Category: Bihar

  • न्यूज नालंदा – आधा दर्जन की गई जान, हाइवा से कुचलकर एक साथ दो की मौत…

    जिले के अलग-अलग थाना इलाके में बीते 24 घंटे के दौरान आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। बिंद में हाइवा से कुचलकर एक साथ दो युवकों की जान गई। संबंधित थाना पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा, उसे परिजनों के हवाले कर दिया।

    न्यूज नालंदा – आधा दर्जन की गई जान, हाइवा से कुचलकर एक साथ दो की मौत…

    भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के खाजेएतबारसराय गांव में शनिवार को खंधा में घास काट रहे किसान की करंट से मौत हो गई। मृतक परमेश्वर गोप के 40 वर्षीय पुत्र अजय गोप हैं। किसान पशुओं के चारा के लिए खंधा में घास काट रहे थे। उसी दौरान पूर्व से गिरे बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आकर करंट से उनकी मौत हो गई।

    मौत नं. 02

    छबिलापुर थाना अंतर्गत पथरौरा गांव में रविवार की सुबह करंट से महिला की जान चली गई। मृतका इंदर चौधरी की पत्नी रश्मि देवी हैं। महिला खेत में घास काट रही थी। उसी दौरान पूर्व से गिरे बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आकर करंट से उनकी मौत हो गई।

    मौत नं. 03

    नूरसराय थाना क्षेत्र के मनारा गांव में शनिवार को सर्पदंश से मजदूर की मौत हो गई। मृतक छोटे लाल मांझी हैं। अधेड़ गांव के समीप मजदूरी कर रहे थे। उसी दौरान वह सर्पदंश का शिकार हो गए। परिजन अधेड़ को चिंताजक हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां उनकी मौत हो गई।

    मौत नं. 4-5

  • न्यूज नालंदा – डीएसपी की अनोखी पहल, शिविर लगाकर हुई खाकी के स्वास्थ्य की जांच… …..

    सदर डीएसपी कार्यालय के पास रविवार को मेडिकल कैम्प लगाया गया। डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी की उपस्थिति में कैम्प में पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गयी। दवाईयों का वितरण किया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिये गये।
    डॉ. अमरेन्द्र कुमार, डॉ. आदिल अहमद खान, डॉ. कुमार गौरव व डॉ. सुमन भारती ने लोगों की जांच की। 105 लोगों की निशुल्क चिकित्सा की गयी, साथ ही अन्य जांच किये गये। उसके बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को स्वस्थ रहने के गुर बताते हुए उचित खानपान की सलाह दी गयी।

    न्यूज नालंदा – डीएसपी की अनोखी पहल, शिविर लगाकर हुई खाकी के स्वास्थ्य की जांच… …..

  • Bihar के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दी जा रही छात्रवृति, जानें – कैसे करे अप्लाई..


    डेस्क : बिहार में छात्र छात्राओं को अच्छी उच्च शिक्षा दी जाने के लिए स्कॉलरशिप की शुरुवात की गई है। इसके जरिए छात्रों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो उसके लिए आर्थिक सहायता और स्कॉलरशिप दी जाती है। इस योजना का लाभ उन छात्र छात्राओं को मिलेगा जो आर्थिक स्थिति के कारण पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं।

    इस छात्रवृति योजना यानी स्कॉलरशिप के अंतर्गत करीब 200 से अधिक कॉलेज और 80 से अधिक कोर्स उपलब्ध हैं। जिसमें अपनी इच्छानुसार विद्यार्थी एडमिशन करवा सकते हैं और कोर्स पूरा कर सकते है। इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी हम इस रिपोर्ट में साझा कर रहे हैं।

    ये हैं योजना के पात्र

    ये हैं योजना के पात्र

    ये होंगे ज़रूरी दस्तावेज

    ये होंगे ज़रूरी दस्तावेज

    कैसे करें आवेदन

    कैसे करें आवेदन

    [rule_21]

