Category: Bihar

  • न्यूज नालंदा – मामूली विवाद में बुजुर्ग और विवाहिता की हत्या , जांच में जुटी पुलिस , जानें कारण ….

    रहुई थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में भूमि-विवाद में बुजुर्ग की तो राजगीर में एक विवाहिता का शव  मिला है | परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है | रहुई में लाठी-डंडे से पीटकर तो राजगीर में विवाहिता की हत्या पर सस्पेंस बरकार है |  रहुई थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में मृतक गर्भू पासवान हैं। 42 डिसमील जमीन के लिए गांव के ही कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था। इसी खुन्नस में हत्या की गयी। परिजन ने सात लोगों को आरोपित बनाया है। इनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, पुलिस नाद रखने के कारण विवाद में हत्या का दावा कर रही है।

    न्यूज नालंदा – मामूली विवाद में बुजुर्ग और विवाहिता की हत्या , जांच में जुटी पुलिस , जानें कारण ….

    राजगीर थाना इलाके के गिरियक रोड शिव स्थान(कुम्हार टोली) के विकास पंडित उर्फ सोसू पंडित के घर से रविवार की शाम पुलिस ने उसकी पत्नी 22 वर्षीय धर्मशीला देवी का शव बरामद किया। यह हत्या है या आत्महत्या अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। धर्मशीला व विकास ने ढाई साल पहले लव मैरेज की थी।

    विकास ने अपने भाई की साली से ही शादी की थी। धर्मशीला का मायका पटना का जक्कनपुर-संपतचक है। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शटर उठाकर घर में प्रवेश की। डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। चौकी पर विवाहिता का शव पड़ा था। घर का दरवाजा पश्चिम साइड से खुला था। लोगों ने बताया कि दिन में पति व पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इससे पहले भी कई बार दोनों के बीच लड़ाई हो चुकी थी। विकास पंडित गिरियक रोड शिव गली निवासी उमेश पंडित का पुत्र है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और घटना की छानबीन में जुटी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या है या आत्महत्या। पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि विवाहिता की मौत कैसे हुई।

  • बड़ी सौगात! बिहार के हर जिले में खुलेगा शानदार मेडिकल कॉलेज, केंद्र से पैसा नही लेगा नीतीश सरकार..


    डेस्क : बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार राज्य मानसिक स्वास्थ्य एवं सहबद्ध विज्ञान संस्थान (बिमहास) का उद्घाटन किया गया। बिमहास के उद्धघाटन दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार के हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज का स्थापना किया जा रहा है। ठीक उसी प्रकार राज्य के हर जिले में मेडिकल कॉलेज भी खोला जाएगा। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान सीएम नीतीश कुमार केंद्र को घेरते हुए नजर आए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ मेडिकल कॉलेज बनेंगे लेकिन पैसा नहीं मिल रहा है। राज्य को 150 करोड़ से 180 करोड़ तक ही मिलता है। हमें खुद जमीन खरीदनी है, जिसमें राज्य सरकार 350 करोड़ से ज्यादा खर्च करती है। इसके बाद कहा जाएगा कि यह केंद्र सरकार का अस्पताल है। केंद्र सरकार के अस्पताल की क्या जरूरत है, हर जगह खुले राज्य के सरकारी अस्पताल। इस 150-180 करोड़ का क्या फायदा? जब 800 करोड़ से लेकर एक हजार करोड़ तक खर्च करने हैं तो 150 और 180 करोड़ की क्या जरूरत है।

    इस नए भवन में 272 की सुविधा :

    इस नए भवन में 272 की सुविधा : इस अवसर पर उद्घाटन के बाद बिहार राज्य मानसिक स्वास्थ्य एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान, कोइलवार को 272 बेड मिले। अभी तक यहां महिला व पुरुष मानसिक रोगियों के लिए 100 बेड ही उपलब्ध थे। इस एकमात्र मानसिक स्वास्थ्य सुविधा के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के मौके पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ नीतीश कुमार भी मौजूद थे। इसके अलावा कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

    [rule_21]

  • अब सस्ते में घर बनाइए! बिहार में अक्टूबर से घटेगा बालू का दाम,, 900 घाटों में खनन शुरू करवा रही नीतीश सरकार..


