Category: Bihar

  • दंगल गर्ल! मां देती थी ट्रेनिंग..समाज मारते थे ताना..अब दोनों बेटी बन गई कमांडो..


    डेस्क : बिहार अपने मेहनत और कर्म के लिए जाना जाता है। इसी राज्य के सिवान जिले से एक ऐसी कहानी सामने आ रही है जो आपको प्रेरणा देगी। जिले की एक महिला जिनका नाम सोनमती देवी है। यह अपनी दो बेटियों को दंगल सिनेमा की तरह मेहनत करके आज बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस में दरोगा बना दी है।

    बेटियों को ट्रेनिंग देने में सोनमती ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ा ट्रेनिंग खुद देती रही। समाज से ताना तक सुनना पड़ा। इसके चलते रात में बेटियों को दौड़ने की प्रैक्टिस करवाती थी। यह कहानी आपको दंगल फिल्म याद दिला देगी। बता दें सिवान वाली कहानी “रील नहीं बल्कि रियल है।”

    सोनमती देवी और उनकी दोनों बेटियों की वास्तविक कहानी काफी प्रेरणादायक है। इस अपार कामयाबी के पीछे एक बड़ी संघर्ष छिपी हुई है। जब मां ने अपनी बेटियों को ट्रेनिंग देना शुरू किया तो समाज उन्हें ताना देने लगे। इस थाने से बचने के लिए सोनमती देवी ने अपनी बेटियों को रात के 1:00 बजे से 3:00 बजे तक दौड़ाना शुरू कर दिया। बेटियां मेहनत करने में कभी पीछे नहीं हटी और इस मेहनत के परिणाम स्वरूप दोनों Bihar special armed Police में कमांडो पद पर तैनात है।

    सिवान के महाराजगंज प्रखंड के जिगरहवां की निवासी सोनमती देवी पिछले कई सालों से बेटियों के साथ मेहनत करती आ रही है। इनकी कमांडो बेटी का नाम पूजा कुमारी और पुनीता कुमारी है। पूजा और पुनीता की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी जिससे उन्हें दो बार सिलेक्शन होते होते रहना पड़ गया। उनसे जॉइनिंग के लिए 8 लाख रुपए तक घूस भी मांगी गई थी।

    अब दोनों बेटियों ने बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस में कमांडो बन कर माता पिता के लिए एक घर बनवा रही है। पूजा और पुनीता के पिता पेशे से राजमिस्त्री है। मां सोनमती देवी बताती है कि पूजा और पुनीता के पिता जीवन भर लोगों का मकान बनाए लेकिन इतने पैसे नहीं जुट पाए कि कभी अपना भी घर बनवाए। अब घर बनाने का सपना उनकी बेटियां पूरा कर रही है। कमांडो पूजा और पुनीता अपने माता-पिता के लिए अपने पैसों से एक शानदार मकान बना रही है। दोनों बेटियां पूरे राज्य के लिए एक मिशाल सिद्ध हुई है।

    [rule_21]

  • न्यूज नालंदा कार्यालय में धूम धाम से की गयी लक्ष्मी गणेश की अराधना ….

    दीपावाली के मौके पर बिहारशरीफ स्थित न्यूज नालंदा कार्यालय में धूम धाम से लक्ष्मी गणेश की अराधना की गयी | इस मौके पर विधिवत पूजा अर्चना कर जिलेवासियों के सुखमय जीवन की कामना की गयी | इस मौके पर प्रणय कुमार राज , ईं सूरज कुमार , अमित कुमार ,आशीष कुमार , बॉबी कुमार , रोहित कुमार , सौरभ कुमार छोटू , डायमंड कुमार के अलावे जिले के कई पत्रकारों ने हिस्सा लिया |

    न्यूज नालंदा कार्यालय में धूम धाम से की गयी लक्ष्मी गणेश की अराधना ….

  • भारत में भी बसता है एक पकिस्तान, जानिए – बिहार के इस गाँव की कहानी..


