस्थित
कमतौल की अहिल्या नगरी में है पहला राम जानकी मंदिर अवस्थित यह मंदिर दरभंगा जिले के कमतौल की अहिल्या नगरी क्षेत्र में है जो अब जर्जर स्थिति में पहुंच जाने की वजह से किसी खंडहर जैसा आभास देता है। यहां एक देवी दरबार सजा रहता है जहां हमेशा ही कुछ लोग पूजा पाठ करते हैं ।यह मंदिर करीब 400 वर्ष पुराना है जो अपने अंदर हजारों किस्से कहानियों को समेटे हुए हैं। लेकिन रखरखाव के अभाव में चार सादिया देखने के बाद अब यह खंडहर में तब्दील होने जा रहा है। यहां की पौराणिक वस्तुएं भी विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई है।
दरभंगा के राजा छत्र सिंह ने करवाया था मंदिर निर्माण
दरभंगा के राजा छत्र सिंह ने करवाया था मंदिर निर्माण इस मंदिर के निर्माण के बारे में कहा जाता है कि तत्कालीन दरभंगा महाराज छत्र सिंह को जब पता चला कि अहिल्या माता का उद्धार स्थान दरभंगा में है तो इन्होंने वहां जाकर दर्शन करने की इच्छा जताई। मंदिर के स्थान पर उस वक्त घना जंगल था।
राजा रात्रि में विश्राम के लिए वहीं पर रुके और उन्होंने स्वप्न में देखा की माता अहिल्या और गौतम ऋषि जे स्वप्न में आकर उन्हें आदेश दिया कि उस स्थान पर तारणहार राम का मंदिर बनवा कर उसमें प्रभु श्री राम सीता माता लक्ष्मण जी हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की जाए । राजा ने तब मंदिर का निर्माण करवाया और यहां पर सभी प्रतिमाओं के साथ-साथ संरक्षण में अहिल्या माता और गौतम ऋषि की प्रतिमाएं भी स्थापित करवाई।
वक़्त की मार से अब मंदिर खंडहर में तब्दील होता जा रहा ह
वक़्त की मार से अब मंदिर खंडहर में तब्दील होता जा रहा ह वर्तमान में जो संरचना मंदिर की है वह महाराजा छत्र सिंह और महाराज रूद्र सिंह के शासनकाल 1662 और 1682 के बीच बनवाई गई थी। इसी को भारत का पहला राम जानकी मंदिर कहा जाता है। इस मंदिर की वास्तुकला और खूबसूरती सहेजने योग्य है, परंतु उसे ना तो सहेजा जा रहा है और ना ही इसके जीर्णोद्धार के लिए कोई कदम उठाया जा रहा है। वक़्त की मार को झेलते झेलते यह मंदिर जर्जर होते हुए अब खंडहर में तब्दील होने की स्थिति में आ गया है।
[rule_21]
-
न्यूज नालंदा – यम द्वितीया को यमराज ने तीन को लीला, जानें घटना…
दीपनगर थाना अंतर्गत चोरा बगीचा मोड़ के समीप बुधवार की शाम बेलगाम ट्रैक्टर ने अधेड़ को कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक राणा बिगहा गांव निवसी सत्यवान प्रसाद हैं। परिवार ने बताया कि अधेड़ पैदल गांव की ओर जा रहे थे। उसी दौरान बेलगाम ट्रैक्टर उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को निजी क्लिनिक ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव को लेकर गांव लौट गए। थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
न्यूज नालंदा – यम द्वितीया को यमराज ने तीन को लीला, जानें घटना…
वहीं, बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ला में गुरुवार को कमरे में फंदे के सहारे बेड पर विवाहिता की खड़ी लाश मिली। मृतका धर्मेंद्र कुमार की 24 वर्षीया पत्नी रुचि रानी है। ससुराली परिवार घरेलू कलह में घटना को खुदकुशी बता रहा है। कारणों पर परिवार चुप्पी साधे हैं। हालांकि, साक्ष्य उसके विपरीत है। मृतका का दोनों पैर बेड पर था। मृतका का मायके पटना जिला के बेलछी थाना क्षेत्र के मुर्तजापुर गांव है। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी।थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि मायके के परिजनों से पूछताछ के बाद मामला स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।
-
न्यूज नालंदा – महापर्व छठ: 22 घाट में चार खतरनाक, इमादपुर में दलदल…
लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व 28 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। शहरी क्षेत्र में 22 घाट हैं। इनमें से चार खतरनाक हैं। पंचाने नदी का एक दिन में दो फीट जलस्तर बढ़ने से सोहसराय, बियावानी और कोसुक घाट पर पानी ज्यादा है। इसलिए व्रतियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। बैरिकेटिंग का काम अभी अधूरा है। इमादपुर घाट में दलदल है। जिसमें व्रतियों के पैर फंसने की संभावना है। निगम घाट के गाद निकालने में जुटा है। अन्य घाट अर्ध्य के लायक है, फिर भी सफाई की दरकार है। किसी भी घाट पर चेंजिंग रूम नहीं बनाया गया है।
सोहसराय में जलस्तर अधिक
सोहसराय सूर्य मंदिर के पंचाने नदी घाट जलस्तर अधिक है। दोनों किनारे अर्घ्य देने के लिए सीढ़ियां बनी हुई हैं। तीन सीढ़ियां उतरते ही पानी पांच फीट से अधिक है। यहां बैरिकेटिंग कराई जा रही है। बियावानी सूर्य घाट पर जल संग्रह किया जा रहा है। इमादपुर सबसे पुराने घाटों में है। यहां सतह पर कीचड़ है। जिससे व्रतियों को परेशानी होगी।न्यूज नालंदा – महापर्व छठ: 22 घाट में चार खतरनाक, इमादपुर में दलदल…
-
न्यूज नालंदा – छठ घाटों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा , कहा …..
न्यूज नालंदा – छठ घाटों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा , कहा …..
एसडीआरएफ की भी तैनाती की जाएगी। नियंत्रण कक्ष, पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम बनाने का आदेश दिया गया। जलस्तर के अनुरूप बैरिकेडिंग को व्यवस्थित करने को कहा गया। बाबा मणिराम अखाड़ा छठ घाट पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा गया। सड़क मरम्मत कार्य को जल्द पूरा करने को कहा।
-
न्यूज नालंदा – बीच सड़क धू-धूकर जलने लगी कार, ऐसे बची जान ….
दीपनगर थाना अंतर्गत परिवहन कार्यालय के समीप बुधवार की देर शाम अचानक खड़ी कार धू-धूकर जलने लगी। स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़ चालक को निकाल उसकी जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया चालक सड़क किनारे कार लगाया था। उसी दौरान एकाएक कार जलने लगी। लोगों ने किसी तरह चालक को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि अग्निशमन दस्ते के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। मौके से चालक फरार हो गया।
न्यूज नालंदा – बीच सड़क धू-धूकर जलने लगी कार, ऐसे बची जान ….
-
न्यूज नालंदा – लापता किशोर की मिली लाश, जुआ विवाद में गोली मार…
वेना थाना अंतर्गत पैठना गांव के तालाब से बुधवार को लापता किशोर की लाश मिली। किशोर के चेहरे में गहरा जख्मों का निशान था। जिससे गोली मारकर हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। मृतक रामप्रवेश बिंद का 16 वर्षीय पुत्र जीतू कुमार दीवाली की रात से लापता हो गया था। किशोर के दोस्तों पर परिजन हत्या का आरोप लगा रहा है। हालांकि, घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। चर्चा है कि जुआ खेलने के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस जांचोपरांत मामला स्पष्ट होने की बात कह रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्प्ताल लाया गया।
न्यूज नालंदा – लापता किशोर की मिली लाश, जुआ विवाद में गोली मार…
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के शरीर पर जख्मोंं का निशान है। जिससे हत्या होना प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजन युवक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।
-
न्यूज नालंदा – दिवानगी ऐसी कि पति को सोता छोड़ ,जीजा संग फरार हुई महिला ….
थरथरी थाना क्षेत्र की एक महिला अपने पति को सोता छोड़कर जीजा के साथ भाग निकली। पति ने थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। उसने दो लाख रुपये के जेवर भी ले जाने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बन गयी है।
न्यूज नालंदा – दिवानगी ऐसी कि पति को सोता छोड़ ,जीजा संग फरार हुई महिला ….