Category: Bihar

  • न्यूज नालंदा – दोस्तों की करतूत जान रह जायेगें हैरान , युवक को पार्टी के बहाने बुला किया …

    लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर बिग बाजार के समीप से शुक्रवार को एक युवक को दोस्तों ने पार्टी देने के बहाने बुलाकर फिरौती के लिए अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद युवक के माता-पिता से 2 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। फिरौती नहीं देने पर जान मारने की धमकी मिल रही थी। शुरू में परिजन ने मजाक समझा बार-बार फोन आने पर पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद लहेरी थाना पुलिस ने देवधा गाँव मे छापेमारी कर युवक को बरामद करते हुए मौके से तीन बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

    न्यूज नालंदा – दोस्तों की करतूत जान रह जायेगें हैरान , युवक को पार्टी के बहाने बुला किया …

  • न्यूज नालंदा – मोबाइल नंबर नहीं देने पर स्कूली छात्रा के साथ किया …

    बेना थाना अंतर्गत बाजार इलाके में शनिवार को स्कूल से घर लौट रही 9वीं कक्षा की छात्रा ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित सिंटू यादव को गिरफ्तार कर ली। बदमाश पर पोस्को एक्ट की सुसंगत धारा के तहत केस दर्ज कर, उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।

    न्यूज नालंदा – मोबाइल नंबर नहीं देने पर स्कूली छात्रा के साथ किया …

  • न्यूज नालंदा – अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल पर पुलिस की कार्रवाई से शहर में चर्चा , लोगों ने कहा ….

    अनुमंडल न्यायालय के आदेश पर दंडाधिकारी व नगर थाना की पुलिस शनिवार को अवरूद्ध रास्ता को सुचारू कराने बारादरी पहुंची। जहां अधिकारियों की कार्यवाही का विरोध करते हुए दूसरे पक्ष ने जमकर हंगामा किया। पुलिस हंगामा करने वालाें को घसीट-घसीटकर थाने ले गई।
    तैनात दंडाधिकारी सह सीओ धर्मेंद्र पंडित के नेतृत्व में बिहार थाना की पुलिस शनिवार को अनुमंडल दंडाधिकारी बिहारशरीफ के न्यायालय के वाद संख्या 682 (एमपी)/2014 के आदेश का अनुपालन कराने पहुँची थी। कुमारी अनिता रानी ने वाद दायर किया था। जिसमें बताया गया था कि रास्ता अवरूद्ध किए जाने के कारण उनके सुखभोगाधिकार का हनन हो रहा है। अर्जुन यादव पर रास्ता अवरूद्ध करने का आरोप था। न्यायालय के आदेश के आलोक में दंडाधिकारी व थानाध्यक्ष मार्ग को सुचारू कराने पहुंचे थे।

    न्यूज नालंदा – अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल पर पुलिस की कार्रवाई से शहर में चर्चा , लोगों ने कहा ….

  • बिहार के युवाओं को स्केल मॉडल ट्रैक्टर गिफ्ट कर रहे Anand Mahindra, जानिए – क्या है वजह..


    डेस्क : उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने बीते दिन अपने प्रशंसकों से सवाल पूछते हुए सही जवाब देने वालों को महिंद्रा ट्रैक्टर का एक स्केल मॉडल उपहार में देने का वादा किया। अब वह अपना वादा पूरा कर रहा है और सही जवाब देने वाले बिहार के मयंक शेखर और शिवन्ना (दो पंखे) को तोहफे के तौर पर ट्रैक्टर का स्केल मॉडल भेज रहा है।

    उन्होंने कहा कि कई लोगों ने सही उत्तर दिए हैं लेकिन इन दोनों के उत्तरों में केवल 0.1 सेकंड का अंतर है,तो दोनों को उपहार मिलेगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने बीते दिन ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि महिंद्रा ट्रैक्टरों पर सवार कुछ लोगों की एक छोटी सी क्लिप थी। इसके साथ दो तस्वीरें थीं जिनमें महिंद्रा के अर्जुन नोवो ट्रैक्टर का प्रचार विज्ञापन महिंद्रा ट्रैक्टर का एक छोटा मॉडल था। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट में लोगों से पूछा था कि यह क्लिप किस देश की है।

    आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए गए वीडियो क्लिप में एक परेड या झांकी दिखाई दे रही थी। आनंद महिंद्रा ने एक नया ट्वीट कर दो विजेताओं के नामों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दोनों ट्विटर यूजर्स ने सही जवाब दिया है, इसलिए वह महिंद्रा ट्रैक्टर का स्केल मॉडल उन दोनों को वादे के मुताबिक भेजेंगे।

    आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया कि क्लिप में दिख रहे झंडे को लेकर ज्यादातर लोग भ्रमित थे। उन्होंने कहा कि क्लिप में देखा गया दृश्य ब्राजील के शहर डॉस एर्मोस में एक उत्सव के उत्सव का है, और इसमें देखे गए ट्रैक्टर में जर्मन बसने वाले सवार हैं और उनका ट्रैक्टर विभिन्न वस्तुओं से भरा हुआ है और इसका झंडा भी है जर्मनी। इस झंडे की वजह से ज्यादातर लोगों ने क्लिप को जर्मनी समझ लिया।

    [rule_21]

  • बिहार में 1097 करोड़ की लागत से 11 सड़कें होंगी टू लेन, जानें – पूरा रूट


    डेस्क : बिहार में 11 सड़कों को चौड़ा करने के साथ ही पुल का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों के चौड़ीकरण पर दो वित्तीय वर्षों में केंद्रीय अवसंरचना कोष के तहत 1097.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क निर्माण विभाग ने प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए आगामी वित्तीय वर्ष तक इन सड़कों को दो लेन करने का निर्णय लिया है। इस प्रस्ताव पर लोक वित्त समिति की सहमति से राज्य मंत्रिमंडल से भी मंजूरी मिल गई है।

    इस बीच सीवान जिले के मैरवा-दरौली बाईपास से यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। मैरवा-दरौली बाइपास से आने-जाने में हो रही परेशानी से लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी। मैरवा से सीवान के दरौली तक 20 किमी लंबे बाइपास रोड को चौड़ीकरण योजना में शामिल किया गया है।

    सीवान के मारवा-दरौली बाइपास रोड को चौड़ा करने की लंबे समय से मांग थी। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर टू लेन बनाने की मांग की। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क निर्माण विभाग के डीएम, सांसद, विधायक और यहां तक ​​कि कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन भी दिया था। सांसद और विधायक ने सड़क चौड़ीकरण को लेकर सदन में मामला भी उठाया था। वहीं लंबे समय के बाद लोगों की मेहनत रंग लाई और अब विभाग ने बायपास रोड को टू लेन बनाने की मंजूरी दे दी है। इस सड़क पर रोजाना हजारों वाहन दौड़ते हैं।

    1097.50 करोड़ की राशि से 11 सड़कों का होगा चौड़ीकरण

    1097.50 करोड़ की राशि से 11 सड़कों का होगा चौड़ीकरण : सड़क निर्माण विभाग ने बिहार के आठ जिलों में 120 किलोमीटर लंबी सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माण कार्य को शुरू करने का निर्णय लिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, राज्य के आठ जिलों में 11 सड़कों और एक पुल का निर्माण किया जाना है, जिसमें सीवान के अलावा छपरा, गया, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, मधुबनी, बक्सर और पटना जिलों में सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों के चौड़ीकरण पर सेंट्रल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत 1097.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    [rule_21]

  • CM Nitish की कड़ी प्रतिज्ञा- ‘अब जीवन भर BJP के साथ नहीं जाएंगे…


    CM Nitish : एक इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करने समस्तीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish) ने BJP के खिलाफ जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री नीतीश (CM Nitish) ने कहा कि BJP के लोग अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। महागठबंधन का साथ छोड़कर उनके साथ चले गए थे लेकिन अब वापस लौट आए हैं।

    उन्होंने कहा कि BJP सिर्फ समाज में झगड़ा लगाने का काम कर रही है उसे देश के विकास से कोई लेना देना नहीं है। नीतीश ने खुले मंच से ये एलान कर दिया कि अब वे जीवन में कभी भी BJP के साथ नहीं जाएंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish) ने कहा कि BJP वाले चाहते हैं कि किसी तरह से झगड़ा इतना बढ़ जाए कि सब लोग परेशान हो जाएं। मेरे बारे में आजकल BJP वाला सब तरह तरह का बात बोलते रहता है।