    डेस्क : 1947 में भारत आजाद हुआ। इसी साल एक और देश बना। इस देश का नाम पाकिस्तान है। पाकिस्तान भारत का पड़ोसी देश है। दोनों के बीच आजादी के बाद से ही आपसी मनमुटाव जारी है। इसी बीच आपको एक बात जानकर हैरानी होगी कि एक पाकिस्तान बिहार में भी है। यह पाकिस्तान प्रदेश के पूर्णिया जिले में बसा है।

    हालांकि इस पाकिस्तान में आदिवासी समुदाय के लोग अधिक रहते हैं। फिर भी इस गांव के लोगों को पाकिस्तान नाम का खामियाजा समय-समय पर भुगतना पड़ता है। यहां के लोग पाकिस्तानी के नाम से जाने जाते हैं। इस कारण से इस गांव के बेटे- बेटियों की शादी तक होने में मुश्किलें आती है।

    गांव वाले परेशान होकर गांव का नाम ही बदल दिया लेकिन फिर भी परेशानी कम नहीं हुई। इस गांव के नाम के पीछे एक काफी पुरानी कहानी छुपी हुई है। इस कहानी से ही यह नाम निकल कर आया है। तो आइए बिहार वाले पाकिस्तान से जुड़े रोचक कहानी को जानते हैं।

    पाकिस्तान नाम का यह गांव बिहार के पूर्णिया जिले में स्थित श्रीनगर प्रखंड के सिंघिया सिंघिया पंचायत के में स्थित है। यह एक 500 आबादी वाला कस्बा है। इस कस्बे में आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं। देश के बंटवारे के समय इस गांव का नाम पाकिस्तान रख दिया गया था।

    [rule_21]

  • Bihar में बढ़ रहा AQI – पटना, बेगूसराय समेत कई शहरों की हवा खतरनाक..


    डेस्क : अक्टूबर का महीना आ चुका है अब ठंड भी दस्तक देने वाला है। पर ठंड आने से पहले ही बिहार की वायु गुणवत्ता की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। दिवाली और छठ महापर्व से पहले राजधानी पटना समेत बिहार के कई बड़े शहरों में एयर क्वालिटी घट रही है। हालत इतनी बुरी है कि कई शहरों की वायु गुणवत्ता आज की सुबह के हिसाब से डेंजर जोन में रखी गई है। राजधानी पटना में AQI 298 दर्ज किया गया। धुंध और कोहरे से विजिबिलिटी पर भी असर पड़ रहा है। दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता का स्तर और भी गिर सकता है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

    मालूम हो यदि हवा एक्यूआई 50 के नीचे हो तो सबसे अच्छी होती है। 50 से 100 के बीच AQI संतोषजनक होती है और 100 से ऊपर जाने पर इसे प्रदूषित माना जाता है। 100-200 के बीच एक्यूआई को संतुलित, 200-300 के बीच खराब, 300-400 तक के बीच को बेहद खराब और 400 से ऊपर खतरनाक स्तर होता है। जितना ज्यादा AQI होगा, उतना ही लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां ज्यादा होने लगेंगी।

    बस इतना ही नहीं राज्य के कई इलाकों में AQI की स्थिति इतनी खराब है कि यंत्र वो खतरनाक जोन की श्रेणी में है या फिर खराब स्थिति में। बड़े शहरों में लगे AQI मॉनिटरिंग की रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार की सुबह का एयर क्वालिटी सूचकांक निम्नवत है।

    [rule_21]

  • न्यूज नालंदा – डीएसपी ने दो टूक में कहा त्योहार की ड्यूटी में रहें अलर्ट, नहीं तो मिलेगी ऐसी…

    दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्द वातावरण में संपन्न कराने के लिए शनिवार को सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने जिले में पदस्थापित जवानों को ड्यूटी के दौरान कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया ।

