Category: EV

  • Electric Car खरीदने वालों की बल्ले बल्ले, अब सरकार मदद करेगी 1 लाख रूपये…


    डेस्क : यदि आपके मन में भी इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Car ) खरीदने की इक्षा है तो ये समय आपके लिए सही है। अब इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी प्रयासरत है। इसी क्रम में उत्तरप्रदेश में हाल ही में योगी सरकार ने इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर 1 लाख तक सब्सिडी का ऐलान किया है। साथ ही गाड़ियों की खरीद पर सब्सिडी देने का ऐलान भी सरकार कर चुकी है।

    इससे पहले दिल्ली सरकार भी 5 फीसदी तक की छूट देने का ऐलान इलेक्ट्रिक वाहनों पर कर चुकी है। इतना ही नहीं अब बुहत जल्द केन्द्र सरकार (central government)भी इलेक्ट्रिक वाहनों पर छूट का ऐलान करने वाली है।

    पेट्रोल डीजल की कीमतों में रोजाना बढ़त देखी जा रही है जिससे सीधे तौर पर आम आदमी का बजट खराब हो रहा है। आलम ये की अब कुछ लोगों ने अपनी गाड़ियों को खड़ा कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट तक इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

    इस बढ़ती समस्या को देखते हुए केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari) ने अब लोगों की पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने की ओर कदम उठा दिया है। इसकी क्रम में यूपी सरकार इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर 1 लाख रुपए तक सब्सिडी का ऐलान कर चुकी है।

    इसके अलावा अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी छूट का प्रावधान है। एक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए केंद्रीय मंत्री जितिन गडकरी ने संकेत दिए हैं कि बहुत जल्द केन्द्र सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए मजबूत कदम उठाने वाली है। गडकरी का मानना है कि अब इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोल वाहन से भी सस्ते में मिलने लगेंगे।

    अब यात्रा होगी सस्ती

    अब यात्रा होगी सस्ती : नितिन गडकरी ने ये तक ऐलान कर दिया गई कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ज्यादातर नए बनने वाले हाईवे पर EV के लिए चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा है पेट्रोल डीजल की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहन बहुत ही कम पैसों में यात्रा कराएंगे। खास अनुमान के अनुसार यदि पेट्रोल डीजल की गाड़ियों को देखें तो तो वो 5 से 6 रुपए प्रति किमी में यात्रा कराती है। पर इलेक्ट्रिक गाड़ियां लेकिन 1 रुपए प्रतिकिमी में यात्रा कराएगी। नितिन गडकरी ने तो यहां तक संकेत दे दिये हैं कि 2023 में इलेक्ट्रिक वाहन एक क्रांति के रूप जन्म लेगी।

    इन्हें मिलेगा लाभ

    [rule_21]

  • ये है देश की मिनी Electric Car, 4 घंटे के चार्ज पर देगी 200KM की माइलेज


    डेस्क : 16 नवंबर 2022 को मुंबई की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी पीएमवी इलेक्ट्रिक (PMV Electric) 16 मार्केट में अपनी पहली माइक्रो इलेक्ट्रिक कार, EaS-E को पेश करेगी। यह गाड़ी भारतीय मार्केट में पीएमवी की पहली गाड़ी होगी। कंपनी इस गाड़ी के जरिए भारतीय मार्केट में पर्सनल मोबिलिटी व्हीकल (पीएमवी) नामक एक नया सेगमेंट बनाने की तैयारी में है। पीएमवी द्वारा उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी प्री बुकिंग शुरू कर दी गई है। दावा किया जा रहा है कि कंपनी को भारत ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजारों से भी एक बड़ी प्री ऑर्डर बुक तैयार की है।

    फुल चार्ज में चलेगी 200KM

    फुल चार्ज में चलेगी 200KM
    पीएमवी ईएएस-ई माइक्रो इलेक्ट्रिक कार 10 किलोवाट लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी से निर्मित है। किलोवाट (20 बीएचपी) पीएमएसएम इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ कर बनाया गया है। वैसे तो इसके टॉर्क की जानकारी नहीं आई है। पर बताया गया है कि इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटे होगी।

    रिपोर्ट के मुताबिक, ये माइक्रो इलेक्ट्रिक कार तीन वेरिएंट में आएगी। जो आपको जिनमें 120 किमी. से 200 किमी. तक की फुल चार्ज रेंज में मिलेगी। कंपनी का दावा है कि नई माइक्रो इलेक्ट्रिक कार को इसके 3 kW AC चार्जर से सिर्फ 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

