Category: Local News

  • न्यूज नालंदा – नगर निकाय चुनाव की नई तारीखें घोषित, दिसंबर में दो चरणों में होगा चुनाव ….

    न्यूज नालंदा – नगर निकाय चुनाव की नई तारीखें घोषित, दिसंबर में दो चरणों में होगा चुनाव ….

    जारी पत्र के अनुसार :-

  • न्यूज नालंदा – ऑनलाइन मंगाया था स्मार्ट वॉच, निकला…

    ऑनलाइन खरीदारी करने वाले सावधान हो जाएं। बिहारशरीफ के एक युवक ने मंगाया था स्मार्ट वाच, निकले कंचे(कांच की गोलियां)। मामला लहेरी थाना क्षेत्र के भैंसासुर मोड़ का है। पीड़ित विकास कुमार है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    विकास ने स्मार्ट वाच ऑर्डर किया था। बुधवार को डिलीवरी ब्यॉय घड़ी देने आया था। विकास ने रुपये देकर पैकेट ले लिया। घर जाकर पैकेट खोला तो कंचे निकला। तुरंत वह घर से बाहर निकला। संयोग से डिलीवरी ब्यॉय वहीं था। विकास ने शिकायत की तो उसने कंपनी के अधिकारी से बात की। उसके बाद विकास से लिये गये 1600 रुपये वापस कर दिया। इस मामले में किसी ने शिकायत नहीं की।

    न्यूज नालंदा – ऑनलाइन मंगाया था स्मार्ट वॉच, निकला…

  • न्यूज नालन्दा – राजगीर महोत्सव का प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन , स्टॉलों में विभिन्न प्रदेशों की दिखी झलक….

    तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का उद्घाटन वित्त मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कोरोना काल को छोड़कर हर साल इसका आयोजन संध्या के समय मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता था । पर इस बार ऐसा हुआ नहीं । हालांकि संध्या में मशहूर पार्श्व गायक शान अपनी गायिकी का जलवा बिखेरा।

    न्यूज नालन्दा – राजगीर महोत्सव का प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन , स्टॉलों में विभिन्न प्रदेशों की दिखी झलक….

    ग्राम श्री मेला का आयोजन 4 खण्ड में किया गया है। प्रत्येक खंड में 40 स्टॉल बनाया गया है। इसी तरह ग्राम श्री मेला में 200 स्टॉल लगाए गए। अलग-अलग विभागों के द्वारा प्रदर्शनी स्टाल भी लगाए गए हैं। बच्चों के मनोरंजन से लेकर तरह-तरह के साज सज्जा से पूरे परिसर को निखारा गया है। वहीं स्कूली छात्रों के बीच कई तरह के प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा ।

    3 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पहले दिन संध्या ने ममता शर्मा द्वारा नृत्य की प्रस्तुति, मशहूर पार्श्व गायक शान के द्वारा गायन की प्रस्तुति, दूसरे दिन आलोक कुमार के द्वारा गायन की प्रस्तुति, संजीव कुमार पांडे द्वारा गायन की प्रस्तुति, अंजलि चंद्रन, राजा राघव रेड्डी ट्रूप द्वारा नृत्य की प्रस्तुति, निजामी ब्रदर्स द्वारा गजल की प्रस्तुति जबकि आखरी दिन उषा कुमारी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति नीलम चौधरी नीना द्वारा नृत्य की प्रस्तुति, प्रियंका जी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद इंडियन आइडल के विजेता सलमान अली द्वारा गायन की प्रस्तुति की जाएगी ।

    इस अवसर पर मंत्री ग्रामीण विकास विभाग श्रवण कुमार, विधायक राजगीर कौशल किशोर, जिला परिषद उपाध्यक्ष अनुराधा देवी, सचिव पर्यटन विभाग अभय कुमार सिंह के अलावे कई लोग मौजूद थे ।

  • न्यूज नालंदा – पिता की पुण्यतिथि पर कल्याणबिगहा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दी श्रद्धांजलि ….