    न्यूज नालंदा – डीएसपी ने दो टूक में कहा त्योहार की ड्यूटी में रहें अलर्ट, नहीं तो मिलेगी ऐसी…

    दीपावली के बाद छठ महापर्व के दौरान भी इन लोगों की ड्यूटी छठ घाटों के समीप लगाई गई है। वहां भी पूरी सतर्कता से ड्यूटी करना इनकी जिम्मेवारी है। जवानों से ड्यूटी के दौरान छठ घाटों पर आतिशबाजी नहीं करने देने और किसी भी तरह की लावारिस वस्तु से छेड़छाड़ नहीं करनी की बात कही। आवश्यकता पड़ने पर थाना स्तर के बढ़िया पदाधिकारी से संपर्क कर सूचना देना है। जिले में 130 जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो फिलहाल नालंदा पुलिस लाइन में रह रहे हैं। इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर प्रकाश लाल शरण, नगर थाना अध्यक्ष विरेंद्र यादव, सोहसराय थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार व लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मौजूद थे।

  • न्यूज नालंदा – ठगी कर ऐसे बना करोड़पति, जानें कैसे धराया…

    नालंदा पुलिस ने बड़े साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश मानपुर थाना अंतर्गत पलनी गांव निवासी स्व. ओम प्रकाश महतो का पुत्र मनोज कुमार उर्फ बैदा है। फ्रॉड के घर से 6.70 लाख नगदी, दो मोबाइल, दो लैपटॉप, प्रिंटर, ग्राहकों के नाम पता का रजिस्टर, ठगी के करोड़ों रुपए से खरीदी 15 प्लॉट का डीड बरामद हुआ। छापेमारी सदर डीएसपी के नेतृत्व में की गई। टीम में मानपुर थानाध्यक्ष मुकेश शर्मा समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

    न्यूज नालंदा – ठगी कर ऐसे बना करोड़पति, जानें कैसे धराया…

    डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताय कि थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि शातिर घर से ठगी का धंधा कर रहा है। वरीय अधिकारियों को सूचना से अवगत कराने के बाद एसपी के निर्देश पर छापेमारी की गई। घर की घेराबंदी कर फ्रॉड के घर की तलाशी ली गई। जहां से अनेका ठगी का सामान मिला। ठगी के रुपए से फ्रॉडों ने करोड़ों की जमीन खरीदी है। 15 प्लॉट का डीड जब्त किया गया। पुलिस ठगी के रुपए से अर्जित संपत्ति को जब्त करेगी। बिहारशरीफ समेत अन्य जगहों पर आलीशान मकान है |

  • न्यूज नालंदा – इस जेल के कैदी करते हैं मोबाइल-गांजा व ताश की गड्‌डी का इस्तेमाल, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप 

    न्यूज नालंदा – इस जेल के कैदी करते हैं मोबाइल-गांजा व ताश की गड्‌डी का इस्तेमाल, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप 

    तीन वीडियो वायरल हुआ है। पहले वीडियो में आधा दर्जन मोबाइल, गांजा व चिलम दिख रहा है। वीडियो बनाने वाला बता रहा है कि किस मोबाइल के लिए जेलर कितने रुपये लेते हैं। गांजा व चिलम के लिए कितने रुपये लिये जाते हैं। वह हाथ में रखा गांजा भी दिखा रहा है। दूसरे वीडियो में बैरक के अंदर ताश खेल रहे व अपने बिस्तर पर सो रहे बंदियों को दिखाया जा रहा है।

    एसडीओ ने बताया कि वायरल वीडियाे का मामला संज्ञान में आते ही उपकारा में रेड की गई। हालांकि, जेल से किसी तरह का आपतिजनक सामान नहीं मिला। जांच से पता चला कि कुछ बंदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट किया गया है। इसी खुन्नस में जेलर को टारगेट कर वीडियो बनाया गया। वायरल वीडियो की जांच से मामला स्पष्ट होगा।

  • न्यूज नालंदा – पटाखा दुकानों में एसडीओ-डीएसपी की छापेमारी से मचा हड़कंप …..

