दीपनगर थाना पुलिस ने बीती रात अलग-अलग इलाके में छापेमारी हथियार संग फायरिंग के आरोपित समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कोरई गांव से एक कट्टा व एक खाेखा के साथ देवानंद गोप के पुत्र राजू कुमार को पकड़ा गया। घर बंटवारा विवाद में बदमाश ने पिता पर फायरिंग किया था। घटना में बुजुर्ग बालबाल बचें। सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए बदमाश को गिरफ्तार कर ली। उधर, मघड़ा गांव से शराबी राम भाजू सिंह के पुत्र संजय सिंह को पकड़ा गई। वहीं जोरारपुर गांव से शराब धंधेबाज दयानंद पासवान के पुत्र मुन्ना पासवान और उसके भाई राजीव पासवान की गिरफ्तारी हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के हवाले कर दिया गया।
Category: Local News
-
न्यूज नालंदा – हादसों में तीन की गयी जान , जानें मामला ….
हरनौत में ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
न्यूज नालंदा – हादसों में तीन की गयी जान , जानें मामला ….
थरथरी में सर्पदंश से महिला की मौत
थरथरी थाना क्षेत्र के डीहा गांव में सर्पदंश से महिला की मौत हो गयी। मृतका शिवालक चौहान की पत्नी शकुंती देवी है। परिजन ने बताया कि महिला अपने खेत में धान की निकौनी कर रही थी। उसी दौरान सांप ने उन्हें डंस लिया। आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुखिया अंजू देवी ने परिजन को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3000 रुपये दिये। साथ ही सरकारी अनुदान दिलाने का आश्वासन दिया।
कुएं में गिरकर अधेड़ की गयी जान
हिलसा थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव के खंधा में कुएं में गिरने से अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक नदवर गांव निवासी स्व. मल्ले चौधरी के 50 वर्षीय पुत्र गणेश चौधरी हैं। परिजन ने बताया कि रविवार की देर शाम वह बाराडीह गांव से पैदल अपने घर आ रहे थे। अंधेरा रहने व झाड़ियों के कारण उन्हें पता नहीं चल पाया और वे 30 फीट गहरे कुएं में गिर गये। गिरने की आवाज सुनकर पास में पटवन कर रहे किसान दौड़ें। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी। परिजन पोस्टमार्टम कराये बिना ही शव को लेकर चले गये।
-
न्यूज नालंदा – किसान की हत्या कर पईन में फेंका , जानें मामला ….
हिलसा थाना क्षेत्र के चंदौत-गन्नीपुर पईन में सोमवार की सुबह अधेड़ का शव उपला रहा था। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गयी। मृतक की पहचान गजेन्द्र बिगहा गांव निवासी स्व. सीताराम प्रसाद के 55 वर्षीय पुत्र रवीन्द्र यादव उर्फ बघवा के रूप में की गयी है। वह शनिवार की शाम से ही लापता थे। परिजन हत्या कर शव को पईन में फेंकने की आशंका जता रहे हैं। हत्या में शराब के धंधेबाजों का हाथ होने की चर्चा है।
न्यूज नालंदा – किसान की हत्या कर पईन में फेंका , जानें मामला ….
-
न्यूज नालंदा – अचानक होने लगी फायरिंग , गोली लगने से बुजुर्ग के हाथ की हड्डियां चकनाचूर ….
चण्डी थाना इलाके के सबलपुर गांव में अचानक फायरिंग होने से गोली लगने से एक बुजुर्ग जख्मी हो गया । जख्मी 65 वर्षीय कृष्ण चौहान है। गोली उनके दाहिने हाथ में लगी है । जख्मी हालत में उन्हें इलाज के बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद विम्स रेफर कर दिया गया। जख्मी की माने तो गांव के ही योगेंद्र प्रसाद हथियार खरीद कर लाया था उसी से वह फायरिंग कर रहा था। पीड़ित अपने घर के छत पर टहल रहे थे । गीली की आवाज सुनकर वह अपने कमरे में आ रहा था इसी दौरान एक गोली उसके हाथ लग गयी। गोली लगने से जख्मी होने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में जुटी है |
न्यूज नालंदा – अचानक होने लगी फायरिंग , गोली लगने से बुजुर्ग के हाथ की हड्डियां चकनाचूर ….
-
न्यूज नालंदा – एसपी से गुहार: साहब बदमाशों से बचाइए, आए दिन माँ बहन के साथ करता है ….
बिहार थाना क्षेत्र के रामजीचक में मानपुर थाना क्षेत्र के तिउरी गांव के युवाओं के साथ हुए मारपीट के आरोपित बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी आवास पहुंचकर जान माल की सुरक्षा का गुहार लगाया।
न्यूज नालंदा – एसपी से गुहार: साहब बदमाशों से बचाइए, आए दिन माँ बहन के साथ करता है ….
