Category: Crime

  • न्यूज नालंदा – महिला की सड़ी लाश की गुत्थी सुलझी, कातिल बहू पति संग गिरफ्तार

    दीपनगर थाना पुलिस ने सोमवार की रात मानपुर थाना क्षेत्र के प्रभु बिगहा गांव में छापेमारी कर हत्यारिन बहू और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित महिला ने तकिया से गला घोंट सास को मौत की नींद सुला दी। फिर बेटे ने मां की लाश को ठिकाना लगा दिया। दीपनगर थाना पुलिस 20 अगस्त को पावा गांव के साेयबा नदी किनारे स्थित कुआं से महिला की सड़ी-गली लाश बरामद किया। मृतका मानपुर के प्रभु बिगहा निवासी स्व. सिकिन्दर चौधरी की 55 वर्षीया पत्नी सरबुजा उर्फ मानो देवी है। जिसके बाद गोकुलपुर ओपी क्षेत्र के बोधनगर गांव निवासी मृतका की पुत्री गुलाबो देवी ने भाई व भाभी को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई।
    गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पुत्र धर्मदेव कुमार और उसकी पत्नी सोनी देवी है। पुत्र की निशानदेही पर पावा गांव के झाड़ी से तकिया भी बरामद कर लिया गया। जिससे महिला की हत्या की गई थी। तकिया पर खून लगा है। पटना में शव का पोस्टमार्टम करा, बेटी ने उसका दाह संस्कार कर दिया। संपत्ति के लिए बेटे-बहू ने हत्याकांड को अंजाम दिया।
    कार्रवाई सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी के नेतृत्व में हुई। छापेमारी टीम में दीपनगर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद, दारोगा अभिषेक प्रताप सिंह समेत अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे।
    थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि महिला पावा गांव में बेटी के साथ रहती थी। पुश्तैनी मकान को वह बेचना चाहती थी। जिसका विरोध उसके बेटे-बहू करते थे। 14 को वह मकान में ताला लगाने गई। जहां बहू ने तकिया से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर बेटे ने सहयोगियों के साथ मिलकर मां के शव को पावा गांव के कुआं में फेंक दिया। फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

    न्यूज नालंदा – महिला की सड़ी लाश की गुत्थी सुलझी, कातिल बहू पति संग गिरफ्तार

  • न्यूज नालंदा – लगातार खाकी पर हो रहे हमला से एसोसएिशन चिंतित, पर्याप्त बलों की मांग

    जिले में लगातार खाकी पर हो रहे हमला से पुलिस एसोसिएशन चिंतित है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सह दीपनगर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने एसपी से सभी थानों पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों के तैनाती की मांग की है।
    गिरियक थाना पुलिस पर लगातार हो रहे हमले के बाद उन्होंने सभी थाना में छापेमारी के दौरान विशेष पुलिस टीम की व्यवस्था कराने व जख्मी के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने बताया कि पिछले कई माह से जिले की पुलिस पर लगातार हमला हो रहा है। जो चिंताजनक है। पुलिस पर हमला धंधेबाज अपने स्वार्थ के लिए करते हैं। पुलिस जख्मी होकर भी नागरिकों की सुरक्षा में मुस्तैद रहती है। शराब या अवैध बालू उठाव की सूचना के बाद थानाध्यक्ष सीमित संसाधान में कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंच जाते हैं। जिसका फायदा उठाकर बदमाश पुलिस पर हमला कर देते हैं। पूर्व में भी जिले के कई थानों की पुलिस टीम पर हमला हो चुका है। अध्यक्ष ने आम नागरिकों से पुलिस के सहयोग की अपील की है। ताकि अवैध धंधेबाजों पर नकेल कसा जा सके।

    न्यूज नालंदा – लगातार खाकी पर हो रहे हमला से एसोसएिशन चिंतित, पर्याप्त बलों की मांग

  • न्यूज नालंदा – व्यवसायी की हत्या के बाद सड़क पर लाश रख हंगामा, पत्नी समेत चार को पुलिस उठाई…