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिता कविराज स्व राम लखन सिंह वैध की 44 वीं पुण्यतिथि के मौके पर अपने पैतृक गांव हरनौत प्रखंड के कल्याण विगहा पहुंचे। जहां उन्होंनें स्मृति वाटिका में पिता की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कल्याणबिगहा में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। श्रद्धांजलि के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पैतृक आवास भी गए और उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुना। इस दौरान उन्होनें गांव का भ्रमण कर पुराने यादों को ताज़ा किया। मौके परसांसद कौशलेंद्र कुमार, हरनौत विधायक हरिनारायण सिंह,हिलसा विधायक प्रेम मुखिया,अस्थावां विधायक डॉ जितेंद्र कुमार समेत कई जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे ।

    न्यूज नालंदा – पिता की पुण्यतिथि पर कल्याणबिगहा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दी श्रद्धांजलि ….

    मौके पर सीएम के बड़े भाई सतीश कुमार, भांजा व प्रदेश सचिव मनीष कुमार, अल्पसंख्यक मंत्री जमा खां, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक जितेंद्र कुमार, प्रेम मुखिया, पूर्व विधायक चंद्रसेन, इं. सुनील कुमार, एमएलसी संजय सिंह, लल्लन सर्राफ, जदयू जिलाध्यक्ष सियाशरण ठाकुर, रोहित कुमार सिंह, पटना डीएम चंद्रशेखर, एसपी नवजोत ढिल्लू, नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा, डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी मौजूद थे।

  • न्यूज नालंदा – शराबी पति से तंग आकर महिला ने खायी जहर …..

    नूरसराय थाना क्षेत्र के ननौरा गांव में शनिवार की रात पति से विवाद के बाद महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। राजदेव प्रसाद की पत्नी सोनी देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पति फरार हो गया है।
    ग्रामीणों की माने तो पति अक्सर शराब पीकर घर आता था। इसी बात पर दोनों में झगड़ा होता था। शनिवार की रात भी वह शराब पीकर आया था। इसके बाद दोनों में कहासुनी हुई और महिला ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

    न्यूज नालंदा – शराबी पति से तंग आकर महिला ने खायी जहर …..

  • न्यूज नालंदा – ब्लाइंड केस का खुलासा: 30 साल की विधवा के इशारे पर बुजुर्ग की हत्या, जानें कारण…

    सदर डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई कर अस्थावां थाना पुलिस ब्लाइंस केस की गुत्थी सुलझा ली। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। 30 साल की विधवा से अवैध संबंध के कारण बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा गया था। मृतक के मोबाइल बरामद होने पर पुलिस जांच को गति मिली। जिसके बाद महिला समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
    पिछले माह अस्थावां थाना क्षेत्र के पॉलटेकनिक कॉलेज के नवनिर्मित मकान के शौचालय की टंकी में बुजुर्ग की लाश मिली थी। मृतक बलवापर निवासी 75 वर्षीय तृपित शर्मा थे। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सोएब अख्तर, डीआईयू के दारोगा चंदन कुमार समेत अन्य कर्मी शामिल थे।
    सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि शव मिलने के बाद मृतक के पुत्र मिठठू कुमार ने अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज करवाया था। मृतक का मोबाइल गायब था। हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस के पास किसी तरह का साक्ष्य नहीं था। ब्लाइंड केस की गुत्थी सुलझाने में तकनीक का सहारा लिया। बदमाशों के पास से मोबाइल बरामद कर लिया गया। जिसके बाद घटना के रहस्य से पर्दा उठा। मृतक का विधवा महिला से अवैध संबंध था। यही नहीं, अन्य से भी महिला के संबंध थे। महिला बुजुर्ग से पीछा छुड़ाना चाहती थी। इस कारण सहयोगियों के साथ मिलकर बुजुर्ग को पानी की टंकी में फेंक मौत के घाट उतार दिया।
    कौन-कौन हुआ गिरफ्तार
    मानपुर थाना इलाके के ताड़ापर निवासी विधवापीनो देवी, अस्थावां निवासीकृष्णनंदन प्रसाद , सूर्यमणी कुमार, बनारस प्रसाद उर्फ लोहा सिंह, मानपुर थाना क्षेत्र के छबिलापुर निवासी बासुदेव पासवान।

    न्यूज नालंदा – ब्लाइंड केस का खुलासा: 30 साल की विधवा के इशारे पर बुजुर्ग की हत्या, जानें कारण…