  • न्यूज नालंदा – युवती समेत तीन की गई जान, जानें घटना…

    नालंदा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम, सैर करने निकले युवक की ई रिक्शा की टक्कर से मौत हो गई। जबकि, उसका दो दोस्त जख्मी हो गया। मृतक जगदीश प्रसाद का 34 वर्षीय पुत्र साहेब कुमार है। युवक की मौत देर रात इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हुई। गंभीर रूप से जख्मी जितेंद्र कुमार विम्स में इलाजरत है। वहीं, मामूली रूप से जख्मी मनोज साव का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया।

    न्यूज नालंदा – युवती समेत तीन की गई जान, जानें घटना…

    इसी तरह दीपनगर थाना अंतर्गत कोरई गांव के पास शुक्रवार की शाम सिर पर घास लिए सड़क पार कर रहे किसान की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। मृतक कोरई गांव निवासी सेवक यादव के 45 वर्षीय पुत्र बिनेश प्रसाद यादव हैं। किसान की मौत इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हुई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि परिजन के बयान पर अज्ञात वाहन पर केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

    इसी थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज के समीप राजगीर-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग पर शनिवार को अज्ञात वाहन से कुचलकर युवती की मौत हो गई। घंटों बाद मृतका की पहचान सिलाव के कड़ाह गांव निवासी अब्दुल रफीक की पुत्री तरन्नूम खातून के रूप में की गई। मृतका मानिसक रोगी बताई जा रही है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अज्ञात वाहन पर केस दर्ज किया गया है।

  • न्यूज नालंदा – युवाओं ने सड़क पर आगजनी कर बरसाया रोड़ा, हाथापाई करने पर पुलिस की बल प्रयोग

    चंडी थाना क्षेत्र के योगिया मोड़ के पास गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) निर्माण की मांग को लेकर युवाओं ने शनिवार को सड़क पर उपद्रव मचाया। करीब दस बजे युवाओं की टोली मोड़ पर पहुंचकर एसएच 78 पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। आक्रोशितों ने सड़क पर खड़े ट्रक का शीशा तोड़कर टायर से हवा निकाल दिया। युवाओं को उत्पात मचाते देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगें।

    न्यूज नालंदा – युवाओं ने सड़क पर आगजनी कर बरसाया रोड़ा, हाथापाई करने पर पुलिस की बल प्रयोग

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बहादुरपुर गांव का एक युवक चंडी आने के दौरान योगिया मोड़ के पास वाहन से बाल बाल बच गया। जिसके बाद कुछ युवाओं को बुलाकर योगिया मोड़ के पास ठोकर निर्माण को लेकर सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया। सभी युवाओं के हाथ मे डंडा व रोड़ा था। ठोकर निर्माण को लेकर आक्रोशित तोड़फोड़ करने लगें। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के आदेश पर उपद्रवियों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई करेगी।

  • न्यूज नालंदा – पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा आगजनी कर हंगामा…

    करायपरसुराय थाना अंतर्गत डियावा मोड़ के समीप शनिवार को आक्रोशितों ने पुलिस पर मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए आगजनी कर हंगामा किया। सूचना पाकर डीएसपी व थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंच गए। पुलिस लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण कार्रवाई नहीं होने की बात कही। त्वरित कार्रवाई के आश्वासन पर चार घंटे बाद हंगामा शांत हुआ।
    प्रर्दशनकारियों ने बताया कि डियावां और चौकी हुड़ारी गांव के कुछ ग्रामीणों के बीच कई दिनों से विवाद चला आ रहा है। पहले डियावा के लोगों ने दुकानदारों की पिटाई की। इसके बाद चौकी हुड़ारी के बदमाशों ने डियावां के पवन कुमार,अलक अलक महतो, अनुजी के साथ मारपीट की। हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पूर्व में हुई घटना की लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली थी। इस कारण कार्रवाई नहीं हुई। लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई करेगी।

    न्यूज नालंदा – पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा आगजनी कर हंगामा…

