Category: Crime

  • न्यूज नालंदा – बीच सड़क धू-धूकर जलने लगी कार, ऐसे बची जान ….

    दीपनगर थाना अंतर्गत परिवहन कार्यालय के समीप बुधवार की देर शाम अचानक खड़ी कार धू-धूकर जलने लगी। स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़ चालक को निकाल उसकी जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया चालक सड़क किनारे कार लगाया था। उसी दौरान एकाएक कार जलने लगी। लोगों ने किसी तरह चालक को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि अग्निशमन दस्ते के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। मौके से चालक फरार हो गया।

    न्यूज नालंदा – बीच सड़क धू-धूकर जलने लगी कार, ऐसे बची जान ….

  • न्यूज नालंदा – लापता किशोर की मिली लाश, जुआ विवाद में गोली मार…

    वेना थाना अंतर्गत पैठना गांव के तालाब से बुधवार को लापता किशोर की लाश मिली। किशोर के चेहरे में गहरा जख्मों का निशान था। जिससे गोली मारकर हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। मृतक रामप्रवेश बिंद का 16 वर्षीय पुत्र जीतू कुमार दीवाली की रात से लापता हो गया था। किशोर के दोस्तों पर परिजन हत्या का आरोप लगा रहा है। हालांकि, घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। चर्चा है कि जुआ खेलने के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस जांचोपरांत मामला स्पष्ट होने की बात कह रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्प्ताल लाया गया।

    न्यूज नालंदा – लापता किशोर की मिली लाश, जुआ विवाद में गोली मार…

    थानाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के शरीर पर जख्मोंं का निशान है। जिससे हत्या होना प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजन युवक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।

  • न्यूज नालंदा – दिवानगी ऐसी कि पति को सोता छोड़ ,जीजा संग फरार हुई महिला ….

    थरथरी थाना क्षेत्र की एक महिला अपने पति को सोता छोड़कर जीजा के साथ भाग निकली। पति ने थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। उसने दो लाख रुपये के जेवर भी ले जाने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बन गयी है।

    न्यूज नालंदा – दिवानगी ऐसी कि पति को सोता छोड़ ,जीजा संग फरार हुई महिला ….

  • न्यूज नालंदा – डीएसपी ने दो टूक में कहा त्योहार की ड्यूटी में रहें अलर्ट, नहीं तो मिलेगी ऐसी…

    दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्द वातावरण में संपन्न कराने के लिए शनिवार को सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने जिले में पदस्थापित जवानों को ड्यूटी के दौरान कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया ।

    न्यूज नालंदा – डीएसपी ने दो टूक में कहा त्योहार की ड्यूटी में रहें अलर्ट, नहीं तो मिलेगी ऐसी…

    दीपावली के बाद छठ महापर्व के दौरान भी इन लोगों की ड्यूटी छठ घाटों के समीप लगाई गई है। वहां भी पूरी सतर्कता से ड्यूटी करना इनकी जिम्मेवारी है। जवानों से ड्यूटी के दौरान छठ घाटों पर आतिशबाजी नहीं करने देने और किसी भी तरह की लावारिस वस्तु से छेड़छाड़ नहीं करनी की बात कही। आवश्यकता पड़ने पर थाना स्तर के बढ़िया पदाधिकारी से संपर्क कर सूचना देना है। जिले में 130 जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो फिलहाल नालंदा पुलिस लाइन में रह रहे हैं। इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर प्रकाश लाल शरण, नगर थाना अध्यक्ष विरेंद्र यादव, सोहसराय थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार व लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मौजूद थे।

  • न्यूज नालंदा – ठगी कर ऐसे बना करोड़पति, जानें कैसे धराया…

    नालंदा पुलिस ने बड़े साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश मानपुर थाना अंतर्गत पलनी गांव निवासी स्व. ओम प्रकाश महतो का पुत्र मनोज कुमार उर्फ बैदा है। फ्रॉड के घर से 6.70 लाख नगदी, दो मोबाइल, दो लैपटॉप, प्रिंटर, ग्राहकों के नाम पता का रजिस्टर, ठगी के करोड़ों रुपए से खरीदी 15 प्लॉट का डीड बरामद हुआ। छापेमारी सदर डीएसपी के नेतृत्व में की गई। टीम में मानपुर थानाध्यक्ष मुकेश शर्मा समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

    न्यूज नालंदा – ठगी कर ऐसे बना करोड़पति, जानें कैसे धराया…

    डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताय कि थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि शातिर घर से ठगी का धंधा कर रहा है। वरीय अधिकारियों को सूचना से अवगत कराने के बाद एसपी के निर्देश पर छापेमारी की गई। घर की घेराबंदी कर फ्रॉड के घर की तलाशी ली गई। जहां से अनेका ठगी का सामान मिला। ठगी के रुपए से फ्रॉडों ने करोड़ों की जमीन खरीदी है। 15 प्लॉट का डीड जब्त किया गया। पुलिस ठगी के रुपए से अर्जित संपत्ति को जब्त करेगी। बिहारशरीफ समेत अन्य जगहों पर आलीशान मकान है |

  • न्यूज नालंदा – इस जेल के कैदी करते हैं मोबाइल-गांजा व ताश की गड्‌डी का इस्तेमाल, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप 

    न्यूज नालंदा – इस जेल के कैदी करते हैं मोबाइल-गांजा व ताश की गड्‌डी का इस्तेमाल, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप 