    दीपावली को लेकर शहर के हर चौक पर पटाखों की दुकानें सज गयी हैं। नियमों को ताक पर रख दुकानदार अपनी मनमानी कर रहे हैं। सुरक्षा मानकों का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। हद तो यह कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में एक नहीं दर्जनों दुकानें सजी हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए शनिवार की शाम में एसडीओ अभिषेक पलासिया, डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने शहर की कई पटाखा दुकानों में छापेमारी की।

    न्यूज नालंदा – पटाखा दुकानों में एसडीओ-डीएसपी की छापेमारी से मचा हड़कंप …..

  • देशभर में Bihar बेरोजगारी के मामले में छठे नंबर पर, CMIE ने जारी की रिपोर्ट..


    डेस्क : बेरोजगारी दर में बिहार इस साल 6 नंबर पर पाया गया है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनोमी (CMIE) ने अपने सितम्बर महीने की जो रिपोर्ट जारी कर दी है, उसमें बिहार 6ठे स्थान पर है। CMIE के जारी आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। यहां की बेरोजगारी दर 23.8 फीसदी रिकॉर्ड की गयी है

    CMIE के आंकड़ों में देश में सबसे अधिक बेरोजगारी दर राजस्थान में है, तो वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जम्मू-कश्मीर बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी दर की अगर बात करें तो यह 23.2 फीसदी है। वहीं 22.9 फीसदी बेरोजगारी दर के साथ हरियाणा तीसरे नंबर पर काबिज है। देश में इस मामले में चौथे स्थान पर त्रिपुरा बना हुआ है। जहां यह दर 17 फीसदी बताया गया है। वहीं 5 वे स्थान पर झारखंड है, जहां बेरोजगारी दर 12.2 फीसदी बताया गया है।

    CMIE बेरोजगारी पर आंकड़े जारी करने वाला सबसे विश्वसनीय प्रतिष्ठान माना जाता है। बेरोजगारी दर के आंकलन के लिए ये संस्था सरकारी स्रोतों से ही जानकारी जुटाती है। इसके ताजे आंकड़ों ने देश में एक बार फिर बेरोजगारी को लेकर बहस छिड़ गयी है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनोमी के आंकड़ों के आधार पर केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां भी तय कर दी जाती है। संस्था सरकारी स्रोतों से जानकारी लेने के अलावा अपने स्तर से हर माह नियमित सर्वे भी कराती है और वैज्ञानिक तरीके से उनका परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट जारी करती है।

    [rule_21]

  • न्यूज नालंदा – चकरसलपुर के समीप आर पी इंटरप्राइजेज ई रिक्शा और स्कूटी शो रूम की हुई शुरुआत……

    बिहारशरीफ के एनएच 20 पर चकरसलपुर के समीप आर पी इंटरप्राइजेज ई रिक्शा और स्कूटी शो रूम की शुरुआत की गयी । शो रूम का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार द्वारा किया गया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखकर विश्वसनीय कंपनी ग्रीव्स द्वारा टोटो और ई रिक्शा का निर्माण कराया गया है । जिससे पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ लोगों की सुविधाओं को भी ध्यान में रखा गया है । संचालक द्वारा इस शोरूम के माध्यम से लोगों को  ई-रिक्शा और स्कूटी उपलब्ध कराया जाएगा ।

    न्यूज नालंदा – चकरसलपुर के समीप आर पी इंटरप्राइजेज ई रिक्शा और स्कूटी शो रूम की हुई शुरुआत……

    इस मौके पर शोरूम के संचालक बाल्मीकि प्रसाद और जितेंद्र कुमार ने बताया कि हमारे यहां 47  हजार से स्कूटी और 1 लाख 80 हजार से ई-रिक्शा की मिलेगा | धनतेरस के मौके पर विशेष छूट दी जा रही है |