  • न्यूज नालंदा – दिन में पढ़ाई रात में करता था लूट, तीन कट्‌टा संग धराया…

    बिहार थाना पुलिस शनिवार को पटेल नगर स्थित रेखा लॉज में छापेमारी कर तीन किशोरों को निरूद्ध की। किशोरों के बिस्तर के नीचे से तीन कट्‌टा व दो मोबाइल बरामद हुआ। तीनों किशोर दिन में पढ़ाई व रात में लूटपाट करता था।

    न्यूज नालंदा – दिन में पढ़ाई रात में करता था लूट, तीन कट्‌टा संग धराया…

    डीएसपी ने बताया कि तीन किशोरों के बिस्तर हटाने पर उसके नीचे से तीन कट्‌टा व दो मोबाइल मिला। जिसके बाद तीनों नाबालिग को निरूद्ध कर लिया गया। किशोरों ने चौंकाने वाला खुलासा किया गया। सभी दिन में विद्यार्थी बनकर लॉज में रहते थे। रात व अल सुबह ये लोग राहगीरों से हथियार के बल पर लूटपाट करते थे।

  • न्यूज नालंदा – ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा हथियार के बल पर लूटपाट करता दो लुटेरा…

    अस्थावां थाना क्षेत्र के नोआवां मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम वाहन सवारों से हथियार के बल पर लूटपाट करते दो लुटेरों को ग्रामीणों ने पकड़कर, उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाशों के पास से एक कट्‌टा, एक चाकू व घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुआ। गिरफ्तार लुटेरों में अस्थावां के उगावां गांव निवासी वानासुर पासवान का पुत्र विक्रम कुमार और उसका सहयोगी पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही काली स्थान निवासी जयशंकर पासवान का पुत्र सोनू कुमार शामिल है।
    सदर डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि बिंद के उतरथू गांव निवासी रणकौशल कुमार शुक्रवार को कुछ ग्रामीणों के साथ स्कॉर्पियो से नवादा जिला के वारिसलीगंज जा रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश ओवरटेक कर उनसे हथियार-चाकू के बल पर लूटपाट करने लगें। शोर सुन ग्रामीणों दोनों बदमाशों काे पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस लुटेरों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।

    न्यूज नालंदा – ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा हथियार के बल पर लूटपाट करता दो लुटेरा…

  • न्यूज नालंदा – राजगीर में कलकल बहती गंगा को अंजुली में भर मुख्यमंत्री ने किया प्रणाम…

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंगाजल आपूर्ति योजना का निरीक्षण करने शनिवार को राजगीर जलाशय पहुंचे। कलकल बहती गंगा को अंजुली में भरकर सीएम ने उन्हें प्रणाम किया।
    सीएम ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मेरी इच्छा थी कि इस जगह पर परियोजना का निर्माण हो। राजगीर जलाशय योजना शुरू हो जाने से पेयजल की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में भी इसका काफी फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने राजगीर जलाशय योजना का नामकरण गंगा जी राजगृह जलाशय करने की घोषणा की।
    राजगीर में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगाजल आपूर्ति का काम हम पहले ही करना चाहते थे, लेकिन उस वक्त पूरा नहीं हो सका। जब 2019 में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत की गयी तो हमने उसी समय तय किया कि राजगीर, गया, बोधगया और नवादा में गंगाजल की आपूर्ति की व्यवस्था करेंगे।
    गया, बोधगया में भी अब पानी पहुंचने लगा है। उसका भी नामकरण कर दिया गया है। इसका नया नाम अब गंगाजी गयाजी जल आपूर्ति योजना कर दिया गया है। इस जलाशय का नाम गंगाजी राजगृह जलाशय तय कर दिया गया है।
    राजगीर तो नया नाम है। राजगृह पुराना नाम है तो गंगाजी राजगृह के नाम से इसका नामकरण हो गया। 2009 में हम यहां आकर सात दिन रहे थे। एक-एक जगह जाकर वहां की समस्याओं को देखते थे। पहले यहां पर पानी की दिक्कत थी। अब इस सुविधा के बाद यहां पानी की कोई समस्या नहीं रह जाएगी। इससे आसपास के इलाकों का वाटर लेबल भी ठीक हो जाएगा। पर्यटन के दृष्टिकोण से भी यह क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण है। सारी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होने से यहां पर्यटन का काफी विकास होगा।
    इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा सहित अन्य अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

    न्यूज नालंदा – राजगीर में कलकल बहती गंगा को अंजुली में भर मुख्यमंत्री ने किया प्रणाम…

  • बिहार : जमीन रजिस्ट्री के लिए दलालों का चक्कर खत्म! अब सारा काम होगा ऑनलाइन, जानिए डिटेल में..


