Category: Local News

  • न्यूज नालंदा -पुलिस के हत्थे चढ़ा भाई संग कुख्यात डकैत , सरकार ने रखें थे इतना इनाम …..

    नूरसराय व भागन बिगहा ओपी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर सालों से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी लुटेरे सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश दुर्गा पूजा पर गांव आया था। उसी दौरान कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी भागन बिगहा ओपी के मूसेपुर गांव निवासी कारू यादव का पुत्र गोरे लाल यादव और उसका भाई गोलू कुमार है।

    न्यूज नालंदा -पुलिस के हत्थे चढ़ा भाई संग कुख्यात डकैत , सरकार ने रखें थे इतना इनाम …..

  • न्यूज नालंदा – पट खुले ही माता के दर्शन के लिए भक्तों का उमड़ा सैलाब …..

    शारदीय नवरात्र के सातवें दिन रविवार को मां दुर्गे के सप्तम रूप कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गयी। इसके बाद शहर के चौक-चौराहों पर बनाये गये पूजा-पंडालों में स्थापित मां दुर्गे के पट खोल दिये गये। पट खुलने के साथ ही शेर पर सवार माता शेरावाली के विभिन्न रूपों के दर्शन को श्रद्धालुओं का सैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। आज से चार दिनों तक हर कार्य मां को समर्पित होगा।महामाया के आगे हर कोई नतमस्तक दिखायी पड़े। चाहे बच्चे हो या वृद्ध या फिर युवा। महिला व किशोरियों की तादात भी कम न थी। शहर हो या गांव, हर तरफ मां की जय-जयकार हो रही है। चहुंओर भक्ति के रंग में सराबोर हो गया है। सतरंगी लाइटों से हर ओर जगमगाने लगा है। चौक-चौराहों और मोहल्लों भव्य पंडाल बनाकर मां की प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं। मां के विभिन्न रूपों का दर्शन कर भक्तजन आह्लादित हो रहे हैं।

    न्यूज नालंदा – पट खुले ही माता के दर्शन के लिए भक्तों का उमड़ा सैलाब …..

  • न्यूज नालंदा – खाकी के बूटों की आवाज ने बदमाशों को भय व नागरिकों को कराया सुरक्षा का अहसास

    दुर्गा पूजा और निकाय चुनाव को लेकर  डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें दर्जनों अधिकारी और सैंकड़ों सुरक्षाकर्मी शामिल हुए। श्रमकल्याण केंद्र से निकलकर मार्च भरावपर, लहेरी थाना, गगनदिवान, सोगरा कॉलेज होते हुए बाबा मनिराम अखाड़ा पर समाप्त हुआ। मार्च के पूर्व वरीय पदाधिकारियों ने अधिकारी और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    न्यूज नालंदा – खाकी के बूटों की आवाज ने बदमाशों को भय व नागरिकों को कराया सुरक्षा का अहसास

    इस मौके पर एसडीओ कुमार अनुराग, सदर डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी,  यातायात डीएसपी अरुण कुमार सिंह , बीडीओ अंजन दत्ता , नगर थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव  लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, सोहसराय थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार, यातायात थानाध्यक्ष संदीप कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

  • न्यूज नालंदा – सनकी ने रिश्तेदार बच्ची से किया दुष्कर्म का…

    बिंद थाना अंतर्गत एक गांव में 20 वर्षीय रिश्तेदार बदमाश द्वारा 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की भनक लगने पर पुलिस आारोपित को गिरफ्तार कर ली। पकड़ा गया बदमाश राहुल कुमार है।

    न्यूज नालंदा – सनकी ने रिश्तेदार बच्ची से किया दुष्कर्म का…

  • न्यूज नालंदा – बच्ची की मौत के बाद सड़क पर लाश रख हंगामा…

    इसलामपुर थाना क्षेत्र के इचहोस गांव में नहाने के दौरान मुहाने नदी में डूबकर 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतका जहानाबाद जिला के हुलासगंज थाना क्षेत्र के केउर पोखर गांव निवासी स्व. सतीश रविदास की पुत्री नंदनी कुमारी है। बच्ची, मां के साथ ननिहाल आई थी। जहां घटना हुई।
    मौत के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर इसलामपुर-गया मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित मौके पर मुआवजा की मांग कर रहे थे। हंगामा की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आ गए। लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया गया। परिवार ने बताया कि बच्ची मां के नाना नेपाली दास के घर आई थी। जहां नहाने में हादसा हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

    न्यूज नालंदा – बच्ची की मौत के बाद सड़क पर लाश रख हंगामा…

  • न्यूज नालंदा – चुनाव चिह्न मिलते ही वोटरों को गोलबंद करने में जुटे प्रत्याशी ….

    चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशी वोटरों को गोलबंद करने में जुट गए हैं | इसी कड़ी में बिहारशरीफ के वार्ड नंबर 27 की प्रत्याशी हेमंती देवी ने गढ़पर समेत अन्य मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रत्याशी हेमंती देवी ने गढ़पर, निचली किला गढ़पर, पुल पर का उत्तरी भाग, पाकड़ तर मोहल्ले में जनसंपर्क कर लोगों की हर समस्या में साथ निभाने व उसका निदान करने का आश्वासन दिया। उन्होनें कहा कि  वे हमेशा सामाजिक सेवा से जुड़ी रही हैं। लॉक डाउन में भी उन्होंने निडरता के साथ लोगों के बीच जाकर अनाज व अन्य आवश्यक सामग्रियां बांटी थीं। वोटरों से क्रम संख्या दो पर ढोलक छाप पर बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। उनके साथ प्रत्याशी प्रतिनिधि बुलबुल प्रसाद चंद्रवंशी, राजु चंद्रवंशी, चंदन कुमार, अरुण कुमार, छोटेलाल सिंह, उत्तम सिंह, कल्लु मियां, नौशाद, संजय कुमार, अजय कुमार, शांति देवी, पूजा देवी, ममता देवी, सुलेखा देवी, आरती देवी, धीरज कुमार व अन्य दर्जनों समर्थक साथ थे।

    न्यूज नालंदा – चुनाव चिह्न मिलते ही वोटरों को गोलबंद करने में जुटे प्रत्याशी ….