उसी रात बदमाशों के खिलाफ बिहार थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है । मगर पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।
सूचना मिलते ही सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को कार्रवाई व सुरक्षा का भरोसा दिलाया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि उस रास्ते में पुलिस की पैदल गस्ती रहेगी साथ ही समय-समय पर सर्किल इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष भी वहां गश्ती करेंगे । ताकि लोग भयमुक्त होकर रह सकें ।
-
न्यूज नालंदा – शर्मसार हुआ रिश्ता चाचा और दोस्त की करतूत जान रह जायेगें दंग …..
नालंदा में रिश्तों को शर्मसार करने वाले दो मामले सामने आये हैं। रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने भतीजी से तो दोस्त ने दोस्त की बीवी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी के नेतृत्व में कार्रवाई कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।
एक गांव में रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित कोचिंग ले जाने के बहाने किशोरी को राजगीर के एक होटल में ले गया। जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं किशोरी का अश्लील वीडियो और फोटो भी वायरल किया। परिजन ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपित पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया गया।न्यूज नालंदा – शर्मसार हुआ रिश्ता चाचा और दोस्त की करतूत जान रह जायेगें दंग …..
-
न्यूज नालंदा – गरजी बंदूकें : मामूली विवाद में गोली मार बुजुर्ग की हत्या …
चंडी थाना इलाके के बेलधन्ना गांव में पटवन विवाद में जमकर बंदूकें गरजी जिससे गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। वहीं मारपीट की घटना में 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी एक ही परिवार के बताए जाते हैं। मृतक स्व.हरिनंदन यादव के 60 वर्षीय यसवंत गोप है। घायलों में उनका 3 पुत्र एवं एक चचेरा भाई शामिल है।
न्यूज नालंदा – गरजी बंदूकें : मामूली विवाद में गोली मार बुजुर्ग की हत्या …
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बदमाशों के द्वारा दर्जनों राउंड फायरिंग की गई। पूर्व से ही यशवंत गोप के गोतिया के लोगों ने करीब एक दर्जन बदमाशों को बुला कर रखा था। जिसने दहशत फैलाने के उद्देश्य से दर्जनों राउंड फायरिंग की।
गोलीबारी से हुई मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। वहीं गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कैंप कर रही हैं। चंडी थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
-
न्यूज नालंदा – रणक्षेत्र में तब्दील हुआ देवधा गांव ,जानें मामला …..
छज्जा निकलने के विवाद में रविवार को दीपनगर थाना क्षेत्र के देवधा गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया । दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले जिससे मारपीट में 5 लोग जख्मी हो गए । मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पीड़ितों ने एक ऑडियो वायरल किया है। वायरल ऑडियो में बिहार पुलिस का एक जवान पीड़ितों को धमका रहा है।
न्यूज नालंदा – रणक्षेत्र में तब्दील हुआ देवधा गांव ,जानें मामला …..
जख्मी महेश ने बताया कि वह अपने घर में छज्जा दे रहे हैं। पड़ोसी दबंग छज्जा देने से मना करते हैं। इस संबंध में 10 दिन पहले थाना में आवेदन दिया गया था। थाना प्रभारी जांच के लिए शनिवार को गांव गए थे। रविवार की सुबह जब वेलोग घर में छज्जा देने का काम शुरू कर रहे थे, तभी लाठी-डंडे से लैस दर्जनों लोगों ने उनके घर में घुस के मारपीट की। बच्चों व महिलाओं को भी बेरहमी से पीटा। पीड़ित का आरोप है दबंग अक्सर उनके साथ मारपीट करते हैं। पीड़ित ने थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया की घटना की जानकारी मिली है। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है ।
-
न्यूज नालंदा – मुखिया पति को फोन से दी जान मारने की धमकी …..
सिलाव प्रखंड की धरहरा पंचायत की मुखिया मनियावां गांव निवासी रिंकू देवी के पति रूपेश कुमार उर्फ विजय कुमार को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गयी है। रविवार को कई बार फोन कर उन्हें धमकी दी गयी। दो दिन पहले भी दूसरे नंबर से फोन कर धमकी दी गयी थी। मुखिया पति रविवार को प्रखंड के कई मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि के साथ नालंदा थाना पहुंचे और एफआईआर के लिए आवेदन दिया।
न्यूज नालंदा – मुखिया पति को फोन से दी जान मारने की धमकी …..
|
-
न्यूज नालंदा – करंट से मौत का सिलसिला जारी …..
हरनौत थाना क्षेत्र के मकुंदीपर गांव में रविवार को करंट से बालक की मौत हो गयी। मृतक रामज्योत यादव का आठ वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है। परिजन ने बताया कि बच्चे की मां का निधन पिछले साल हो गया था। पिता दिल्ली में प्राइवेट काम करते हैं। बच्चे अपने चाचा मदन यादव के घर पर रहता था। रविवार को खेलने के दौरान स्वीच बोर्ड से सट गया। बोर्ड में करंट आ रही थी। इससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है।
न्यूज नालंदा – करंट से मौत का सिलसिला जारी …..