    डेस्क : अब बिहार में जमीन का रजिस्ट्रेशन कराना बेहद ही ज्यादा आसान हो गया है। भूमि की रजिस्ट्री करवाना आमतौर पर बहुत ही महंगा सौदा माना जाता है। बिहार में इसके लिए सरकार के स्तर से भी भारी शुल्क तो लगता है, इसलिए रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारी बिना भेंट के काम को आगे नहीं बढ़ाते हैं। जमीन की रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज तैयार करने वाले कातिब को भी अच्छी खासी रकम भी चुकानी पड़ती है।

    अब ध्यान देने की जरूरत नहीं :

    अब ध्यान देने की जरूरत नहीं : दरअसल बात यह है कि, सरकार ने जमीन की रजिस्ट्री के लिए स्टांप शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करने की अब व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके बाद अब आपको स्टांप पेपर के लिए अवैध पैसा देने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा अब जमीन के रजिस्ट्रेशन के लिए कोई दस्तावेज तैयार कराने की भी कोई जरूरत नहीं है। सरकार ने हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में भूमि रजिस्ट्री के लिए कई मॉडल डीड तैयार किए हैं। इसमें रिक्त स्थान भरकर भूमि का विवरण, विक्रेता और क्रेता का विवरण तैयार किया जा सकता है।लेकिन, सरकार की नई व्यवस्था से आपको न सिर्फ सरकारी रजिस्ट्रेशन फीस में काफी छूट मिल सकती है, आपका काम भी एक दिन में बिना किसी दूसरे व्यक्ति को दिए ही पूरा हो जाएगा।

    20 फीसदी रजिस्ट्रेशन अब मॉडल डीड से ही होगा :

    20 फीसदी रजिस्ट्रेशन अब मॉडल डीड से ही होगा : अब सभी निबंधन कार्यालयों में कम से कम 20 प्रतिशत रजिस्ट्री मॉडल डीड के माध्यम से ही करनी होगी। राज्य के सभी 125 पंजीकरण कार्यालयों को इसका पालन भी करना होगा। आयुक्त मद्य निषेध, आबकारी एवं निबंधन विभाग बी कार्तिकेय धनजी ने इस संबंध में सभी जिलों के कनिष्ठ पंजीयकों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन माह में बिना किसी सहयोग के मॉडल डीड के माध्यम से करीब 14 हजार पंजीकरण हुए हैं। इसके अलावा सरकार ने कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिया है कि भूमि पंजीकरण की प्रक्रिया एक दिन में पूरी की जाए।

    2,000 रुपये तक की स्टांप ड्यूटी में छूट :

    2,000 रुपये तक की स्टांप ड्यूटी में छूट : आयुक्त ने कहा कि Model डीड में पूरी जानकारी और प्रक्रिया लिखी होती है, जिससे कोई भी व्यक्ति किसी की मदद लिए बिना डीड की कॉपी ऑनलाइन तैयार कर सकता है। 31 प्रकार के मॉडल डीड पंजीकरण विभाग की वेबसाइट पर हिंदी में, 31 अंग्रेजी में और 29 उर्दू में प्रदर्शित किए जाते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए स्टांप शुल्क की राशि में एक प्रतिशत या अधिकतम दो हजार रुपये की छूट भी दी जाती है। मॉडल डीड के माध्यम से पंजीकरण में लोगों की सहायता के लिए पंजीकरण कार्यालयों में हेल्प (i help you) काउंटर भी खोले गए हैं।

    [rule_21]