Category: Crime

  • न्यूज नालंदा – हादसों में दो की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी

    जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं, दो गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। उनका इलाज पावापुरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पावापुरी में एनएच पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हैं। इसी तरह, दीपनगर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। हादसे में रिक्शा चालक की मौत हो गयी।

    न्यूज नालंदा – हादसों में दो की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी

    ओपी क्षेत्र के पावापुरी मोड़ के पास गुरुवार की रात अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में भागलपुर जिला के सुल्तानगंज निवासी 32 वर्षीय रघुनंदन कुमार के रूप में की गयी है। घायल सुल्तानगंज का ही रोहित कुमार व पोखरपुर गांव का रजत है।

    घायलों ने बताया कि तीनों पावापुरी मेडिकल कॉलेज में प्लम्बर का काम करते हैं। गुरुवार की देर रात खाना खाने के लिए होटल पर जा रहे थे। जैसे ही पावापुरी मार्ग से एनएच 20 पर पहुंचे, बिहारशरीफ से नवादा की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गयी। दो को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। ओपी प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। फरार ट्रक व चालक की पहचान की जा रही है।

    किचड़ के कारण गड्ढे में पलट गयी ई-रिक्शा:

    दीपनगर थाना क्षेत्र के संगतपर गांव के पास शुक्रवार को अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क किनारे 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गयी। हादसे में रिक्शा चालक छबिलापुर थाना क्षेत्र के दुहई-सुहई गांव निवासी राजकुमार चौरसिया के 25 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न कुमार की मौत हो गयी।

    परिजन ने बताया कि गांव से रिक्शा पर सामान लोड कर बिहारशरीफ जा रहा था। उसके अलावा रिक्शा पर कोई नहीं था। संगतपर गांव के पास कीचड़ के कारण रिक्शा गड्ढे में पलट गयी। पुलिस शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। सूचना पाकर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गये। उनके चित्कार से अस्पताल परिसर गूंज उठा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है।

  • न्यूज नालंदा – बाइक सवार बदमाशों ने पूछा रास्ता, फिर मार दी युवक को गोली…

    सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। परिजन आनन-फानन में जख्मी शिवचरण प्रसाद के 29 वर्षीय पुत्र परमानंद कुमार उर्फ बालाजी को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली युवक के बाएं हाथ में लगी है। सूचना के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
    चश्मदीद विकास कुमार ने बताया कि युवक का गांव के कुछ लोगों से वर्षों से भूमि विवाद चला आ रहा था। वह हाल में जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था। शाम में युवक सड़क किनारे खड़ा था। उसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन बदमाश आएं। युवक से सकसोहरा जाने का मार्ग पूछा। बताने के पहले बदमाशों ने परमानंद को गोली मार दी। थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि पूर्व के भूमि विवाद में घटना का आरोप परिजन लगा रहे हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है।

    न्यूज नालंदा – बाइक सवार बदमाशों ने पूछा रास्ता, फिर मार दी युवक को गोली…

  • न्यूज नालंदा – करंट से मौत जारी, इस बार किशोर ने गंवाई जान…

    वेना थाना क्षेत्र के सिरनामा गांव में करंट से एक किशोर की मौत हो गई। घटना गुरुवार की सुबह हुई। किशोर पशुओं का चारा लेकर लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में पूर्व से गिरे बिजली तार के संपर्क में आकर वह करंट का शिकार हो गया। मृतक बिंदेश्वरी यादव का 17 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार है। सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।
    ग्रामीणों ने बताया कि किशोर खंधा से पशुओं का चारा लेकर लौट रहा था। रास्ते में पूर्व से गिरे बिजली तार के संपर्क में आकर करंट से झुलसकर जख्मी हो गया। ग्रामीण किशोर को निजी क्लिनिक ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद गांव में परिवार चीख पुकार गांव में गूंजने लगी। ग्रामीण घटना का कारण बिजली विभाग की लापरवाही को बता रहे हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी गांव पहुंचकर पारिवारिक लाभ योजना के तहत आश्रित को 20 हजार का चेक उपलब्ध कराएं। इसी तरह पंचायत के मुखिया द्वारा परिवार को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार की सहायता दी गई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

    न्यूज नालंदा – करंट से मौत जारी, इस बार किशोर ने गंवाई जान…

  • न्यूज नालंदा – दबंग का कट्टा दिखाकर रंगदारी मांगने का वीडियो वायरल…

    सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज-लोहगानी दबंग का कट्‌टा दिखाकर परिवार से रंगदारी मांगने व जान मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार को तेजी से वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।

    न्यूज नालंदा – दबंग का कट्टा दिखाकर रंगदारी मांगने का वीडियो वायरल…

    पीड़ित महिला आशा देवी ने बताया कि पड़ोसी सौरभ यादव ने 3 साल पहले उनकी भूमि की बिक्री कराई थी। जिसके एवज में उसने 80 हजार रुपया लिया था। कुछ दिनों से बदमाश फिर से 80 हजार रुपए की मांग कर रहा है।

