Category: Crime

  • न्यूज नालंदा – कोचिंग संघ की सराहनीय पहल: स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना योद्धाओं को दिया सम्मान…

    नालंदा कोचिंग शिक्षक संघ की समाज में सहरानीय पहल सामने आई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संघ ने कोरोना योद्धाओं को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया।

    न्यूज नालंदा – कोचिंग संघ की सराहनीय पहल: स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना योद्धाओं को दिया सम्मान…

    मंत्री कुमार ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि कोरोना काल हम सबके लिए विपरीत परिस्थिति लेकर आया। सब लोगों ने एकजुटता दिखाकर कोरोना को मात दे एक मिसाल कायम की। एक समय था जब हम सब एक दूसरे से दूर-दूर रहते थे। फिर से हम सब आज एक साथ इकट्ठे हैं और आनंद का जीवन जी रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि नालंदा के शिक्षकों के द्वारा इस तरह का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय है। सांसद श्री कुमार ने कहा कि प्राचीन काल में जिस तरह से नालंदा का गौरव शिक्षा के लिए अतुलनीय रहा है, उसी तरह से आज नालंदा के सभी शिक्षक पूरे देश को एक संदेश दे रहे हैं कि मेहनत करने वाले और हौसला रखने वाले को उचित सम्मान हमेशा दिया जाना चाहिए। समारोह में कुल 22 कोरोना योद्धा सम्मानित हुए। जिसमें चिकित्सक, नर्स, पुलिसकर्मी और पत्रकार शामिल हैं। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष डॉ. धनंजय कुमार, सचिव मनोज कुमार, परियोजना निदेशक आशुतोष कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

    इन्हें मिला सम्मान-

    1. डॉ सुजीत कुमार 2. डॉ अजय कुमार 3. डॉ राजीव रंजन 4. डॉ ओम प्रकाश सिंह 5. डॉ पुरुषोत्तम कुमार 6. डॉ बालमुकुंद प्रसाद 7. डॉ मिथिलेश प्रसाद 8. डॉ नीरू जे. सिंह 9. डॉ लक्ष्मण कुमार 10. राजीव रंजन (WHO) 11. दीपक कुमार(राजगीर थानाध्यक्ष) 12. पूजा कुमारी (कांस्टेबल, सोहसराय) 13. अनिता गुप्ता(एस. आई., महिला थाना) 14. बिनोद कुमार(एस. आई., बिहार थाना) 15. मालती देवी(कांस्टेबल, सोहसराय थाना) 16. बबनजीत कुमार(कांस्टेबल, सोहसराय थाना) 17. नीलम कुमारी(ANM) 18. नीता कुमारी(ANM) 19. सुनील कुमार(पत्रकार) 20. संजीव कुमार(पत्रकार) 21. प्रणय राज(पत्रकार) 22. सुनील कुमार सिन्हा(पत्रकार)

  • न्यूज नालंदा – दारोगा पुत्र की हत्या , हिरण्य पर्वत पर मिली लाश, बदमाशों के लिए सेफजोन बना इलाका …

    हिरण्य पर्वत की सुरक्षा भगवान भरोसे है। फिर से बदमाशों हिरण्य पर्वत पर हत्याकांड को अंजाम दिया। इस बार दारोगा पुत्र को मौत के घाट उतारा गया। शव शनिवार की सुबह हनुमान मंदिर के पीछे से मिली। घंटों बाद मृतक की पहचान नवादा के गोंविंदपुर थाना क्षेत्र के कुंडा गांव निवासी दारोगा रमेश कुमार के 22 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार के रूप में की गई। पदाधिकारी वर्तमान में परिवार के साथ प्रोफेसर कॉलनी में रहते हैं।

    न्यूज नालंदा – दारोगा पुत्र की हत्या , हिरण्य पर्वत पर मिली लाश, बदमाशों के लिए सेफजोन बना इलाका …

