Category: Bihar

  • न्यूज नालंदा – पट खुले ही माता के दर्शन के लिए भक्तों का उमड़ा सैलाब …..

    शारदीय नवरात्र के सातवें दिन रविवार को मां दुर्गे के सप्तम रूप कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गयी। इसके बाद शहर के चौक-चौराहों पर बनाये गये पूजा-पंडालों में स्थापित मां दुर्गे के पट खोल दिये गये। पट खुलने के साथ ही शेर पर सवार माता शेरावाली के विभिन्न रूपों के दर्शन को श्रद्धालुओं का सैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। आज से चार दिनों तक हर कार्य मां को समर्पित होगा।महामाया के आगे हर कोई नतमस्तक दिखायी पड़े। चाहे बच्चे हो या वृद्ध या फिर युवा। महिला व किशोरियों की तादात भी कम न थी। शहर हो या गांव, हर तरफ मां की जय-जयकार हो रही है। चहुंओर भक्ति के रंग में सराबोर हो गया है। सतरंगी लाइटों से हर ओर जगमगाने लगा है। चौक-चौराहों और मोहल्लों भव्य पंडाल बनाकर मां की प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं। मां के विभिन्न रूपों का दर्शन कर भक्तजन आह्लादित हो रहे हैं।

    न्यूज नालंदा – पट खुले ही माता के दर्शन के लिए भक्तों का उमड़ा सैलाब …..

  • न्यूज नालंदा – खाकी के बूटों की आवाज ने बदमाशों को भय व नागरिकों को कराया सुरक्षा का अहसास

    दुर्गा पूजा और निकाय चुनाव को लेकर  डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें दर्जनों अधिकारी और सैंकड़ों सुरक्षाकर्मी शामिल हुए। श्रमकल्याण केंद्र से निकलकर मार्च भरावपर, लहेरी थाना, गगनदिवान, सोगरा कॉलेज होते हुए बाबा मनिराम अखाड़ा पर समाप्त हुआ। मार्च के पूर्व वरीय पदाधिकारियों ने अधिकारी और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    न्यूज नालंदा – खाकी के बूटों की आवाज ने बदमाशों को भय व नागरिकों को कराया सुरक्षा का अहसास

    इस मौके पर एसडीओ कुमार अनुराग, सदर डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी,  यातायात डीएसपी अरुण कुमार सिंह , बीडीओ अंजन दत्ता , नगर थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव  लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, सोहसराय थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार, यातायात थानाध्यक्ष संदीप कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

  • न्यूज नालंदा – सनकी ने रिश्तेदार बच्ची से किया दुष्कर्म का…

    बिंद थाना अंतर्गत एक गांव में 20 वर्षीय रिश्तेदार बदमाश द्वारा 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की भनक लगने पर पुलिस आारोपित को गिरफ्तार कर ली। पकड़ा गया बदमाश राहुल कुमार है।

    न्यूज नालंदा – सनकी ने रिश्तेदार बच्ची से किया दुष्कर्म का…

  • न्यूज नालंदा – बच्ची की मौत के बाद सड़क पर लाश रख हंगामा…

    इसलामपुर थाना क्षेत्र के इचहोस गांव में नहाने के दौरान मुहाने नदी में डूबकर 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतका जहानाबाद जिला के हुलासगंज थाना क्षेत्र के केउर पोखर गांव निवासी स्व. सतीश रविदास की पुत्री नंदनी कुमारी है। बच्ची, मां के साथ ननिहाल आई थी। जहां घटना हुई।
    मौत के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर इसलामपुर-गया मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित मौके पर मुआवजा की मांग कर रहे थे। हंगामा की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आ गए। लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया गया। परिवार ने बताया कि बच्ची मां के नाना नेपाली दास के घर आई थी। जहां नहाने में हादसा हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

    न्यूज नालंदा – बच्ची की मौत के बाद सड़क पर लाश रख हंगामा…

  • Adani और Ambani ग्रुप Bihar में खोलेगी फैक्ट्री – इन्वेस्टर्स मीट में हुआ खुलासा…


    डेस्क : पटना में आयोजित निवेशक मिलन में मुजफ्फरपुर का बियाडा उनकी पसंद बना। इस समारोह में अंबानी एवं अडानी समूह के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। दोनों समूह यहां उद्योग लगाने के लिए पहले से ही सकारात्मक रुख अपना चुके हैं। बियाडा के उपमहाप्रबंधक रविरंजन प्रसाद ने बताया कि पटना में इंवेस्टर्स मीट में बियाडा की तरफ से मोतीपुर व बेला की जमीन का लोकेशन भी दिखाया गया।