    परवलपुर थाना क्षेत्र के गौरव नगर मोड़ के पास मंगलवार को बदमाशों ने रॉड-लाठी से पिटाई कर गल्ला व्यवसायी की हत्या कर दी। मृतक बाजार निवासी यदुनंदन साव के 35 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार हैं। आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोग त्वरित कार्रवाई और मुआवजा की मांग कर रहे थे। परिजन हत्या का आरोप मृतक की पत्नी संगीता देवी और उसके प्रेमी पर लगा रहे हैं।

    न्यूज नालंदा – व्यवसायी की हत्या के बाद सड़क पर लाश रख हंगामा, पत्नी समेत चार को पुलिस उठाई…

    मृतक के भाई सुजीत कुमार ने आरोपों में बताया कि उनकी भाभी का मिल संचालक के दामाद से दो सालों से अवैध संबंध चल रहा है। छह माह से भाई पत्नी से अलग रह रहे थे। महिला की नजर भाई की संपत्ति पर थी। दोपहर में भाभी अचानक अपने प्रेमी व सहयोगियों के साथ दुकान पर आ गई। फिर उनके इशारे पर भाई की रॉड-लाठी से पीटकर जख्मी कर दिया गया। जख्मी भाई की मौत विम्स में हो गई। थानाध्यक्ष रमन कुमार वशिष्ठ ने बताया कि मृतक की पत्नी समेत समेत चार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है। जांच के बाद हत्या का कारण स्पष्ट होगा।

  • न्यूज नालंदा – नाबालिग से रेप मामले में आया फैसला उप मुखिया को मिली सजा , जानें मामला …. 

    सिविल कोर्ट के एडीजे-6 सह स्पेशल पॉक्सो न्यायधीश आशुतोष कुमार ने 14 वर्षीया नाबालिग के साथ रेप मामले में 52 वर्षीय उप मुखिया अरविंद सिंह को 22 साल वहीं सहयोगी महिला को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी किया है। जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर दो साल का अतिरिक्त सजा भुगतना होगा। इसके साथ ही पीड़िता को पीड़ित प्रतिकर योजना से सात लाख रुपए सहायता राशि देने को कहा है।
    अभियोजन पक्ष से स्पेशल पॉक्सो पीपी जगत नारायण सिन्हा ने बहस किया। विचरण के दौरान सात ने गवाही दी थी। दोनों आरोपित इस्लामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है और अरविंद सिंह अपने पंचायत में उपमुखिया चुना गया था। स्पेशल पीपी श्री सिन्हा ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता दिल्ली में काम करते थे। घर पर दो बहनें रहती थीं। पांच जनवरी 2021 को साढ़े पांच बजे शाम में महिला आरोपित पीड़िता के घर आई और उसकी बड़ी बहन को खोजने लगी। इसपर पीड़िता ने बताया की दीदी सोई हुई है। इसके बाद आरोपिता ने पीड़िता को साथ बाहर चलने को कहा। पीड़िता को भी बाहर से कुछ सामान लाना था। इसलिए वह आरोपित महिला के साथ चली गई। इसी दौरान पीड़िता को बहला-फुसलाकर खेत तरफ बने घर में ले गई। जहां आरोपी उप मुखिया आया और पीड़िता के साथ जबरन रेप किया। रेप के दौरान महिला आरोपित घटना को देखकर हंसती रही और रेप के बाद आरोपित लोग दूसरे कमरे में जाकर एक-दूसरे से पैसों का लेन-देन किया। पीड़िता मौका पाकर वह वहां से भाग गई। इसके बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर थाने के हवाले कर दिया था।

    न्यूज नालंदा – नाबालिग से रेप मामले में आया फैसला उप मुखिया को मिली सजा , जानें मामला …. 

  • न्यूज नालंदा – बैंक परिसर से रुपए से भरा बैग लेकर ले भागा बदमाश …. 

