Category: Gold Rate

  • Gold खरीदारों की लगी लॉटरी! 5400 रुपये से भी ज्यादा हुआ सोना, जानें – 10 ग्राम का नया रेट


    Gold Rate : नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत से ही सोना (Gold ) और चांदी फिसलते नजर आ रहे हैं। सोमवार 10 अक्टूबर को सोना (Gold ) और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखी गई थी। 24 कैरेट प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 51,317 रुपये दर्ज की गई थी।

    Gold

    साथ ही चांदी की कीमत में भी 2074 रूपए की गिरावट हुई थी। जिसके बाद मंगलवार को भी राहत भरी खबर सामने आई। बीते दिन के मुकाबले सोना (Gold ) और चांदी फिर कम कीमत पर दर्ज किए गए। सर्राफा बाजार में सोना (Gold ) और चांदी दोनों के भाव में गिरावट देखी गई। आपको बता दें बाजार में सोना और चांदी की कीमतें रोजाना अपडेट होती हैं। यही कारण है कि इनकी कीमतों में उतार चढ़ाव जारी रहता है।

    औंधे मुंह गिरा सोना :

    औंधे मुंह गिरा सोना : सर्राफा बाजार आज 24 कैरेट प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की 50,771 रुपये कीमत की स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीते दिन के मुकाबले 24 कैरेट प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की कीमत में 349 रुपये की गिरावट हुई। साथ ही वहीं 995 प्योरिटी वाले सोने की कीमत में भी आज 347 रुपये की गिरावट देखी गई।

    995 प्योरिटी वाले सोने का भाव आज 50,568 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ 916 प्योरिटी वाले सोने के भाव में आज 320 रुपये की गिरावट के बाद 46,506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। 750 प्योरिटी वाले सोने का भाव आज 262 रुपये गिरने के बाद 38,078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

    चांदी की कीमत में आई कमी :

    चांदी की कीमत में आई कमी : बता दें सर्राफा बाजार में चांदी के कीमत में भी गिरावट हुई। चांदी के 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1068 रुपये गिरकर 57,881 रुपये अपडेट हुई है।

    [rule_21]

  • खुशखबरी! दिवाली से पहले औंधे मुंह गिरा Gold – अब ₹46600 में खरीदें 10 ग्राम सोना..


    Gold Rate : भारत में ये पूरा महीना त्योहारों से घिरा हुआ है। और ऐसे में अक्सर लोग सोने या चांदी की खरीददारी करते हैं। इस समय एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार दिवाली (Diwali 2022) पर सोना सस्ता हो सकता है। पर इससे विपरीत आज एमसीएक्स पर गोल्ड (MCX Gold Price) की कीमतों में तेजी दिखी है। सोने के साथ चांदी की कीमतों में बढ़त जारी है।

    MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में तेजी : मल्टी कमोडिटी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसर, 4 अक्टूबर 2022 को गोल्ड का भाव 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 51416 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर से कारोबार रहा है। इसके अलावा चांदी की कीमतें आज 1.24% की बढ़त के साथ 61,665 पर कारोबार कर रहा है।

    50,000 के नीचे आ जायेगा सोना : एक्सपर्ट के अनुसार, यदि सोना 49650 रुपये के लेवल को क्रॉस कर और फिसल जाता है तो इसका भाव 48000 रुपये तक टूटने के आसार हैं। फिर उसके नीचे आते के साथ ये 46600 रुपये तक फिसल जायेगा। और यदि सोने में गिरावट देखी गई तो खरीददारों के लिए बेहद अच्छी खबर है। मालूम हो लंबे समय में सोने की कीमतों में तेजी ही देखने को मिलेगी।

    सोना खरीदने से पहले ये बाते रखें याद : यदि आप भी मार्केट जा कर सोना खरीदने वाले हैं तो हॉलमार्क का ध्यान जरूर रखें। हमेशा गोल्ड पर हालमार्क देख कर ही खरीददारी करें। इसके अलावा सोने की शुद्धता जांचने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल करें। ‘BIS Care app’ के माध्यम से आप सोने की शुद्धता माप सकते हैं कि वह असली है या फिर नकली। साथ ही आप शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।

    [rule_21]

  • Gold Rate : औंधे मुंह गिरा गोल्ड रेट 6 महीने के निचले स्‍तर पर पहुंचा सोना, जानें लेटेस्‍ट रेट


    Gold Rate : एकबार फिर से त्योहारों का सीजन शरू हो चुका है। ऐसे में अगर आप भी सोना या फिर सोने के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छी और जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवे दिन शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में नरमी दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद सोना 49341 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 55144 रुपये प्रति किलो के करीब मिल रही है।

    इतना ही नहीं सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6800 और चांदी 24700 रुपये सस्ता बिक रही है। इस गिरावट के बाद घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी का दम ग‍िरकर छह महीने के सबसे न‍िचले स्‍तर पर आया गया है। इससे पहले फरवरी 2022 में सोने के दाम टूटकर 49,200 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया था। शुक्रवार को सोना 585 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 49341 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है।

    जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 374 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता हुआ और 49926 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की बात करे तो 1186 रुपये सस्ता होकर 55144 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई है। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी 20 रुपये सस्ता हुआ और 56330 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

    [rule_21]