    डेस्क : यह समय मकान निर्माण के लिए बिल्कुल सटीक है। फिलहाल सरिया की कीमत के बाद अब बालू की कीमत में भी गिरावट देखने को मिल सकता है। प्रदेश के तमाम जिलों में बालू खनन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगामी महीने यानी अक्टूबर में राज्य के 28 जिलों में करीब 900 घाटों में बालू खनन का काम आरंभ कर दिया जाएगा। खनन एवं भू तत्व विभाग के निर्देश के बाद सभी जिलों के खनन अधिकारियों ने बंदोबस्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बालू खनन में लगे ठेकेदारों से ई-निविदा के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।

    बालू खनन पर लगी थी रोक :

    बालू खनन पर लगी थी रोक : अदालत के आदेश के बाद राज्य सरकार ने इस साल जून से नदियों से बालू खनन पर रोक लगा दी थी। जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार होने के बाद अब करीब तीन माह बाद विभाग ने नदियों से बालू खनन शुरू करने की दिशा में कवायद शुरू कर दी है। सरकार को उम्मीद है कि एक साथ 28 जिलों में बालू खनन शुरू होने से जहां राज्य का राजस्व बढ़ेगा, वहां ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार भी मिलेगा। साथ ही प्रदेश में बालू की उपलब्धता बढ़ेगी और आम आदमी को उचित दाम पर बालू मिल सकेगी। इससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी।

    खनन विभाग के सूत्रों के अनुसार इस माह के अंत तक 28 जिलों में खनन शुरू करने के लिए बंदोबस्त की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। विभाग ने बंदोबस्त का अधिकार जिलों को सौंपा है। इसके साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि जिले सितंबर के अंत तक यह काम पूरा कर लें। घाटों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर राजस्व का आकलन कर बसावट बनाने का काम भी जिलों को सौंपा गया है। बता दें कि कोर्ट के आदेश पर मई 2022 तक सिर्फ 16 जिलों के करीब 435 बालू घाटों से खनन किया जा रहा था।

    [rule_21]

  • न्यूज नालंदा – बहला-फुसलाकर नाबालिग बच्चियों से वेश्यावृत्ति कराने वाले को कोर्ट ने सुनायी ऐसी सजा ….

    नाबालिग बच्चियों को बहला फुसलाकर वेश्यावृत्ति कराने के मामले में कोर्ट ने धंधे की मास्टरमाइंड समेत तीन लोगों को 10-10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही, 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी किया। बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय के एडीजे छह सह विशेष पॉक्सो जज प्रथम आशुतोष कुमार ने धंधे की मास्टरमाइंड स्थानीय थवई मोहल्ला की आश्मीन व बिंद थाना की सुलेखा कुमारी समेत गुलाम सरवर को मानव व्यापार अधिनियम समेत अन्य धाराओं में भी दोषी पाकर तीन साल से लेकर सात साल तक की सजा सुनाई है। साथ ही, जुर्माना भी किया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर दो साल अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। कोर्ट ने जबरन धंधे में शामिल दोनों पीड़िता को सात-सात लाख रुपये सहायता राशि पीड़ित प्रतिकर योजना से देने को कहा है।
    मामले में अभियोजन की ओर से स्पेशल पीपी जगत नारायण सिन्हा ने दोनों पीड़िता समेत 19 लोगों की गवाही कराई थी। स्पेशल पीपी ने बताया कि 12 अक्टूबर 2017 को साढ़े चार बजे स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी में राजकुमार रंजन के मकान में वेश्यावृत्ति काम होने की पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद छापेमारी की गई। इसमें मकान के दूसरे तल्ले से दो नाबालिग समेत आरोपित सुलेखा कुमारी व गुलाम सरवर को गिरफ्तार किया गया था। जबकि, मास्टरमाइंड आश्मीन छत से कूदकर भाग गई। पूछताछ में दोनों नाबालिग लड़कियों ने बहला-फुसलाकर रुपए के प्रलोभन देकर जबरदस्ती वेश्यावृत्ति कराने की बात बताई थी।

    न्यूज नालंदा – बहला-फुसलाकर नाबालिग बच्चियों से वेश्यावृत्ति कराने वाले को कोर्ट ने सुनायी ऐसी सजा ….