    एकंगरसराय स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा से बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया । बैग में दो लाख 13 हजार रुपये नगद व एक लैपटॉप रखा था। पीड़ित चौरई गांव निवासी मिनी बैंक संचालक रजनीश रंजन ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर के लिए थाना में आवेदन दिया है।
    उन्होंने बताया कि वह बैंक में रुपये की निकासी करने आये थे। रुपये निकालने के बाद उसे बैग में रख लिया। पास में ही कुर्सी पर बैग रखकर वह किसी काम से काउंटर पर गये। काउंटर से वापस लौटे तो देखा कि कुर्सी से बैग गायब था। उन्होंने इधर-उधर काफी देखा पर बैग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही बैंक में हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    न्यूज नालंदा – बैंक परिसर से रुपए से भरा बैग लेकर ले भागा बदमाश …. 

  • न्यूज नालंदा – करंट से मौत का सिलसिला जारी, महिला समेत दो की गयी जान , जांच में जुटी पुलिस …..

    कतरीसराय थाना क्षेत्र के कटौना गांव में सोमवार की सुबह खेत देखने गये 52 वर्षीय विपीन सिंह की मौत करंट लगने से हो गयी। लोगों ने बताया कि बिजली प्रवाहित तार टूटकर गिरा हुआ था। घटना पर प्रखण्ड प्रमुख राजीव कुमार ने दुख व्यक्त करने के साथ ही प्रशासन से पीड़ित परिवार के आश्रित को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

    न्यूज नालंदा – करंट से मौत का सिलसिला जारी, महिला समेत दो की गयी जान , जांच में जुटी पुलिस …..

    हरनौत थाना क्षेत्र के मुढ़ारी गांव के पास रामप्रीत चौहान की 60 वर्षीया पत्नी कौशल्या देवी का शव मिला है। मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्टया करंट से मौत की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

  • न्यूज नालंदा – लाठी के जोर पर अवैध खनन, पुलिस पर हमला कर थानेदार समेत चार को किया जख्मी….

    जिले में पुलिस पर हमला जारी है। सोमवार को बदमाशाों ने गिरियक पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी कर थानाध्यक्ष संजीव कुमार समेत चार पुलिस कर्मियों को जख्मी कर दिया। घटना राजपुर गांव के समीप हुई। बलों की संख्या कम रहने के कारण पुलिस जवाबी कार्रवाई नहीं कर सकी। सभी जख्मी को इलाज के लिए विम्स ले जाा गया। धंधेबाजों के ट्रैक्टर से कुचलकर एक बुजुर्ग महिला भी जख्मी हुई हैं।

    न्यूज नालंदा – लाठी के जोर पर अवैध खनन, पुलिस पर हमला कर थानेदार समेत चार को किया जख्मी….

    जख्मी महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग महिला शौच के लिए जा रही थी। उसी दौरान घटना हुई। एक बच्चे के भी जख्मी होने की चर्चा है। घटना की सूचना के बाद राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार दलबल के साथ पहुंच गए। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना में थानेदार समेत कुछ अन्य कर्मी जख्मी हुए हैं। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

  • न्यूज नालंदा – रिश्ते का कत्ल: पुत्र ने पिता तो बड़े भाई ने छोटे की कर दी हत्या…

    नूरसराय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में रिश्ते का कत्ल किए जाने की घटना घटी। छतरपुर गांव में भूमि-विवाद में बड़े ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या दी। अधेड़ की मौत रविवार को इलाज के दौरान विम्स में हुई। मृतक राजकुमार यादव का 55 वर्षीय पुत्र केदार यादव है।
    मृतक के ससुर भोला यादव ने बताया कि मृतक का उसके बड़े भाई शैलेंद्र यादव से 16 साल पहले बंटवारा हुआ था। बड़ा भाई छोटे जमीन पर कब्जा करना चाहता था। इसी का दोनों में विवाद चल रहा था।