    यदि इस गाड़ी के डायमेंशन को देखें तो इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 2,915mm, चौड़ाई 1,157mm और ऊंचाई 1,600mm है। गाड़ी का व्हीलबेस 2,087mm और ग्राउंड क्लियरेंस 170mm होने वाला है। इस गाड़ी का वजन करीब 550 किलोग्राम होगा। इस गाड़ी के फीचर्स देखें तो कम्पनी ने इसे एक डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एयर कंडीशनिंग, रिमोट कीलेस एंट्री और रिमोट पार्क असिस्ट, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स से लैस किया है।

    [rule_21]

  • ये हैं देश में मिलने वाली 5 बेस्ट Electric Car, सिंगल चार्ज में चलती हैं 500 KM!


    डेस्क : अब भारतीय मार्केट के ऑटोमोबाइल सेक्शन में इलेक्ट्रिक कारों ने अपनी पकड़ बना ली है। देखते ही देखते EV यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्शन ने जबरदस्त पॉपुलैरिटी भी हासिल कर ली है। ऐसा पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत के कारण लोगों का रुझान EV की ओर बढ़ गया है। इस समय भारतीय बाजार में एक से बढ़ कर एक इलेक्ट्रिक गाड़ियां आपको मिल जाएंगी। आज अपनी इस रिपोर्ट में आपको बताएंगे मार्केट की टॉप 5 EV सेगमेंट की कार

    Tata Nexon EV

    Tata Nexon EV
    इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है Tata Nexon EV का। बीते महीने इस मॉडल की 2,847 इकाइयों बिकी, जिसके साथ ये गाड़ी EV दौड़ में टॉप कर रही है। ये मॉडल दो अलग-अलग वेरिएंट प्राइम और मैक्स में आपको मिलेगी। ये गाड़ी आपको 14.99 लाख रुपये से लेकर 20.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के रेंज में मिल जायेगी। 30.2 kWh बैटरी पैक के साथ Nexon EV Prime 312 किमी की रेंज देने में सक्षम हैं। वहीं, Nexon EV Max 40.5 kWh यूनिट के साथ 437 किमी प्रति चार्ज की रेंज देती है।

    Tigor Ev

    Tigor Ev
    इस लिस्ट में दूसरी गाड़ी भी Tata Motors की ही है। सितंबर के महीने में टाटा मोटर्स की Tigor EV की 808 इकाइयां बिकी थीं। ये इलेक्ट्रिक सेडान 26 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ मार्केट में लाया गया है। ये गाड़ी एक बार चार्ज होने पर 306 किमी की रेंज देती है। वहीं, Tata Tigor EV की भारत में फिलहाल कीमत 12.24 लाख रुपये एक्स शोरूम है।

    ZS EV

    ZS EV
    एमजी मोटर इंडिया ने इस साल की शुरुआत में मार्केट में अपना पहला EV जेडएस ईवी को उतारा। जिसके बाद सितंबर 2022 में इसकी 412 यूनिट्स गाड़ियां बिकी। अब नई अपडेटेड एमजी जेडएस ईवी में 50.3 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है। जिसपर कंपनी दावा करती है कि ये मॉडल अब 461 किमी प्रति चार्ज की रेंज देने में सक्षम है। MG ZS EV की मौजूदा कीमत 22.58 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।

    Hyundai Kona

    Hyundai Kona
    भारत में पहली लंबी दूरी की मास-मार्केट EV Hyundai Kona बनी। इस गाड़ी को 2019 में दोबारा लॉन्च किया था। South Korean कंपनी Hyundai ने बीते महीने भारत में Kona Electric की 121 यूनिट बेचे। इस गाड़ी में 39.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक उपलब्ध है। साथ ही ये प्रति चार्ज 452 किमी की रेंज देती है। इसकी मौजूदा कीमत 23.84 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।

    BYD e6 MPV

    BYD e6 MPV
    इस लिस्ट में आखिरी नाम है BYD e6 MPV ka। BYD India ने सितंबर 2022 में e6 MPV की 63 इकाइयां बेची हैं। BYD e6 इलेक्ट्रिक MPV 71.7 kWh बैटरी पैक से बनी है। सिंगल चार्ज पर ये गाड़ी 520 किमी की रेंज देने में सक्षम है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 29.15 लाख रुपये है।

    [rule_21]