Category: Bihar

  • न्यूज नालंदा – शाह की इंट्री से नीतीश के गढ़ में भाजपा के सेंध की तैयारी…

    बिहार की सत्ता में साझेदारी के दौरान कानून-व्यवस्था को ऑल इज वेल बताने वाले भाजपा नेताओं का अब सुर बदला है। सत्ता से बेदखल होने के बाद पार्टी बौखलाई है। पार्टी के नेता अब सूबे में कानून-व्यवस्था की दुहाई देने में जुटे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने शुक्रवार को बिहारशरीफ पहुंचे। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के नालंदा आगमन की जानकारी दी।
    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज वे अपने पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर रहें हैं। दिसंबर महीना में बड़े स्तर पर बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होना है। बूथ अध्यक्षों के कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

    न्यूज नालंदा – शाह की इंट्री से नीतीश के गढ़ में भाजपा के सेंध की तैयारी…

  • न्यूज नालंदा – देर रात आया कॉल, हेलो का जवाब सुन परिवार पर गिरा दुखों का पहाड़…

    एकंगरसराय थाना क्षेत्र के शिवदत्त बिगहा गांव में गुरुवार की रात विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम दे पति व अन्य ससुराली परिवार फरार हो गया। मृतका मनीष कुमार कुमार की 22 वर्षीया पत्नी सविता देवी उर्फ संध्या है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

    न्यूज नालंदा – देर रात आया कॉल, हेलो का जवाब सुन परिवार पर गिरा दुखों का पहाड़…


    नूरसराय के रसुल्ला गांव निवासी मृतका के पिता सियाराम सिंह ने दामाद समेत तीन को अरोपित कर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप है। पिता ने बताय कि एक साल पहले बेटी की शादी की थी। दामाद को बाढ़ एनटीपीसी में नौकरी लगी। जिसके बाद वह पांच लाख रुपए की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की हत्या कर दी गई। रिश्तेदार ने कॉल कर पिता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

    थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पिता ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें दामाद समेत तीन को आरोपित किया है। सभी आरोपित फरार हैं।

  • न्यूज नालंदा – कर्तव्यनिष्ठा के लिए सदा याद किए जायेंगे एसडीओ कुमार अनुराग…

    सरमेरा प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को एसडीओ कुमार अनुराग को विदाई दी गयी। इसके पहले कर्मियों ने ढोल बाजे के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर बीडीओ राजीव कुमार ने कहा कि श्री अनुराग कुशल प्रशासक के तौर पर कर्मियों का हमेशा मार्गदर्शन देते रहे। उनके नेतृत्व में बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। अपनी कर्तव्यनिष्ठा के कारण नागरिकों को श्री अनुराग सदा याद रहेंगे। सीओ शिवनंदन सिंह ने कहा उनके सहयोग के कारण ही यहां विकास की गति तेज रही।

    न्यूज नालंदा – कर्तव्यनिष्ठा के लिए सदा याद किए जायेंगे एसडीओ कुमार अनुराग…

  • CM नीतीश फिर मारेंगे पलटी – Prashant Kishor ने बताया BJP से हो रही है बात..


    Prashant Kishor : राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर PK इन दिनों बिहार में जन सुराज यात्रा पर हैं। इस दौरान वो लगातार बिहार सरकार पर हमलावर हो रहे हैं। PK ने बुधवार एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने यह दावा किया है कि नीतीश कुमार BJP के संपर्क में हैं और वो फिर से BJP से हाथ मिलाएं तो हैरानी वाली बात नहीं होगी

    बिहार में जन सुराज यात्रा के जरिए राजनीतिक जमीन खोज रहे प्रशांत किशोर PK ने दावा किया है कि नीतीश कुमार लगातार BJP के संपर्क में हैं। अगर स्थिति की मांग होती है तो वह फिर से पार्टी के साथ गठजोड़ कर सकते हैं। प्रशांत किशोर का कहना है कि नीतीश कुमार ने JDU से राज्यसभा सदस्य और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के माध्यम से BJP के साथ संचार की एक लाइन खुली रखी है।

    उन्होंने कहा कि हरिवंश को इस कारण से अपने राज्यसभा पद से इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा गया है, भले ही JDU ने भाजपा से नाता तोड़ लिया हो। उन्होंने कहा, “लोगों को यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि जब भी ऐसी परिस्थितियां आती हैं, तो वह BJPमें वापस जा सकते हैं और इसके साथ काम कर सकते हैं।

    [rule_21]

  • पटना हाई कोर्ट ने दी एकता कपूर और शोभा कपूर को राहत, अब नहीं होगी गिरफ्तारी


    डेस्क : XXX वेब सीरीज मामले में प्रोड्यूसर एकता कपूर को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। एकता और शोभा कपूर के खिलाफ फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं होगी। गिरफ्तारी से उन्हें फौरन राहत मिली है। शिकायतकर्ता को भी अदालत ने नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। दिसंबर में मामले की अगली सुनवाई होगी। तब तक एकता कपूर को बेगूसराय कोर्ट में जाने की जरूरत नहीं है।

