Category: Bihar

  • न्यूज नालंदा – एसपी ने थानों का किया निरीक्षण, जानें फरमान…

    दीवाली और छठ को शांतिपूर्ण व सौहार्द के माहौल में सम्पन्न कराने के प्रयास में पुलिस जुटी है। एसपी अशोक मिश्रा इसी के मद्देनजर शुक्रवार को सोहसराय, लहेरी और दीपनगर थाना का निरीक्षण किया।

    न्यूज नालंदा – एसपी ने थानों का किया निरीक्षण, जानें फरमान…

    व्रर्तियों को घाट पर परेशानी न हो। इस कारण थाना क्षेत्र के छठ घाटाें को संबंधित पदाधिकारी के सहयोग से दुरुस्त करने को कहा गया है। इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर प्रकाश लाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

  • न्यूज नालंदा – चांद का दीदार कर सुहागिनों ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत ….

    न्यूज नालंदा – चांद का दीदार कर सुहागिनों ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत ….

  • न्यूज नालंदा –  दूसरे दिन हंगामें के बाद नामांकन पर लगी रोक , जानें मामला ….

    नालंदा कॉलेज में बीएड स्पॉट नामांकन में धांधली का आरोप लगा दूसरे दिन भी छात्रों ने नालंदा कॉलेज में ताला जड़कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इसके पूर्व प्रशासन भवन और बीएड विभाग में ताला लटका दिया गया। दिन भर गहमा गहमी के बाद वीसी के आदेश के बाद फिलहाल नामांकन पर रोक लगा दिया गया |

    न्यूज नालंदा –  दूसरे दिन हंगामें के बाद नामांकन पर लगी रोक , जानें मामला ….

    प्राचार्य प्रो. डॉ. रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि कि बीएड में नामांकन विश्वविद्यालय के गाइडलाइन के अनुसार ली गयी है। इसमें किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। यहां सभी सीटें भर चुकी है। फिलहाल आदेश के बाद नामांकन पर रोक लगा दिया गया है | मौके पर प्रदर्शन में बलवीर कुमार ,सन्नी पटेल, गौरव, सतीश, संजीत कुमार, आदित्य कुमार, अंजनीकांत बंसल, संजीत यादव व अन्य शामिल थे।

  • न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में भिड़ंत, मारपीट व फायरिंग…

    रहुई थाना अंतर्गत निजांय गांव में पंचायती के दौरान छेड़खानी के आरोपियों ने मारपीट करते हुए फायरिंग कर दहशत फैला दी। मारपीट में तीन लोग जख्मी हुए। जख्मी सुनील पासवान, धुरी पासवान और अशोक पासवान का इलाज अस्पताल में कराया गया। पीड़ित ने चार बदमाशों को आरोपित कर घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में भिड़ंत, मारपीट व फायरिंग…

    इसी तरह खुदागंज थाना क्षेत्र के अर्जुन सेरथुआ सराय गांव गुरुवार को भूमि-विवाद में दो पक्षों में मारपीट व गोलीबारी की गई। घटना की सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्षों ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मारपीट में दर्जनभर लोग जख्मी हुए।

    गांव के लोगों ने बताया कि भारती और रीना देवी के बीच भूमि विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्ष के लोग विवादित भूमि पर दावा कर रहे थे। इसी कारण विवाद हो गया। मारपीट व रोड़ेबाजी के बाद दोनों ओर से गोलीबारी की जाने लगी। मारपीट में जख्मी हुए लोगों में भारती देवी, रेणु देवी, चंदन पांडेय, अजय पांडेय, रीना देवी, लक्ष्मण पाल, लाला पाल, सुरेश पाल, राम पाल समेत अन्य शामिल हैं।
    थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि दोनों पक्ष विवादित भूमि पर दावा कर रहा था। इसी कारण भिड़ंत हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

  • न्यूज नालंदा – दो की गई जान, अधेड़ की मौत हो हत्या बता आगजनी कर हंगामा…

    हिलसा थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के पास स्कॉर्पियो की टक्कर अधेड़ की मौत हो गई। मृतक पूनाडीह गांव निवासी बुन्देल प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार सिंह हैं। गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने घटना को सुनियोजित तरीके से हत्या बता, हंगामा करने लगें। हिलसा-एकंगरसराय मार्ग पर भीड़ आगजनी करते हुए लाश रख हंगामा कर रही थी। लोग हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने और मुआवजा की मांग कर रहे थे। सूचना पर एसडीओ सुधीर कुमार, सीओ सोनू कुमार सिंह, थानाध्यक्ष गुलाम सरबर दलबल के साथ पहुंच गए।

    न्यूज नालंदा – दो की गई जान, अधेड़ की मौत हो हत्या बता आगजनी कर हंगामा…

    इसी तरह नूरसराय थाना अंतर्गत रसलपुर गांव के पास बुधवार की शाम ऑटो की टक्कर से बाइक सवार बच्चे की मौत हो गई। जबकि, दो लोग जख्मी हो गए। मृतक नूरसराय के दुरुआरा गांव निवासी संतोष रविदास का 12 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार है। अपने परिजनों के साथ बच्चा एकंगरसराय से गांव लौट रहा था। उसी दौरान घटना हुई। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि ऑटो जब्त कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

  • गर्व! एक साथ 3 भाई-बहनों ने बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में मारी बाजी, परिजनों में हर्ष का माहौल..