  • न्यूज नालंदा – फूलमाला पहनाकर नये कर्मियों का किया स्वागत …

    कलेक्ट्रेट में योगदान करने वाले नवनियुक्त लिपिक कर्मियों को बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय परिसर के जिला महासंघ कार्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित कर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

    न्यूज नालंदा – फूलमाला पहनाकर नये कर्मियों का किया स्वागत …

  • न्यूज नालंदा – संवेदनहीनता: सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घंटों पड़ा रहा महिला का शव…

    सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही आए दिन देखने को मिलती है। लापरवाही का मामला संज्ञान पर आने वरीय अधिकारियों के आदेश पर सिविल सर्जन और डीएस द्वारा शो-कॉज की खानापूर्ति कर कर्तव्य की इतिश्री कर लेते हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यशैली में सुधार नहीं होता।

    न्यूज नालंदा – संवेदनहीनता: सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घंटों पड़ा रहा महिला का शव…

    जिसके बाद घंटों महिला का शव वार्ड में पड़ा रहा। मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर स्वास्थ्यकर्मी हरकत में आएं। गार्ड की मदद से शव को पोस्टमार्टम कक्ष ले जाया गया। थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। मृतका अज्ञात है। सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने हर बार की तरह इस बार भी जांच की बात कही।

  • न्यूज नालंदा – फोटोग्राफर से लूट का खुलासा, मोबाइल ने लुटेरों को पहुंचाया लाल कोठी

    नालंदा पुलिस ने घटना के तीसरे दिन बिंद हुई फोटोग्राफरों से लूट का खुलासा करते हुए नाबालिग समेत चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। शातिरों ने सुनियोजित तरीके से शादी में वीडियोग्राफी करने के लिए बुलाकर घटना को अंजाम दिया था। लूटे मोबाइल ने बदमाशों को जेल पहुंचाया। लुटेरों की निशानदेही पर लूटा गया वीडियो-स्टील कैमरा, तीन मोबाइल, घटना में इस्तेमाल बाइक व अन्य सामान बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाशों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।छापेमारी एसपी अशोक मिश्रा के निर्देश पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में की गई। टीम में बिंद थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, डीआईयू के पदाधिकारी व अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

    न्यूज नालंदा – फोटोग्राफर से लूट का खुलासा, मोबाइल ने लुटेरों को पहुंचाया लाल कोठी

    बेन थाना के करजारा गांव निवासी अशोक रविदास का पुत्र धीरज कुमार, रहुई के शाहपुर गांव निवासी महेश दास का पुत्र प्रदीप कुमार, मानपुर थाना क्षेत्र के पलटपुरा गांव निवासी दयानंद पासवान का अप्राथमिकी अभियुक्त पुत्र सतीश कुमार उर्फ अक्षय और एक नाबालिग।

    रिसेप्शन में वीडियोग्राफी का झांसा दे बुलाया

    सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि हरनौत निवासी वीडियोग्राफर अश्वनी कुमार को अज्ञात ने कॉल कर बताया कि उसने प्रेम विवाह किया है। 26 को बिंद में रिसेप्शन पार्टी है। जिसमें वीडियोग्राफी करनी है। उक्त तिथि को वीडियोग्राफर दो अन्य सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचा। उतरथू मार्ग में घात लगाए लुटेरों ने तीनों युवकों की पिटाई कर उनसे वीडियो-स्टील कैमरा, मोबाइल, नगदी समेत अन्य सामान लूट लिया। लूटे मोबाइल के लोकेशन के सहारे पुलिस बदमाशों तक पहुंची। घटना में चार अन्य बदमाशों की संलिप्ता सामने आई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मास्टरमाइंड धीरज वीडियोग्राफरों को जिस मोबाइल से कॉल किया था, उसे भी बरामद कर लिया गया। लुटेरों का आपराधिक रहा है।

  • न्यूज नालंदा – एक ही थाना इलाके में तीन की मौत, जानें घटना…

    कतरीसराय थाना इलाके में बुधवार को तीन लोगों की मौत हो गई। मैरा बरीठ पंचायत के कोयरी विगहा गांव के 50 वर्षीय कृष्णा पंडित की मौत सकरी नदी में डूबने से हो गई। परिवार ने बताया कि अधेड़ शौच गए थे। उसी दौरान पैर फिसने से नदी में गिरकर वह डू गए। जिससे उनकी मौत हो गई।
    ग्रामीणों ने बताया कि नदी में अवैध रूप से बालू का उठाव होता है जिससे नदी में जहां-तहां गड्ढा बन गया। जिसके कारण लोगों की जानें जाती है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन व अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। सीओ ने परिवार को आपदा
    इसी तरह बालचंद विगहा गांव के 50 वर्षीय सुबोध पांडे की मौत डेंगू बुखार से हो गई। वहीं, कटौना पंचायत के छाछू विगहा गांव निवासी हरेराम सिंह की 55 वर्षीया पत्नी की मौत करंट लगने से हो गई। ग्रामीणों की मानें तो घर को पानी से साफ कर रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ।

    न्यूज नालंदा – एक ही थाना इलाके में तीन की मौत, जानें घटना…