  • न्यूज नालंदा – साधु के वेश में ठाकुरबाड़ी में की थी चोरी , ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे 

    पटना जिला के घोसवरी थाना क्षेत्र में ठाकुरबाड़ी से चांदी का मुकुट और सोने की आंख चोरी हुई थी। चोरी का आरोपित बिन्द बाजार निवासी उदय तिवारी है। उसने साधु का वेश धारण कर ठाकुरबाड़ी में चोरी की थी। उसकी निशानदेही पर स्थानीय पुलिस की मदद से घोसवरी थाना की पुलिस ने बिन्द बाजार से एक स्वर्ण व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है। व्यवसायी सुनील ज्वेलर्स के मालिक संजीव कुमार पर चोरी के जेवर खरीदने के आरोप हैं। उसके पास से 475 ग्राम चांदी भी बरामद की गयी है।
    घोसवरी थानाध्यक्ष संजुम मौआर ने बताया कि पैजना गांव में ठाकुरबाड़ी है। वहां के मुख्य पुजारी दो सेवादारों को छोड़कर अयोध्या चले गये थे। छह सितंबर को आरोपित उदय साधु के वेश में वहां पहुंचा। साधु समझकर सेवादारों ने उसे रहने दिया और खातिरदारी की। रात को उसने खाने में बेहोशी की दवा मिला दी। दोनों को बेहोश कर उसने ठाकुर जी का मुकुट व सोने की बनी चार आंख चुरा ली। सुबह में सेवादारों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद आरोपित को जमुई से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर स्वर्ण व्यवसायी को पकड़ा गया। उसने बताया कि जेवर 12 हजार रुपये में बेचे गये थे। बिन्द थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपितों को घोसवरी पुलिस अपने साथ ले गयी है। वह पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

    न्यूज नालंदा – साधु के वेश में ठाकुरबाड़ी में की थी चोरी , ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे 

  • न्यूज नालंदा – हुआ सही अनुसंधान तो खुले चौंकाने वाले राज , जानें मामला …..

    अस्थावां थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सात अप्रैल को थाना में कोर्ट परिवाद के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया है। इसमें विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया गया था। महिला अनिल चौहान की 25 वर्षीया पत्नी चांदो देवी उर्फ चंचुल कुमारी है। महिला को राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया गया है।
    सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि महिला के पिता मोहम्मदपुर-बेलदरिया गांव के शौखी चौहान ने दामाद समेत आठ लोगों को आरोपित बनाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि दहेज के लिए हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। अनुसंधान में पता चला कि महिला की हत्या नहीं हुई है। वह राजस्थान में रह रही है। उसने बीकानेर में गणेश गहलौत से शादी कर ली और अपना नाम बदलकर पिंकी गहलौत रख लिया है। उसे बीकानेर से बरामद किया गया। उसने बताया कि ससुराल के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर भाग गयी थी। न्यायालय में बयान देकर उसने गणेश गहलौत के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। कोर्ट के आदेश पर उसे बीकानेर जाने की इजाजत दी गयी है।

    न्यूज नालंदा – हुआ सही अनुसंधान तो खुले चौंकाने वाले राज , जानें मामला …..

  • न्यूज नालंदा – राजगीर थानेदार की बड़ी कार्रवाई, जाली नोट का अंतरराज्यीय गिरोह चढ़ा हत्थे …..

    राजगीर थानाध्यक्ष ने पदभार संभालने के तीसरे दिन बुधवार को अंतरराज्यीय जाली नोट सप्लायर गिरोह के पांच शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार दो दिनों से शातिरों की गिरफ्तारी क लिए फिल्डिंग लगाए थे। एसपी अशोक मिश्रा को मिले सूचना के आधार पर डीएसपी प्रदीप कुमार के के नेतृत्व में कार्रवाई कर शातिरों अजातशत्रु किला मैदान से पकड़ा गया। बदमाश यूपी के साथियों को जाली नोट की खेप देने आया था। उनके पास से 100 और 200 का 48 हजार 400 का जाली नोट बरामद हुआ। इसके अलावा 4 एटीएम कार्ड, 6 मोबाइल, 2 पैन कार्ड और आधार कार्ड मिला।छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मो. मुश्ताक अहमद, दारोगा सुजीत कुमार, माया कुमारी यादव समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

    न्यूज नालंदा – राजगीर थानेदार की बड़ी कार्रवाई, जाली नोट का अंतरराज्यीय गिरोह चढ़ा हत्थे …..