    दरअसल, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखी जाने वाली ट्रिपल एक्स वेब सीरीज के कंटेंट को लेकर काफी विवाद हुआ। एकता कपूर के खिलाफ बिहार के बेगूसराय में एक पूर्व सैनिक ने केस किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सैनिक की पत्नी को लेकर XXX वेब सीरीज के एक एपिसोड में दुर्भावनापूर्वक सीन दिखाए गए, जिससे पूरी सैनिक कम्युनिटी की भावनाएं आहत हुई हैं।

    पिछले महीने बेगूसराय कोर्ट ने एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया। टीवी प्रोड्यूसर पर इसके बाद गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। हाईकोर्ट में एकता और शोभा कपूर की ओर से निचली अदालत के वारंट के खिलाफ अपील की गई। जहां से उन्हें अब कुछ समय के लिए राहत मिल गई है।

    [rule_21]

  • न्यूज नालंदा – हत्या के बाद बदमाशों ने किया पुलिस जांच को गुमराह का प्रयास, जानें वारदात…

    एकंगरसराय थाना क्षेत्र के ओरियावां गांव में मंगलवार की रात बदमाशों ने युवक की गला हत्या कर दी। घटना के बाद शव को पेड़ के सहारे, गमछा से फंदा बना खड़ा कर दिया। मृतक का मुड़ा घुटना भूमि पर था। जिससे बदमाशों का पुलिस जांच को गुमराह करने की मंशा विफल हो गई। अल सुबह ग्रामीण शौच के लिए बगीचा गए तो उनकी नजर शव पर गई। तब हत्या का खुलासा हुआ। मृतक अभिचरण पासवान का 26 वर्षीय पुत्र निर्मल कुमार भारती उर्फ जिला है।

    न्यूज नालंदा – हत्या के बाद बदमाशों ने किया पुलिस जांच को गुमराह का प्रयास, जानें वारदात…

    चाचा बाल मिश्री पासवान ने बताया कि निर्मल रात करीब दस बजे घर में था। इसके बाद वह देवीस्थान के समीप जुआ खेल रहा था। जहां पहुंचकर उन्होंने फटकार लगाई। इसके बाद वह किसी से मिलने चला गया। अगली सुबह उसकी लाश मिली। परिवार हत्या का आरोप लगा रहा है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। लिखित शिकिायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पीएम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

  • न्यूज नालंदा – हथियार छीना-झपटी में दबा ट्रिगर, गोली से युवक जख्मी; जानें आरोपी का हश्र…

    एकंगरसराय थाना क्षेत्र के बांके बिगहा गांव में घरेलू विवाद में हथियार की छीना-झपटी में ट्रिगर दब गया। जिससे गोली चलने से युवक जख्मी हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ उसकी जमकर धुनाई कर दी। मारपीट के बाद बदमाश को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

    न्यूज नालंदा – हथियार छीना-झपटी में दबा ट्रिगर, गोली से युवक जख्मी; जानें आरोपी का हश्र…

    ग्रामीणों ने बताया कि भूषण चचेरी साली के घर सुलह करने आया था। ससुराली परिवार महिला की पिटाई करते थे। उसी दौरान घटना हुई। गोली लगने के बाद परिवार ने आरोपी की बेरहमी से पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गोली से जख्मी को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। पिटाई से जख्मी आरोपी का पुलिस हिरासत में सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। किसी भी पक्ष ने केस का आवेदन नहीं दिया है। घटना में इस्तेमाल एक कट्‌टा, दो कारतूस और तीन खोखा मौके से बरामद हुआ है।

  • बिहार के एक और शहर से जल्द शुरू होने वाली है घरेलू उड़ानें,जाने कब से होगी स्टार्ट


    डेस्क : बिहार के दूसरे शहर से घरेलू उड़ानें शुरू करने की कवायद तेज कर दी गई है। नेपाल की सीमा से सटे सुपौल जिले के वीरपुर हवाई अड्डे को जल्द ही चालू कर दिया जाएगा। बेगूसराय बीएमपी कमांडेंट मनोज कुमार, दरभंगा बीएमपी कमांडेंट रवि रंजन के साथ एसडीएम कुमार सत्येंद्र यादव ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। सोमवार को अधिकारियों ने 1.6 किमी रनवे का शुरू से अंत तक सर्वे किया।

    हवाईअड्डा प्राधिकरण द्वारा हवाई क्षेत्र में बने लाउंज में अधिकारियों ने मुलाकात की और हवाईअड्डे से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि एयरपोर्ट से घरेलू उड़ान की संभावना को देखते हुए चार-पांच जगहों का सर्वे किया जाना था। इसमें वीरपुर एयरपोर्ट को भी सर्वे के दायरे में रखा गया था। जानकारी के अनुसार पूर्व में सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और दरभंगा के हवाई अड्डों का अधिकारियों द्वारा सर्वेक्षण किया गया था, लेकिन अधिकारियों ने वीरपुर हवाई अड्डे की स्थिति को अच्छा बताया।