  • न्यूज नालंदा – सपना साकार: 8300 घरों में बहने लगी गंगा की धार, जानें सीएम की नई घोषणा…

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट गंगाजी राजगीर के दूसरे चरण में अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में घरों तक गंगा जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया। सीएम उद्घाटन करते हुए 8300 घरों में गंगा की धार बहने लगी। इस मौके पर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है। जल जीवन हरियाली का ही यह हिस्सा है।

    न्यूज नालंदा – सपना साकार: 8300 घरों में बहने लगी गंगा की धार, जानें सीएम की नई घोषणा…

    मुख्यमंत्री ने कहा हमने लगातार राजगीर में विकास करने का काम किया है। राजगीर के सारे इतिहास को जिंदा रखने का काम किया। जरासंध अखाड़े का काम बच गया है। जहां जरासंध स्मारक बनेगा।

    डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के कार्यों को सराहा। कहा कि गंगाजल को गया राजगीर नवादा में लाना वाकई कल्पना से परे है। दक्षिण बिहार की जो जिले हैं जैसे गया,नालंदा,नवादा इन इलाकों में वाटर लेवल काफी कम है। इन इलाकों में गंगाजल पहुंचना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदृष्टि की सोच है। इस योजना का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, प्रभारी मंत्री विजय चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

  • न्यूज नालंदा – वारदात: बीच सड़क युवक को मारी गोली, जानें कारण….

    बिहार थाना अंतर्गत अम्बेर मोड़ के समीप रविवार को दिन के उजाले में दो बदमाशों ने युवक के गुदे में गोली मार दी। घटना को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया। राहगीरों के सहयोग से पुलिस जख्मी को अस्पताल लाई। जहां इलाज में घंटों देरी पर लोगों ने हंगामा किया। इलाज की खानापूर्ति के बाद जख्मी को विम्स रेफर कर दिया गया।
    जख्मी रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव निवासी शंकर प्रसाद का पुत्र गौरव कुमार है। फर्द बयान के आधार पर दो बदमाशों पर केस दर्ज किया गया है। जख्मी ने घटना के कारणों का खुलासा नहीं किया। पुलिस प्रेम प्रसंग में घटना का अंदेशा जता रही है।
    बिहार थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि जख्मी के बयान पर उसके दो दोस्तों को आरोपित किया गया है। कारण का खुलासा नहीं हो सका है। प्रेम प्रसंग में घटना का अंदेशा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

    न्यूज नालंदा – वारदात: बीच सड़क युवक को मारी गोली, जानें कारण….

  • न्यूज नालंदा – संविधान दिवस: शपथ दिला एसडीओ-डीएसपी ने चौकीदारों का कराया कर्तव्यबोध ….

    संविधान दिवस के मौके पर सोगरा स्कूल के मैदान में शनिवार को बिहारशरीफ अनुमंडल के चौकीदारों की परेड करायी गयी। जिसमें अनुमंडल के सभी थानों के अधिकारी व चौकीदार शामिल हुए। उन्हें कर्तव्यबोध कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि चौकीदार, थाना प्रभारी की आंख होते हैं। जरुरी सूचनाएं एकत्र करना व दूरदराज के इलाकों की खबर उनसे ही मिलती है। इस मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों व चौकीदारों को मद्य निषेध की शपथ दिलायी गयी।

    न्यूज नालंदा – संविधान दिवस: शपथ दिला एसडीओ-डीएसपी ने चौकीदारों का कराया कर्तव्यबोध ….

  • न्यूज नालंदा – उत्पाद के महिला सिपाही की सूबे में चर्चा, जानें कारनामा ….

    उत्पाद विभाग के महिला सिपाही रानी कुमारी की सूबे में जोरशोर से चर्चा हो रही है। नशामुक्ति दिवस के मौके पर विभाग के महानिदेशक बी.कार्तिकेय धनजी से प्रशस्त्रि-पत्र मिलने के कारण आरक्षी की सराहना सूबे में हो रही है। कर्तव्यनिष्ठा के लिए महिला सिपाही को सम्मान मिला।

    न्यूज नालंदा – उत्पाद के महिला सिपाही की सूबे में चर्चा, जानें कारनामा ….