    BJP के लोग भूल गए हैं कि जब साथ में थे तो 1998 में अटल बिहारी बाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बने थे। उस समय अटल बिहारी बाजपेयी ने केंद्र की सरकार में मुझे मंत्री बनाया था। उस समय केंद्र सरकार ने तीन-तीन विभागों का जिम्मा मुझर सौंपा था। लालकृष्ण आडवाणी हो चाहें मुरली मनोहर जोशी सभी ने देश के विकास के लिए बहुत काम किया लेकिन आज जो लोग केंद्र में बैठे हैं विकास से उनको अब कोई मतलब नहीं रह गया है।

    [rule_21]

  • न्यूज नालंदा – सालूगंज में ढाय ढाय ,गोली मार कर महिला की हत्या , जानें कारण 

    बिहार थाना क्षेत्र के सालूगंज मोहल्ला में शुक्रवार की देर शाम बदमाशों ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। मृतका मो. मन्नू की 36 वर्षीया पत्नी शाहजादी खातून है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए ले गई।

    न्यूज नालंदा – सालूगंज में ढाय ढाय ,गोली मार कर महिला की हत्या , जानें कारण 

    थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। परिजन घटना का कारण शौचालय टंकी ढंकने का विवाद बता रहे हैं। एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। जांचोपरांत मामला स्पष्ट होगा।

  • न्यूज नालंदा – लौंडा डांस के दौरान साधी दुश्मनी, अधेड़ को मार दी गोली…

    मानपुर थाना अंतर्गत गोंगड़ीपर गांव में गुरुवार की रात लौंडा डांस के दौरान बदमाशों ने दुश्मनी साधते हुए रोड़ेबाजी व गोलीबारी कर दी। उसी दौरान छत से बच्चों को नीचे उतार रहे, अधेड़ को गोली लग गई। परिजन जख्मी 50 वर्षीय भीम यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद, बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया।

    न्यूज नालंदा – लौंडा डांस के दौरान साधी दुश्मनी, अधेड़ को मार दी गोली…

  • न्यूज नालंदा – बुजुर्ग की मौत के बाद भैंस से कुचलवाकर मारने की चर्चा …

    बिहार थाना अंतर्गत पहाड़पुर निवासी 70 वर्षीय रघनंदन प्रसाद की मौत हो गई। परिजन मौत का कारण सड़क दुर्घटना बता रहे हैं। जबकि, मोहल्लेवासी भैंस से कुचलवाकर हत्या की चर्चा कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

    न्यूज नालंदा – बुजुर्ग की मौत के बाद भैंस से कुचलवाकर मारने की चर्चा …

    थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि परिजन सड़क दुर्घटना में मौत बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पीएम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

  • न्यूज नालंदा – 5 घंटे तक पड़ी रही लाश , हंगामा के बाद हुआ पोस्टमार्टम, जानें कारण …

    हिलसा थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में गुरुवार की रात कमरे में फांसी लगाकर युवक ने जान दे दी। शुक्रवार की सुबह परिजनों की नजर शव पर गई तो घटना का खुलासा हुआ। मृतक रामप्रवेश राम का 28 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार है। युवक पत्नी व बेटी के साथ कमरे में सोया था। चर्चा है कि रात में पत्नी से झगड़ा होने के बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

    न्यूज नालंदा – 5 घंटे तक पड़ी रही लाश , हंगामा के बाद हुआ पोस्टमार्टम, जानें कारण …

    परिजनों ने बताया कि युवक कमरे में पत्नी व छह माह की बेटी के साथ सो रहा था। अगली सुबह परिजनों ने कमरे में फंदे पर लटकी उसकी लाश देखी। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। चर्चा है कि पत्नी से झगड़ा के बाद आक्रोशित हो युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष गुलाम सरबर ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जबकि सिविल सर्जन ने बताया कि पोस्टमार्टम का कागजात को पुलिस द्वारा सही तरह से नहीं भरा गया था | इस कारण देरी हुई उनके संज्ञान में मामला आते ही तुंरत पोस्टमार्टम की प्रकिया पूरी कर ली गयी |