    भगवान भरोसे पर्वत की सुरक्षा

    हिरण्य पर्वत दो थाना इलाके में है। इसके बाद भी इसकी सुरक्षा भगवान भरोसे है। 9 साल पहले यहां पूर्णियों के दो छात्रों की पर्वत से नीचे फेंककर हत्या कर दी गई। इसके बाद भी पुलिस नहीं चेती। चोरी, छेड़खानी, छिनताई यहां हर दिन होती है।

    सड़ चुकी है लाश, अपहरण के दिन हत्या

    शव सड़ चुकी थी। सुबह की सैर को आए नागरिकों ने बदबू महसूस की। जिसके बाद शव मिला। सूचना पाकर डीएसपी व सोहस-लहेरी पुलिस दलबल के साथ पहुंच गई। घंटों मशक्कत के बाद शव को पहाड़ी से निकाला गया। मृतक के पिता ने बताया कि रॉड से पीटकर हत्या किया गया है । इसके बाद शव को पर्वत से नीचे फेंका गया। शव पत्थर पर अटक गई।

    सभी बिंदुओं पर हो रही जांच
    लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है। दर्ज अपहरण के केस में हत्या की सुसंगत धारा लागू की जाएगी।

     

  • न्यूज नालंदा –  सदर अस्पताल से नशे की हालत में एंबुलेंस ड्राइवर समेत दो गिरफ्तार ….

    हंगामा की सूचना पर पहुंची बिहार थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात सदर अस्पताल से एंबुलेंस चालक समेत दो नशेड़ियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नशेड़ियों में चालक जितेंद्र कुमार और धनंजय पासवान है। हंगामा की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अस्पताल की सुरक्षा में तैनात चार में दो होमगार्ड गायब मिले। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शराबियों को न्ययालय के सुपुर्द कर दिया गया। गायब होमगार्ड से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

    न्यूज नालंदा –  सदर अस्पताल से नशे की हालत में एंबुलेंस ड्राइवर समेत दो गिरफ्तार ….

  • न्यूज नालंदा – बच्चों से भरी स्कूल वाहन गड्ढे में गिरा , कई जख्मी …..

    नूरसराय थाना क्षेत्र के डोइया गांव के पास शनिवार को बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद स्कूल वाहन गड्ढे में गिर गया। हादसे में बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गये हैं। उनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया है। स्कूल वाहन पर बैठे कुछ बच्चों को भी चोट लगी है। उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया है। स्थानीय लोगों की माने तो घटना के बाद चालक बच्चों को छोड़कर भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और बच्चों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने बताया कि वाहन को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।

    न्यूज नालंदा – बच्चों से भरी स्कूल वाहन गड्ढे में गिरा , कई जख्मी …..

  • न्यूज नालंदा – मोबाइल पर पति ने लगाई फटकार, आहत हो पत्नी ने कर ली खुदकुशी

    अस्थावां थाना क्षेत्र के महमदपुर बेलदरिया गांव में शनिवार को नव विवाहिता ने दुपट्टा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका विरल चौहान की 21 वर्षीया पुत्री शुभम कुमारी है। परिवार ने बताया कि पति का फोन आया था। बातचीत के दौरान पति द्वारा गाली-गलौज कर रहाथा। जिससे आहत हो विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

    न्यूज नालंदा – मोबाइल पर पति ने लगाई फटकार, आहत हो पत्नी ने कर ली खुदकुशी

    थानायक्ष शोएब अख्तर ने बताया कि पिता ने पति समेत आधा दर्जन को आरोपित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के केस का आवेदन दिया है। जांचोपरांत पुलिस कार्रवाई करेगी। पोस्टामर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

  • न्यूज नालंदा – भाई को राखी बांध लौट रही बहन की मौत , जानें घटना…

    तेलमर ओपी इलाके में शुक्रवार की रात भाई को राखी बांध लोट रही बाइक सवार बहन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतका रहुई के मनांकी गांव निवासी वजय पासवान की पत्नी कुंती देवी है। घटना में पति जख्मी हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दंपती को अस्पताल लाई। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

    न्यूज नालंदा – भाई को राखी बांध लौट रही बहन की मौत , जानें घटना…

  • न्यूज नालंदा – महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर मार दी गोली…