    बदमाश सौरभ यादव अपने तीन सहयोगियों के साथ घर में घुस गया और कट्‌टा दिखाते हुए रुपए की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर दबंग परिवार को गोली मारने और भूमि पर जबरन कब्जा करने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि पुलिस बदमाश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • न्यूज नालंदा – पुलिस टीम पर पर हमला का आरोपित वार्ड सदस्य गिरफ्तार

    दीपनगर थाना पुलिस ने नालंदा थाना क्षेत्र के सवैत गांव में छापेमारी कर गुरुवार को पुलिस पर हमला के आरोपी वार्ड सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपित निजामुद्दीन मल्लिक का पुत्र मो. अयाज है।

    न्यूज नालंदा – पुलिस टीम पर पर हमला का आरोपित वार्ड सदस्य गिरफ्तार

  • न्यूज नालंदा – कैदियों के भागने से सबक नहीं, हथकड़ी लगा बंदी अकेला घूमता मिला…

    सदर अस्पताल परिसर से आए दिन कैदियों के फरार होने का मामला सामने आता है। इसके बाद भी घटना से पुलिस सबक नहीं लेती। मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में हथकड़ी लगा कैदी अकेला घूमता नजर आया। जिससे मंडल कारा से आए सुरक्षाकर्मी अंजान थे। कैदी शाहनबाज को इलाज के लिए लाया गया था। हथकड़ी लगा अकेला घूमने पर मीडिया कर्मी उसका कवरेज करने लगे। तब जेल कर्मी दौड़कर आएं और कैदी के हाथ से हथकड़ी का रस्सा पकड़ लिया।

    न्यूज नालंदा – कैदियों के भागने से सबक नहीं, हथकड़ी लगा बंदी अकेला घूमता मिला…

  • न्यूज नालंदा – पंचायत के सामने पिता-पुत्र की पिटाई…

    अस्थावां थाना क्षेत्र के माफी गांव में बुधवार को पंचायत के सामने बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी 45 वर्षीय जंगलू रविदास और उनके 20 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार कोइ लाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। दबंगों के सामने पंचायत मूकदर्शक बनी रही।
    पीड़ित शैलेश ने बताया कि उसने भाभी रीना देवी को 4000 रुपए किसी काम को लेकर कर्ज के दिया था। पिछले सप्ताह जब पैसे वापस मांगने गया तो भाभी ने कहा कि तुमसे अब बात नहीं करेंगे। जिसके बाद वो गुस्से में आकर पैसा लौटाई। फिर युवक का मोबाइल तोड़ दिया। जिसके बाद दोनों में गाली-गलौज हुई। फिर महिला ने अपने मायके से भाइयों को बुलवा लिया जिसके बाद दोनों के बीच फिर जमकर मारपीट हुई। गांव में मारपीट की पंचायती हो रही थी। उसी दौरान बदमाशों ने फिर से पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

    न्यूज नालंदा – पंचायत के सामने पिता-पुत्र की पिटाई…

  • न्यूज नालंदा – आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर प्रेमी को जबरन भरनी पड़ी प्रेमिका की मांग…

    परवलपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने बिना लग्न और बिना बैंड-बाजा के मंगल स्थान मंदिर में दोनों की शादी करा दी। अनोखी शादी को देखने के लिए ग्रामीणों की अच्छी-खासी भीड़ जमा हो गयी।

    न्यूज नालंदा – आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर प्रेमी को जबरन भरनी पड़ी प्रेमिका की मांग…

  • न्यूज नालंदा – दुष्कर्म के बाद युवती की नृशंस हत्या , जांच में जुटी पुलिस …

    हिलसा थाना पुलिस ने मंगलवार को काजीचक गांव के समीप झाड़ी से अज्ञात 20 वर्षीय महिला की लाश बरामद की। शव देख ग्रामीण दुष्कर्म कर धारदार हथियार से हत्या का अंदेशा जता रहे हैं। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

    न्यूज नालंदा – दुष्कर्म के बाद युवती की नृशंस हत्या , जांच में जुटी पुलिस …

  • न्यूज नालंदा – दिन दहाड़े बदमाशों ने महिला के गले से झपटा सोने की चेन…

    लहेरी थाना क्षेत्र के कमरूद्दीनगंज के पुरानी पोस्ट ऑफिस मार्ग में बदमाशों ने सरेशाम महिला के गले से सोने की चेन झपट लिया। महिला धनेश्वरघाट से पूजा कर लौट रही थीं। उसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता रांची रोड निवासी मृदुला आर्य घटना की शिकायत लेकर थाना पहुंची। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।
    महिला ने बताया कि वह धनेश्वरघाट से लौट रही थी। उसी दौरान कमरूद्दीनगंज में पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आया और गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बदमाशों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

    न्यूज नालंदा – दिन दहाड़े बदमाशों ने महिला के गले से झपटा सोने की चेन…