    बता दें कि वीरपुर हवाई अड्डे का निर्माण कोसी योजना की स्थापना अवधि के दौरान किया गया था। अब इस एयरपोर्ट को अथॉरिटी को सौंप दिया गया है। तीन साल पहले वीरपुर एयरपोर्ट को डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए चुना गया था। देश के विभिन्न प्रांतों के कुल 24 हवाई अड्डों को घरेलू उड़ान के लिए चुना गया था। इसमें वीरपुर एयरपोर्ट भी शामिल है।

    [rule_21]

  • न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में डूबकर दो की मौत, जानें घटना…

    अस्थावां थाना अंतर्गत नोआवां गांव स्थित तालाब में मछली पकड़ रहे अधेड़ की बुधवार को डूबकर मौत हो गई। मृतक उगावां गांव निवासी स्व. तेतर महतो के 47 वर्षीय पुत्र रामू प्रसाद हैं।
    सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। परिवार ने बताया कि अधेड़ मछली पकड़ रहे थे। उसी दौरान तालाब में डूबकर उनकी जान चली गई। शाम में तालाब में शव उपलाने पर मौत का पता चला। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

    न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में डूबकर दो की मौत, जानें घटना…

  • बिहारी ब्रेन का कमाल – ढूंढ निकाला 2 क्षुद्र ग्रह, अब NASA भी कर रहे है सलाम..


    डेस्क : बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले श्रेयश ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसकी तारीफ कितनी भी की जाए कम ही होगी। बिहार के लाल ने दो क्षुद्रग्रह की खोज की है। श्रेयश की इस खोज की प्रशंसा खुद नासा ने की है। औरंगाबाद जिला मुख्यालय के सत्येंद्र नगर मोहल्ले के निवासी श्रेयश इस समय अपनी खोज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आपको बता दें श्रेयश की इस खोज के बाद नासा ने उन ग्रहों का नाम श्रेयश के नाम पर रख दिया। जिसके बाद इस उपलब्धि के बाद श्रेयश के घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

    नासा ने किया सम्मानित :

    नासा ने किया सम्मानित : औरंगाबाद के रहने वाले श्रेयस के माता पिता पेशे से शिक्षक हैं। जिसके बाद श्रेयश की इस उपलब्धि की श्रेष्ठता और बढ़ जाती है। अपनी प्रतिभा से निश्चित रूप से श्रेयश ने इतिहास रचा है। उसने सौरमंडल के दो क्षुद्र ग्रहों की खोज की है। इस खोज के बाद नासा ने खुद श्रेयश से संपर्क किया। जिसके बाद दोनों ग्रहों का नाम श्रेयश के नाम पर SBC 2331 और SBC 3117 रखा गया है।

    टीम को दिया श्रेय :

    टीम को दिया श्रेय : श्रेयश ने बताया की ये उपलब्धि भरा काम उसने टीम वर्क में किया है। उसकी टीम में 3 मेंबर हैं, हर्ष आलोक, ओजस लुटरेजा और वो खुद। टीम मेंबर्स ने मिलकर कुल 7 क्षुद्र ग्रहों की खोज की है। श्रेयश ने बताया की नासा हमेशा ही ऐसे प्रोग्राम आयोजित करती है जिसमें अंतरिक्ष के बारे में रुचि रखने वाले लोगों को शामिल किया है।

    इसमें शामिल होने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होता है फिर परीक्षाएं भी देनी होती है। फिर नासा 4 इमेज देती है, उन प्राप्त तस्वीरों को 24 घंटों के भीतर जांचना होता है। श्रेयश ने बताया की इस जांच के लिए अलग तरह का एप भी नासा देती है। इसे एस्ट्रोनॉमिका के नाम से जाना जाता है। इस एप का इस्तेमाल करके क्षुद्र ग्रह नासा की वेबसाइट पर अपलोड करना होता है।

    तीन साल की थी मेहनत :

    तीन साल की थी मेहनत : इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय, श्रेयश ने अपने टीम मेंबर्स को दिया है। अपने सहयोगी ओजस लुटरेजा को श्रेयश ने खास धन्यवाद दिया है। ओजस ने काफी जल्दी 4 क्षुद्र ग्रह खोजे हैं। अपने ग्रहों के बारे में श्रेयश ने बताया की नासा उनके द्वारा खोजे गए ग्रहों को लगातार 3 साल तक ट्रैक करेगी। यदि 3 साल बाद भी वो ग्रह एक्टिव रहते हैं तो एक सर्टिफिकेट जारी होगा जिसके बाद नासा में जाने की संभावना बढ़ जायेगी।आपको बता दें अब दिल्ली में रहकर श्रेयश इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा और साथ ही अंतरिक्ष से जुड़े गतिविधियों पर भी नजर रख रहा है।

    [rule_21]