    न्यूज नालंदा – रिश्ते का कत्ल: पुत्र ने पिता तो बड़े भाई ने छोटे की कर दी हत्या…

    थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि दर्ज केस में हत्या की सुसंगत धारा लागू कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

    सिर पर ईंट मारकर पिता की कर दी हत्या

    नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर तियारी गांव में रविवार की रात नशेड़ी बेटे ने ईंट से मारकर माले नेता पिता की हत्या कर दी। मृतक स्व. लखन ठाकुर के 66 वर्षीय पुत्र दिनेश शर्मा हैं।
    मृतक के पुत्र राजकुमार ठाकुर ने बताया कि उसका भाई गोरेलाल ठाकुर रात में शराब पीकर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर ईंट से पिता के सिर पर मार दिया। जिससे वह जख्मी हो गए। जख्मी की मौत इलाज के दौरान हो गयी। मृतक को छह पुत्र है। तीसरे पुत्र और उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगा है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर।पुकिस छापेमारी में जुट गई है।

  • न्यूज नालंदा – रोड़ेबाजी व फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, जानें मामला ….

    नालंदा में फिर से गोलीबारी व रोड़ेबाजी का वीडियो वायरल हुआ है। घटना परबलपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर डीह गांव में रविवार को हुई। जहां दो गुटों में मारपीट के बाद एक पक्ष ने घर पर रोड़ेबाजी और फायरिंग कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
    घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पूर्व के विवाद को लेकर मुरारी मांझी और रामबली पासवान में शनिवार को विवाद हुआ था। इस घटना में मुरारी मांझी का सिर फट गया। रविवार की सुबह जब रामबली पासवान के घर के लोग शौच के लिए खेतों की ओर गए तो मुरारी मांझी गुट के लोगो ने पकड़ लिया और मारपीट कर दी। हालांकि, महिला के परिजन छेड़खानी का आरोप लगा रहे हैं। इसके बाद महिला के घर पर चढ़कर बदमाशों रोड़ेबाजी करते हुए फायरिंग की। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
    थाना अध्यक्ष रमन वशिष्ट ने बताया कि दोनों और से मारपीट हुई है। जिसमें एक एफआईआर परबलपुर थाना तो वहीं दूसरा केस एसीएसटी थाने में किया गया है।

    न्यूज नालंदा – रोड़ेबाजी व फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, जानें मामला ….

  • न्यूज नालंदा – थानाध्यक्ष मुश्ताक की नजर से बच नहीं सका नेचर सफारी का नाइट गार्ड हुआ गिरफ्तार, करतूत जान हो जायेंगे हैरान…

    दीपनगर थाना पुलिस ने राजगीर के नेचर सफारी में छापेमारी कर वहां तैनात नाइट गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई गुरुवार की रात हुई। गार्ड कुख्यात डकैत निकला। पुलिस से बचने के लिए वह गार्ड की नौकरी कर रहा था। गिरफ्तार बदमाश गया जिला के अतरी थाना क्षेत्र के जेठियन साईडपर गांव निवासी चांदो मांझी का पुत्र सीता मांझी है।

    न्यूज नालंदा – थानाध्यक्ष मुश्ताक की नजर से बच नहीं सका नेचर सफारी का नाइट गार्ड हुआ गिरफ्तार, करतूत जान हो जायेंगे हैरान…

    दीपनगर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपित को राजगीर के नेचर सफारी से पकड़ा गया। बदमाश पुलिस से बचने के लिए नाइट गार्ड का काम कर रहा था। बदमाश ने 2017 में अयोध्या नगर मोहल्ला में डाकाजनी की घटना को अंजाम दिया था। पूर्व में उसके चार साथियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पांच सालों से पुलिस शातिर की तलाश कर रही थी। गया जिला स्थित उसके मकान में छापेमारी करने पर खुलासा हुआ कि शातिर राजगीर में रह रहा है। जिसके बाद उसे पकड़ा गया। बदमाश पर गया के अतरी थाना में भी डकैती का केस दर्ज है।