    कई निवेशकों ने इसे पसंद किया। उन्होंने बताया कि कई अन्य कंपनियां जिले में निवेश को आगे ले जाने का कार्य करेंगी। उन्होंने बताया गया कि बेला में प्लग एंड प्ले के लिए 65 एकड तथा मोतीपुर बरियारपुर में एकड़ जमीन है। मोतीपुर में रेलवे जंक्शन, फोरलेन तथा यहां से नजदीक दरभंगा एयरपोर्ट भी है। इसलिए यह लोकेशन बेहतर है।

    फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की हैं तैयारी :

    फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की हैं तैयारी : उन्होंने यह बताया कि 2 माह पहले अंबानी व अडानी कंपनी के कंसलटेंट बियाडा परिसर में जमीन देखकर गये हैं। दोनों कंपनी यहां पर फूड प्रोसेसिंग यूनिट भी लगाएगी। इसके साथ 5 और निवेशकों ने जमीन के लिए आवेदन कर दिए हैं। अभी बेला में 75 एकड़ जमीन खाली पड़ी है। अंबानी और आडानी समूह ने कुल 60-60 एकड़ जमीन की मांग की है। मोतीपुर में फोरलेन होने के कारण समूह को यहां की जमीन काफी रास आ रही है।

    बियाडा की 2 जगह है जमीन :

    बियाडा की 2 जगह है जमीन : बियाडा के पास 2 जगह पर अपनी जमीन है। बेला फेज वन में कुल 172 एकड़ व फेज दो में कुल 206 एकड़ जमीन है। मोतीपुर में नया क्षेत्र विकसित हो रहा है। यहां पर 700 एकड़ जमीन बियाडा ने अधिग्रहित किया है। 143 एकड़ जमीन फूड प्रोसेसिंग के लिए भी चिह्नित है।

    [rule_21]

  • खुशखबरी! बिहार में जमीन रजिस्ट्री कराने मिलेगी 100% की छूट – बस करना होगा ये काम..


    डेस्क : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबरें सामने आई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप बिहार में किसी खास प्रयोजन से जमीन खरीदते हैं तो आपसे निबंधन शुल्क और स्टांप शुल्क नहीं लिया जायेगा। जानकारी के मुताबिक, बिहार में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार ने ये बड़ा फैसला किया हैं।

    सरकार ने औद्योगिक जमीन के लिए निबंधन व स्टांप शुल्क पूरी तरह माफ कर दिया हैं। मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी हैं। दरअसल, बिहार में जमीन की कीमत अन्य राज्यों के मुकाबले काफी अधिक हैं। जिसके कारण बहुत से लोग उद्योग लगाने के लिए बिहार में जमीन की खरीद नहीं करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने रजिस्ट्री शुल्क को समाप्त कर दिया हैं।

    वही कई जानकारों की मानें तो सरकार के इस कदम से राज्य में उद्योगों के लिए जमीन की लागत में कमी आएगी और उद्योग भी बढ़ेंगे। आपको बता दें की औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार के अंदर या बाहर की कोई भी जमीन जिसका इस्तेमाल निजी निवेशकों के द्वारा उद्योग स्थापित करने के लिए किया जायेगा। उसकी खरीद पर रजिस्ट्री शुल्क और स्टांप शुल्क नहीं लगेगा।

    [rule_21]

  • न्यूज नालंदा – फूलमाला पहनाकर नये कर्मियों का किया स्वागत …

    कलेक्ट्रेट में योगदान करने वाले नवनियुक्त लिपिक कर्मियों को बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय परिसर के जिला महासंघ कार्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित कर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

    न्यूज नालंदा – फूलमाला पहनाकर नये कर्मियों का किया स्वागत …

  • न्यूज नालंदा – संवेदनहीनता: सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घंटों पड़ा रहा महिला का शव…

    सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही आए दिन देखने को मिलती है। लापरवाही का मामला संज्ञान पर आने वरीय अधिकारियों के आदेश पर सिविल सर्जन और डीएस द्वारा शो-कॉज की खानापूर्ति कर कर्तव्य की इतिश्री कर लेते हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यशैली में सुधार नहीं होता।

    न्यूज नालंदा – संवेदनहीनता: सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घंटों पड़ा रहा महिला का शव…

    जिसके बाद घंटों महिला का शव वार्ड में पड़ा रहा। मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर स्वास्थ्यकर्मी हरकत में आएं। गार्ड की मदद से शव को पोस्टमार्टम कक्ष ले जाया गया। थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। मृतका अज्ञात है। सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने हर बार की तरह इस बार भी जांच की बात कही।

  • न्यूज नालंदा – फोटोग्राफर से लूट का खुलासा, मोबाइल ने लुटेरों को पहुंचाया लाल कोठी