    डिलेवरी देना आया था राजगीर
    थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरोह का सरगना धर्मेंद्र है। सहयोगियों के साथ वह यूपी के बदमाशों को जाली नोटों की डिलेवरी देने आया था। उसी दौरान सभी को पकड़ा गया।

  • बिहार में कर्मचारियों की खैर नहीं! अब लेट ऑफिस आने पर कटेगा आकस्मिक अवकाश..


    डेस्क : बिहार में सरकारी कर्मचारियों के लेट कार्यालय पहुंचने पर लगाम लगाया गया है। अब लेट पहुंचने वाले कर्मचारियों की आज के दिन की छुट्टी मार ली जाएगी। इसको लेकर बिहार सरकार के सभी विभागों और अधीनस्थ कार्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी को लेकर राज्य सरकार सख्त हो गई है। राज्य सरकार ने पहले ही प्रखंड, जिला, संभाग और मुख्यालय स्तर पर सभी कार्यालय कर्मियों को अपने समय का पालन करने का निर्देश दिया है।

    महीने में दो दिन माफ :

    महीने में दो दिन माफ : निर्देश के बावजूद सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. बी. राजेंदर ने कई विभागों व कार्यालयों में निर्धारित समय पर बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं होने की सूचना पर स्पष्ट निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि विशेष परिस्थितियों में पूर्व अनुमति प्राप्त अधिकारी-कर्मचारी को माह में अधिकतम दो दिन विलम्ब से उपस्थित होने की अनुमति दी जायेगी। यदि कोई अधिकारी-कर्मचारी बिना अनुमति के निर्धारित समय से एक घंटे के बाद कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराता है तो उसके आकस्मिक अवकाश से आधे दिन की छुट्टी काट ली जाएगी।

    गलती दोहराने पर सीएल में कटौती :

    गलती दोहराने पर सीएल में कटौती : यदि कोई अधिकारी-कर्मचारी बार-बार अपनी उपस्थिति विलम्ब से दर्ज करता है तो ऐसी स्थिति में सक्षम प्राधिकारी उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ करेगा। इतना ही नहीं यदि कोई कर्मचारी लगातार देर से कार्यालय आता है तो संबंधित सक्षम प्राधिकारी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा। हालांकि जारी दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया है कि आपात स्थिति में कोई भी कर्मचारी या अधिकारी सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेकर महीने में अधिकतम दो दिन देर से कार्यालय आ सकता है।

    [rule_21]

  • न्यूज नालंदा –  हादसे में साला-बहनोई की मौत, जानें मामला ….

    सरमेरा थाना क्षेत्र के एसएच 78, बिहटा-सरमेरा मार्ग में मीरनगर गांव के पास बुधवार की देर शाम अनियंत्रित कार से कुचलकर साला-बहनोई की मौत हो गयी। मृतक मीरनगर गांव निवासी कृष्ण राम का 30 वर्षीय पुत्र राजेश राम व गोकुलपुर ओपी क्षेत्र के संदलपुर गांव निवासी मसुदन राम है। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात बाधित रहा।

    न्यूज नालंदा –  हादसे में साला-बहनोई की मौत, जानें मामला ….

  • न्यूज नालंदा – पहड़तल्ली मोहल्ले में फिर गूंजी बूटों की धमक, नौ माह पहले हुआ था …..

    जहरीली शराब कांड के नौ महीने बाद पुलिस-प्रशासन को एक बार फिर पहड़तल्ली की याद आयी। बूटों की धमक से पहाड़ गूंज उठा। पुलिस-प्रशासन की टीम ने शराब के लिए पहाड़ पर सर्च अभियान चलाया। हालांकि, उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। कार्रवाई का नेतृत्व एसडीओ कुमार अनुराग व सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी कर रहे थे।

    न्यूज नालंदा – पहड़तल्ली मोहल्ले में फिर गूंजी बूटों की धमक, नौ माह पहले हुआ था …..