    तीन वीडियो वायरल हुआ है। पहले वीडियो में आधा दर्जन मोबाइल, गांजा व चिलम दिख रहा है। वीडियो बनाने वाला बता रहा है कि किस मोबाइल के लिए जेलर कितने रुपये लेते हैं। गांजा व चिलम के लिए कितने रुपये लिये जाते हैं। वह हाथ में रखा गांजा भी दिखा रहा है। दूसरे वीडियो में बैरक के अंदर ताश खेल रहे व अपने बिस्तर पर सो रहे बंदियों को दिखाया जा रहा है।

    एसडीओ ने बताया कि वायरल वीडियाे का मामला संज्ञान में आते ही उपकारा में रेड की गई। हालांकि, जेल से किसी तरह का आपतिजनक सामान नहीं मिला। जांच से पता चला कि कुछ बंदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट किया गया है। इसी खुन्नस में जेलर को टारगेट कर वीडियो बनाया गया। वायरल वीडियो की जांच से मामला स्पष्ट होगा।

  • न्यूज नालंदा – पटाखा दुकानों में एसडीओ-डीएसपी की छापेमारी से मचा हड़कंप …..

    दीपावली को लेकर शहर के हर चौक पर पटाखों की दुकानें सज गयी हैं। नियमों को ताक पर रख दुकानदार अपनी मनमानी कर रहे हैं। सुरक्षा मानकों का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। हद तो यह कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में एक नहीं दर्जनों दुकानें सजी हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए शनिवार की शाम में एसडीओ अभिषेक पलासिया, डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने शहर की कई पटाखा दुकानों में छापेमारी की।

    न्यूज नालंदा – पटाखा दुकानों में एसडीओ-डीएसपी की छापेमारी से मचा हड़कंप …..

  • न्यूज नालंदा – देर रात आया कॉल, हेलो का जवाब सुन परिवार पर गिरा दुखों का पहाड़…

    एकंगरसराय थाना क्षेत्र के शिवदत्त बिगहा गांव में गुरुवार की रात विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम दे पति व अन्य ससुराली परिवार फरार हो गया। मृतका मनीष कुमार कुमार की 22 वर्षीया पत्नी सविता देवी उर्फ संध्या है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

    न्यूज नालंदा – देर रात आया कॉल, हेलो का जवाब सुन परिवार पर गिरा दुखों का पहाड़…


    नूरसराय के रसुल्ला गांव निवासी मृतका के पिता सियाराम सिंह ने दामाद समेत तीन को अरोपित कर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप है। पिता ने बताय कि एक साल पहले बेटी की शादी की थी। दामाद को बाढ़ एनटीपीसी में नौकरी लगी। जिसके बाद वह पांच लाख रुपए की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की हत्या कर दी गई। रिश्तेदार ने कॉल कर पिता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

    थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पिता ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें दामाद समेत तीन को आरोपित किया है। सभी आरोपित फरार हैं।

  • न्यूज नालंदा – कर्तव्यनिष्ठा के लिए सदा याद किए जायेंगे एसडीओ कुमार अनुराग…

    सरमेरा प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को एसडीओ कुमार अनुराग को विदाई दी गयी। इसके पहले कर्मियों ने ढोल बाजे के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर बीडीओ राजीव कुमार ने कहा कि श्री अनुराग कुशल प्रशासक के तौर पर कर्मियों का हमेशा मार्गदर्शन देते रहे। उनके नेतृत्व में बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। अपनी कर्तव्यनिष्ठा के कारण नागरिकों को श्री अनुराग सदा याद रहेंगे। सीओ शिवनंदन सिंह ने कहा उनके सहयोग के कारण ही यहां विकास की गति तेज रही।

    न्यूज नालंदा – कर्तव्यनिष्ठा के लिए सदा याद किए जायेंगे एसडीओ कुमार अनुराग…

  • न्यूज नालंदा – हत्या के बाद बदमाशों ने किया पुलिस जांच को गुमराह का प्रयास, जानें वारदात…

    एकंगरसराय थाना क्षेत्र के ओरियावां गांव में मंगलवार की रात बदमाशों ने युवक की गला हत्या कर दी। घटना के बाद शव को पेड़ के सहारे, गमछा से फंदा बना खड़ा कर दिया। मृतक का मुड़ा घुटना भूमि पर था। जिससे बदमाशों का पुलिस जांच को गुमराह करने की मंशा विफल हो गई। अल सुबह ग्रामीण शौच के लिए बगीचा गए तो उनकी नजर शव पर गई। तब हत्या का खुलासा हुआ। मृतक अभिचरण पासवान का 26 वर्षीय पुत्र निर्मल कुमार भारती उर्फ जिला है।

    न्यूज नालंदा – हत्या के बाद बदमाशों ने किया पुलिस जांच को गुमराह का प्रयास, जानें वारदात…

    चाचा बाल मिश्री पासवान ने बताया कि निर्मल रात करीब दस बजे घर में था। इसके बाद वह देवीस्थान के समीप जुआ खेल रहा था। जहां पहुंचकर उन्होंने फटकार लगाई। इसके बाद वह किसी से मिलने चला गया। अगली सुबह उसकी लाश मिली। परिवार हत्या का आरोप लगा रहा है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। लिखित शिकिायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पीएम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।