Category: CNG Tata Tigor

  • सिर्फ 11 हजार में अपने घर ले जाइए TATA की यह शानदार CNG कार, 1 KM पर ₹2 खर्च आएगा, जानें- खासियत


    न्यूज़ डेस्क: वर्तमान में CNG कारों की मांग तेजी बढ़ी है। सभी कंपनी बाजार में सीएनजी कार उतारने लगे हैं। ऐसे में आप भी कार के शौखिन हैं और कार खरीदना चाहते हैं तो शानदार मौका है। दरअसल टाटा मोटर्स की ओर से टिआगो हैचबैक के CNG कार का टीजर जारी कर दिया।

    इसके बाद अब इसे खरीदने के लिए बुकिंग भी डीलरशिप स्तर पर चालू कर दी गई है। कोविड और सेमीकंडक्टर चिप की किल्लत के कारण टाटा कंपनी इस कार को निकालने में विलंब हुई, परंतु कहा जा रहा है कि इसी महीने जनवरी 2022 में इसकी दो सस्ती कारों Tata Tiago और Tata Tigor का CNG वेरिएंट बाजार में लॉन्च होने वाला है। यह दोनों अफोर्डेबल कारें भारत में काफी पसंद की जा रही हैं और इनका सीएनजी वेरिएंट ग्राहकों के लिए ज्यादा सस्ती साबित होगा।

    इसके लिए टाटा मोटर्स की चुनिंदा डीलरशिप पर बुकिंग शुरू हो चुकी है। Tiago CNG और Tigor CNG को डीलरशिप के आधार पर 11,000 रुपये से 15,000 रुपये की रिफंडेबल टोकन राशि का भुगतान करके प्री-बुक किया जा सकता है। वर्तमान में, Tata Tiago और Tigor में 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर, नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह मोटर 86 hp की पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

    इन सभी कंपनियों द्वारा सीएनजी वेरिएंट पेश करने का सबसे बड़ा कारण देश में पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमत है और यही वजह है कि ग्राहक अब फैक्ट्री फिटेड सीएनजी कारों को लेने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। भारत सरकार भी सीएनजी वाहनों को बढ़ावा दे रही है क्योंकि वे न केवल किफायती हैं, बल्कि उनके उपयोग से ईंधन के आयात में भी कमी आएगी।

    [rule_21]

  • Tata Tiago और Tigor Electric में कौन है अधिक दमदार – तुलना देख उड़ जाएंगे होश!


    डेस्क : TATA Tiago EV भारतीय बाजार में हाल के दिनों में सबसे नई और एक किफायती विकल्प के रूप में पेश हुई है। आज हम आपके लिए भारतीय बाजार में मौजूद Tata Tiago EV और Tata Tigor EV की तुलना लेकर आए है जिसे पढ़कर आप इन दोनों गाड़ियों के मुख्य अंतर को आराम से समझ सकते है।

    Tata Tiago EV vs Tata Tigor EV बैटरी :

    Tata Tiago EV vs Tata Tigor EV बैटरी : Tigor EV सिर्फ एक बैटरी ऑप्शन के साथ में आती है। यह 26 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक है जिसे 59 hp परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर से जोड़ा गया है जो 170 न्यूटन मीटर का पीक टार्क जनरेट करता है। यह 5.7 सेकेंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

    वहीं दूसरी ओर Tiago EV 2 बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है। बेस XE और XT वेरिएंट के साथ छोटी 19.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी भी उपलब्ध है, और फिर XT, XZ+ और XZ+ Tech Lux वेरिएंट के साथ बड़ा 24 kWh बैटरी पैक में यह आती है। दोनों बैटरी को PMS E-मोटर से जोड़ा गया है जो बड़ी बैटरी के साथ 74 hp और 114 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। यह 61 hp और 110 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है।

    [rule_21]