    बेन थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में शुक्रवार को रास्ता पर कचरा फेंकने के विवाद में बदमाशों ने महिलाओं को गलियों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना के विरोध पर बदमशों ने एक युवक को गोली मार दी। मारपीट में परिवार के तीन सदस्य जख्मी हुए। गोली से जख्मी स्व. बालेश्वर यादव के पुत्र मुकेश कुमार, मारपीट में जख्मी उनकी पत्नी संगीता देवी, भतीजा विकास और भाभी अंजू देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

    न्यूज नालंदा – महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर मार दी गोली…

  • न्यूज नालंदा – स्वतंत्रता दिवस परेड के पूर्वाभ्यास में जुटें पुलिसकर्मी…

    बिहारशरीफ मुख्यालय स्थित सोगरा स्कूल के मैदान में 15 अगस्त का मुख्य समारोह आयोजित होगा। समारोह के पूर्व पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार को परेड का पूर्वाभ्यास किया। महिला एवं पुरुष बटालियन ने फूल ड्रेस रिहर्सल किया। डीएम शशांक शुभंकर एवं एसपी अशोक मिश्रा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए इस बार भी स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। सोगरा मैदान के अलावे अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस की तैयारी शुरू कर दी गई है।
    75 वें स्वतंत्रता दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी चल रही है। इस बार सरकारी एवं निजी स्कूल दोनों पूरे समय तक खुले रहेंगे। इसके पूर्व झंडोत्तोलन के बाद छात्र और शिक्षक चले जाते थे। लेकिन इस बार स्वाधीनता दिवस के मौके पर स्कूलों को पूरी तरह से खोले रखने का फैसला किया गया है।

    न्यूज नालंदा – स्वतंत्रता दिवस परेड के पूर्वाभ्यास में जुटें पुलिसकर्मी…

  • न्यूज नालंदा – हत्या के प्रतिशोध में बेरहमी से हत्या , जानें वारदात…

    सिलाव थाना पुलिस ने शुक्रवार को ग्रामीणों की सूचना पर कुरथौर खंधा स्थित कुआं से बोरे मे बंद अधेड़ की लाश बरामद की। मृतक का हाथ-पैर बंधा था, गले पर रस्सी के निशान थे। शव पूरी तरह सड़ चुकी थी, उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। मृतक सिकंदरा गांव निवासी स्व. तेतर रविदास का 43 वर्षीय पुत्र रामकृष्ण रविदास हैं। परिजन हत्या के प्रतिशोध अपरहण कर लाश गिराने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक भूमि खरीद बिक्री का काम करते थे। पुलिस शव को पोस्टामर्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

    न्यूज नालंदा – हत्या के प्रतिशोध में बेरहमी से हत्या , जानें वारदात…

    थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस अपहृत की तलाश में जुटी थी। अंदेशा है कि अपहरण के दिन ही अधेड़ की हत्या कर दी गई। दर्ज केस में हत्या की सुसंगत धारा लागू की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

  • न्यूज नालंदा – सिर धड़ से अलग होने से मौत, राखी बंधाने बहन के घर जाने निकला था…

    बहन के घर राखी बंधाने जा रहे अधेड़ का सिर धड़ से अलग हो मौत हो गई। घटना राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड पर नालंदा रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को हुई। घंटों बाद मृतक की पहचान नालंदा थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव निवासी स्व. राज किशोर के 40 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में की गई। बिहारशरीफ रेल थाना पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।
    मौत की खबर सुनकर परिजन अस्पताल पहुंच गए। जहां उनकी चीख पुकार गूंज रही थी। परिवार ने बताया कि अधेड़ राखी बंधाने के लिए बहन के घर जाने निकले थे। उसके बाद ग्रामीणों से परिवार को मौत की खबर मिली। रेल थानाध्यक्ष विजय बहादुर राम ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ से ज्ञात हुआ कि पटरी पार करने के क्रम में अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

    न्यूज नालंदा – सिर धड़ से अलग होने से मौत, राखी बंधाने बहन के घर जाने निकला था…