    डेस्क : हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग ने 31वीं न्यायिक सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया था। जिसमें 214 उम्मीदवार सफल रहे। परिणाम आते ही बड़ी संख्या में छात्रों ने राहत की सांस ली है। अनेक छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है और अपने परिवार को गर्व महसूस कराया है।

    इसी परीक्षा के परिणाम में ऐसी खबर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, एक ही परिवार के के तीन भाई-बहनों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस खबर के चर्चे केवल सोशल मीडिया पर ही नहीं आस-पास के इलाकों में भी हो रही है।

    इन लोगों ने हासिल की सफलता :

    इन लोगों ने हासिल की सफलता : बिहार के दरभंगा जिले की दो सगी बहन कुमारी शिप्रा और नेहा कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई 31वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम में सफल हुई हैं। इनके अलावा उनके चचेरे भाई अनंत कुमार ने भी इस परीक्षा में सफलता हासिल की है।

    बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले एक परिवार के तीनों भाई बहनों ने चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से LLM की पढ़ाई की है। कुमारी शिप्रा और नेहा कुमारी के पिता दरभंगा में पुलिस इंस्पेक्टर पद से रिटायर्ड हैं। वहीं, अनंत के पिता शिक्षक हैं

    चाचा से मिली प्रेरणा :

    चाचा से मिली प्रेरणा : मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इन तीनों उम्मीदवारों की प्रेरणा उनके चाचा थी। इनके चाचा उदय लाल देव पेशे से वकील हैं और दरभंगा कोर्ट में वकालत करते हैं। इन तीनों सफल उम्मीदवारों को न्यायिक सेवा परीक्षा के बारे में जानकारी उन्हीं से मिली थी। इसके अलावा परीक्षा को लेकर वो ही इन्हें टिप्स भी दिया करते थे। इनकी सफलता के बाद से ही पूरे क्षेत्र में इनके चर्चे हो रहे हैं।

    [rule_21]

  • न्यूज नालंदा – युवक का हथियार लिए फोटो वायरल, तलाश में जुटी पुलिस…

    बिंद थाना इलाके के जखौर गांव निवासी एक बदमाश को हथियार लिए फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बदमाश कई तरह के हथियारों का प्रदर्शन कर रहा है। हथियार प्रदर्शन करने वाला बदमाश जखौर निवासी शुत्रध्न ढाढ़ी का पुत्र गोपाल कुमार बताया जा रहा है। युवक पर पूर्व से कई केस दर्ज है। पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश रही है।

    न्यूज नालंदा – युवक का हथियार लिए फोटो वायरल, तलाश में जुटी पुलिस…

  • न्यूज नालंदा – बदमाश सक्रिय, बुजुर्ग को लगाया 40 हजार का चूना…

    बिहार थाना क्षेत्र के खंदक मोड़ के पास स्थित पीएनबी के एटीएम कैफे से बदमाश ने बुजुर्ग का कार्ड बदलकर खाते से 40 हजार की निकासी कर ली। पीड़ित पटना के अनिसाबाद निवासी बुजुर्ग प्रमोद कुमार चौधरी ने घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है।

    न्यूज नालंदा – बदमाश सक्रिय, बुजुर्ग को लगाया 40 हजार का चूना…

  • न्यूज नालंदा – मार्केटिंग करने आए नवादा व्यवसायी की मौत, जानें घटना

    नवादा जिला के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के खपुरा गांव निवसी स्व. कमलदेव सिंह 49 वर्षीय व्यवसायी पुत्र उदय सिंह की बुधवार को दीपनगर थाना इलाके में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। व्यवसायी मार्केटिंग कर बाइक से लौट रहे थे। उसी दौरान बिजवनपर गांव के समीप ट्रक से कुचलकर उनकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

    न्यूज नालंदा – मार्केटिंग करने आए नवादा व्यवसायी की मौत, जानें घटना

    थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

  • न्यूज नालंदा – इस साल करवा चौथ में बन रहा है दुर्लभ योग, जानें विधि ….

    करवा चौथ का पावन त्योहार 13 अक्टूबर दिन गुरुवार को है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ दिन एक साथ कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इसबार करवा चौथ व्रत के दिन की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग से हो रही है। साथ ही इस दिन शुक्र और बुध के एक ही राशि कन्‍या में रहने से लक्ष्मी नारायण योग बना रहा है। वहीं बुध और सूर्य भी एक ही राशि में रहकर बुधादित्‍य योग बना रहे हैं। जबकि शनि स्‍वराशि मकर और गुरु स्‍वराशि मीन में रहेंगे। साथ ही चंद्रमा अपनी उच्‍च राशि वृषभ में रहेंगे। कुल मिलाकर ये सभी ग्रह मिलकर बेहद शुभ स्थितियां बना रहे हैं। लिहाजा ऐसी शुभ स्थिति में की गई पूजा-पाठ पति-पत्‍नी के लिए सौभाग्‍य लाएगी।

    न्यूज नालंदा – इस साल करवा चौथ में बन रहा है दुर्लभ योग, जानें विधि ….

    करवा चौथ की पूजा कैसे करें :-