    नालंदा पुलिस ने घटना के तीसरे दिन बिंद हुई फोटोग्राफरों से लूट का खुलासा करते हुए नाबालिग समेत चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। शातिरों ने सुनियोजित तरीके से शादी में वीडियोग्राफी करने के लिए बुलाकर घटना को अंजाम दिया था। लूटे मोबाइल ने बदमाशों को जेल पहुंचाया। लुटेरों की निशानदेही पर लूटा गया वीडियो-स्टील कैमरा, तीन मोबाइल, घटना में इस्तेमाल बाइक व अन्य सामान बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाशों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।छापेमारी एसपी अशोक मिश्रा के निर्देश पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में की गई। टीम में बिंद थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, डीआईयू के पदाधिकारी व अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

    न्यूज नालंदा – फोटोग्राफर से लूट का खुलासा, मोबाइल ने लुटेरों को पहुंचाया लाल कोठी

    बेन थाना के करजारा गांव निवासी अशोक रविदास का पुत्र धीरज कुमार, रहुई के शाहपुर गांव निवासी महेश दास का पुत्र प्रदीप कुमार, मानपुर थाना क्षेत्र के पलटपुरा गांव निवासी दयानंद पासवान का अप्राथमिकी अभियुक्त पुत्र सतीश कुमार उर्फ अक्षय और एक नाबालिग।

    रिसेप्शन में वीडियोग्राफी का झांसा दे बुलाया

    सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि हरनौत निवासी वीडियोग्राफर अश्वनी कुमार को अज्ञात ने कॉल कर बताया कि उसने प्रेम विवाह किया है। 26 को बिंद में रिसेप्शन पार्टी है। जिसमें वीडियोग्राफी करनी है। उक्त तिथि को वीडियोग्राफर दो अन्य सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचा। उतरथू मार्ग में घात लगाए लुटेरों ने तीनों युवकों की पिटाई कर उनसे वीडियो-स्टील कैमरा, मोबाइल, नगदी समेत अन्य सामान लूट लिया। लूटे मोबाइल के लोकेशन के सहारे पुलिस बदमाशों तक पहुंची। घटना में चार अन्य बदमाशों की संलिप्ता सामने आई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मास्टरमाइंड धीरज वीडियोग्राफरों को जिस मोबाइल से कॉल किया था, उसे भी बरामद कर लिया गया। लुटेरों का आपराधिक रहा है।

  • 13227 सहरसा – राजेंद्र नगर टर्मिनल इंटरसिटी के टाइम टेबल में हुआ बड़ा बदलाव, जानें – नया समय सरणी..


    Indian Railway : यदि आप राजेंद्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है। दरअसल, आगामी 1 अक्टूबर से कई बदलाव किए जाएंगे। इसमें सबसे बड़ी बदलाव इसके रूट को लेकर है। दरअसल, यह ट्रेन अब बरौनी जंक्शन जाने के बदले न्यू बरौनी बायपास से ही वापस मोड़ जाएगी। यह फैसला काफी सोच समझ कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि बरौनी जंक्शन पर ट्रेन के इंजन को बदलना पड़ता था। इसके अलावा ट्रेन के टाइम टेबल में भी बदलाव कर नहीं टाइम टेबल जारी कर दी गई है।

    बता दें कि ट्रेन नंबर 13228 जो पटना साहेब, फतुहा, बख्तियारपुर जंक्शन, बाढ़, मोकामा जंक्शन होते हुए राजेंद्र नगर टर्मिनल से सुबह 7:15 बजे खुलती है, सुबह 10.25 बजे न्यू बरौनी जंक्शन पहुंचेगी. 5 मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन बेगूसराय के लिए रवाना होगी. ट्रेन 10:48 बजे पीकॉक ले गई बेगूसराय स्टेशन पहुंचेगी और यहां से 2 मिनट रुकने के बाद 10:50 बजे रवाना होगी. उसके बाद यह ट्रेन साहेबपुर कमल जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, मानसी जंक्शन, बदला घाट, कोपरिया और सिमरी बख्तियारपुर होते हुए 13:35 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी।

    वही ट्रेन संख्या 13227 सहरसा जंक्शन राजेंद्र नगर इंटरसिटी अप एक्सप्रेस सिमरी बख्तियारपुर कोपरिया, बदला घाट, मानसी जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, साहेबपुर कमल जंक्शन होते हुए सहरसा जंक्शन से रवाना होकर शाम 17:26 बजे बेगूसराय स्टेशन पहुंचेगी. 2 मिनट रुकने के बाद ट्रेन 17:28 बजे न्यू बरौनी के लिए रवाना होगी. 18:05 बजे न्यू बरौनी पहुंचेगी या ट्रेन 5 मिनट रुकने के बाद 18:10 बजे मोकामा के लिए निकलेगी। उसके बाद बरह, बख्तियारपुर जंक्शन, फतुहा, पटना साहिब होते हुए इंटरसिटी एक्सप्रेस रात 21:35 बजे राजेंद्र नगर टर्मिनल पहुंचेगी।

    [rule_21]